By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में 17 अगस्त को बोल बम के जयघोष से पाटन से टोलाघाट के लिए निकलेगी भव्य कांवर यात्रा, 50 हजार से अधिक शिवभक्त होंगे शामिल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Advertisement
Sarvam News > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में 17 अगस्त को बोल बम के जयघोष से पाटन से टोलाघाट के लिए निकलेगी भव्य कांवर यात्रा, 50 हजार से अधिक शिवभक्त होंगे शामिल
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में 17 अगस्त को बोल बम के जयघोष से पाटन से टोलाघाट के लिए निकलेगी भव्य कांवर यात्रा, 50 हजार से अधिक शिवभक्त होंगे शामिल

admin
Last updated: 2026/08/16 at 7:53 PM
admin
Share
4 Min Read
SHARE

पाटन। बोल बम कांवर यात्रा समिति, पाटन द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सावन के तीसरे सोमवार 17 अगस्त को पाटन से टोलाघाट तक भव्य एवं विशाल कांवर यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। समिति के संयोजक श्री जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस धार्मिक यात्रा में 50 हजार से अधिक शिवभक्तों शामिल होंगे। यात्रा को लेकर क्षेत्र के शिवभक्तों एवं श्रद्धालुओं में उत्साह का वातावरण है।

कांवर यात्रा समिति के संयोजक श्री जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि कांवर यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, आस्था, अनुशासन, सेवा, श्रद्धा और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। प्रतिवर्ष हजारों शिवभक्त ‘बोल बम’ के जयघोष के साथ भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के उद्देश्य से इस यात्रा में शामिल होते हैं। इस वर्ष भी श्रद्धालु पाटन के ओग्गर तालाब में विराजमान भगवान भोलेनाथ का पूजन-अर्चन कर उनका आशीर्वाद लेकर टोलाघाट के लिए 9:00 बजे प्रस्थान करेंगे।

संयोजक जितेन्द्र वर्मा ने पाटन क्षेत्र के सभी सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक संगठनों, युवा मंडलों, महिला समूहों, जनप्रतिनिधियों, व्यापारी बंधुओं, स्वयंसेवकों एवं समस्त शिवभक्तों से अधिक से अधिक संख्या में यात्रा में शामिल होने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन किसी एक व्यक्ति या समिति का नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की आस्था, श्रद्धा और सामूहिक सहभागिता का महापर्व है।

*एक मुट्ठी दान भगवान शंकर के नाम से दान से बनेगा महाप्रसाद*

टोलाघाट पहुंचने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए एक मुट्ठी दान भगवान शंकर के नाम से प्राप्त दान से महाप्रसाद की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए अन्न एवं सहयोग से तैयार महाप्रसाद का वितरण सभी शिवभक्तों के बीच किया जाएगा। प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु टोलाघाट पहुंचकर महाप्रसाद ग्रहण करते हैं।

*त्रिकालदर्शी परम पूज्य डॉ. प्रेमासाई महाराज होंगे शामिल*

मां मातंगी दिव्य धाम के पीठाधीश त्रिकालदर्शी परम पूज्य डॉ. प्रेमासाई महाराज जी भी टोलाघाट पहुंचकर कांवर यात्रियों एवं शिवभक्तों को आशीर्वाद प्रदान करेंगे। उनके आगमन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उनके दर्शन एवं आशीर्वाद के लिए उपस्थित रहेंगे।

*50 हजार से अधिक शिवभक्तों के पहुंचने की संभावना*

बोल बम कांवर यात्रा समिति द्वारा आयोजित इस भव्य यात्रा में पाटन सहित आसपास के क्षेत्रों से 50 हजार से अधिक शिवभक्तों के टोलाघाट पहुंचने की संभावना है। यात्रा को सफल एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए समिति द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई है।

*सोनहा बादर की होगी अनुपम सांस्कृतिक प्रस्तुति*

टोलाघाट में धार्मिक आयोजन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। इस दौरान प्रसिद्ध गायक जितेंद्र साहू कृत ‘सोनहा बादर’ की अनुपम सांस्कृतिक प्रस्तुति होगी, जिसका शिवभक्त एवं श्रद्धालु आनंद लेंगे।

समिति ने सभी श्रद्धालुओं से 17 अगस्त को पाटन से टोलाघाट तक निकलने वाली इस भव्य कांवर यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने तथा आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

You Might Also Like

शिक्षा मंत्री के निर्देश पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब जरूरी दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर….

अब जरूरतों के लिए नहीं फैलाने पड़ते हाथ, महतारी वंदन से आत्मनिर्भरता की राह पर ईश्वरी,हर महीने मिलने वाले एक हजार रुपये से संवारी सब्जी-बाड़ी, बच्चों की पढ़ाई में भी मिल रहा सहारा…..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबके लिए आवास’ के संकल्प को छत्तीसगढ़ पूरी प्रतिबद्धता से कर रहा साकार – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

सुपोषण और आत्मीयता से महका सारंगढ़, ‘आंगन मिलन‘ समारोह में पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा और गजेंद्र यादव गर्भवती माताओं की गोदभराई कर बांटे पोषण किट….

’शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर’….

admin August 16, 2026 August 16, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने दी श्रद्धांजलि…..
Next Article मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सैनिक भाइयों के लिए भेजे रक्षा सूत्र, ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र 0.4 के तहत सरगुजा से सैनिकों तक पहुंचेगा छत्तीसगढ़ की बहनों का स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद…..
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

शिक्षा मंत्री के निर्देश पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब जरूरी दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
अब जरूरतों के लिए नहीं फैलाने पड़ते हाथ, महतारी वंदन से आत्मनिर्भरता की राह पर ईश्वरी,हर महीने मिलने वाले एक हजार रुपये से संवारी सब्जी-बाड़ी, बच्चों की पढ़ाई में भी मिल रहा सहारा…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबके लिए आवास’ के संकल्प को छत्तीसगढ़ पूरी प्रतिबद्धता से कर रहा साकार – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सुपोषण और आत्मीयता से महका सारंगढ़, ‘आंगन मिलन‘ समारोह में पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा और गजेंद्र यादव गर्भवती माताओं की गोदभराई कर बांटे पोषण किट….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?