By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: कृषि मंत्री नेताम ने छात्रों को दिया ‘सहकार से रोजगार’ का मंत्र, सहकारिता से युवाओं को रोजगार के अवसर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित….
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > कृषि मंत्री नेताम ने छात्रों को दिया ‘सहकार से रोजगार’ का मंत्र, सहकारिता से युवाओं को रोजगार के अवसर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित….
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

कृषि मंत्री नेताम ने छात्रों को दिया ‘सहकार से रोजगार’ का मंत्र, सहकारिता से युवाओं को रोजगार के अवसर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित….

admin
Last updated: 2026/08/13 at 8:18 PM
admin
Share
3 Min Read
SHARE

रायपुर: विद्यार्थियों को रोजगार के अवसरों से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम ने विद्यार्थियों को ‘सहकार से रोजगार’ का मंत्र दिया। कृषि महाविद्यालय रायपुर के सेमिनार हॉल में भारतीय श्रम समिति नई दिल्ली, भारतीय गुणवत्ता परिषद एवं इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित कार्याशाला में श्री नेताम ने कहा कि सहकारिता केवल आर्थिक गतिविधियों का माध्यम नहीं, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार, उद्यमिता और आत्मनिर्भरता का प्रभावी रास्ता भी है।

कृषि मंत्री ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में युवाओं को केवल नौकरी की तलाश करने के बजाय रोजगार सृजक बनने की दिशा में भी सोचने की आवश्यकता है। सहकारी संस्थाओं के माध्यम से युवा मिलकर संसाधनों, तकनीक और बाजार का बेहतर उपयोग कर छोटे और मध्यम स्तर के उद्यम स्थापित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कृषि, दुग्ध उत्पादन, लघु वनोपज, खाद्य प्रसंस्करण, हस्तशिल्प और सेवा क्षेत्र सहित अनेक क्षेत्रों में सहकारिता के माध्यम से रोजगार की व्यापक संभावनाएं हैं। युवाओं की प्रतिभा, तकनीकी ज्ञान और नवाचार को सहकारिता से जोड़कर स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को गति दी जा सकती है।

छत्तीसगढ़ में सहकारी क्षेत्र में गठित महिला स्व-सहायता समूह तथा किसान उत्पादक संगठन इस दिशा में प्रशंसनीय कार्य कर रहे हैं। कृषि मंत्री ने छात्रों से आह्वान किया कि वे सहकारिता की भावना को समझें, टीम के रूप में कार्य करें और स्थानीय संसाधनों को स्थानीय रोजगार में बदलने का प्रयास करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने की।

युवाओं को सहकारिता के माध्यम से रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने हेतु आयोजित इस एक दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यशाला में भारतीय श्रम समिति, नई दिल्ली के अध्यक्ष श्री लखन लाल साहू, जिला सहकारी बैंक, रायपुर के अध्यक्ष श्री निरंजन सिन्हा, राज्य सहकारी संघ के अध्यक्ष श्री सौरभ शर्मा, जिला सहकारी संघ के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह एवं सहकारी संघ नई दिल्ली के संचालक सदस्य श्री शिव श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में सहकारिता से संबंधित विभिन्न संस्थाओं के भी पदाधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने सहकारिता, रोजगार और उद्यमिता से जुड़े विभिन्न विषयों पर संवाद किया। कृषि महाविद्यालय रायपुर की अधिष्ठाता डॉ. आरती गुहे ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर निदेशक विस्तार सेवाएं डॉ. एस.एस. टूटेजा, विभिन्न्न विभागाध्यक्ष, प्राध्यापकगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थेे।

You Might Also Like

तिरंगा सिर्फ एक कपड़ा नहीं, हमारी संप्रभुता का प्रतीक, शहीदों के बलिदान को रखें अमर- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा….

हर घर तिरंगा अभियान: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा…..

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के नेतृत्व में सूरजपुर जिले में निकलीं भव्य तिरंगा यात्राएं….

हमारी माताएं-बहनें जितनी सशक्त होंगी, छत्तीसगढ़ उतना ही समृद्ध और मजबूत बनेगा – मंत्री राजेश अग्रवाल….

करीब 200 फीट लंबे तिरंगे के साथ उमड़ा जनसैलाब, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए शामिल….

admin August 13, 2026 August 13, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article पर्यटन एवं संस्कशान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर अम्बिकापुर: मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा – तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक, राष्ट्रीय एकता और अखंडता को मजबूत करने का दिया संदेश….
Next Article तंबाकू पर शिकंजा कसने की तैयारी, कोटपा के कड़े अमल से बनेगा तंबाकू मुक्त छत्तीसगढ़…..
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

तिरंगा सिर्फ एक कपड़ा नहीं, हमारी संप्रभुता का प्रतीक, शहीदों के बलिदान को रखें अमर- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
हर घर तिरंगा अभियान: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के नेतृत्व में सूरजपुर जिले में निकलीं भव्य तिरंगा यात्राएं….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
हमारी माताएं-बहनें जितनी सशक्त होंगी, छत्तीसगढ़ उतना ही समृद्ध और मजबूत बनेगा – मंत्री राजेश अग्रवाल….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?