By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: स्वास्थ्य विभाग द्वारा अस्पताल आपदा प्रबंधन योजना पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > स्वास्थ्य विभाग द्वारा अस्पताल आपदा प्रबंधन योजना पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

स्वास्थ्य विभाग द्वारा अस्पताल आपदा प्रबंधन योजना पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

admin
Last updated: 2026/09/11 at 9:48 PM
admin
Share
3 Min Read
SHARE

स्वास्थ्य विभाग द्वारा अस्पताल आपदा प्रबंधन योजना पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

रायपुर | 11 सितंबर, 2026

 

छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य संस्थानों की आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की क्षमता को सुदृढ़ करने तथा अस्पताल आपदा प्रबंधन योजना (Hospital Disaster Management Plan) के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से रायपुर में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का आयोजन स्वास्थ्य विभाग द्वारा आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ व यूनिसेफ के तकनीकी सहयोग से किया गया।

कार्यशाला में प्रदेश के सभी 33 जिलों से सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक, जिला नोडल अधिकारी (आपदा प्रबंधन) सहित लगभग 70 प्रतिभागियों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य संस्थानों में आपदा की स्थिति में प्रभावी तैयारी, त्वरित प्रतिक्रिया, समन्वय एवं उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग को सुनिश्चित करना रहा।

 

तकनीकी सत्रों में Health System Emergency Preparedness के अंतर्गत अस्पताल आपदा प्रबंधन योजना की आवश्यकता, योजना की समीक्षा, जोखिम की पहचान, आपदा के दौरान अस्पताल की तैयारियों तथा आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। अस्पतालों में संभावित विभिन्न आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों के दौरान अपनाई जाने वाली प्रक्रियाओं, जिम्मेदारियों एवं समन्वय व्यवस्था पर चर्चा की गई।

 

प्रशिक्षण के दौरान लाइव डेमोंस्ट्रेशन के माध्यम से आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों में अस्पताल स्तर पर की जाने वाली तैयारियों, विभिन्न टीमों की भूमिका, आपातकालीन प्रतिक्रिया, समन्वय तथा मरीजों की सुरक्षित निकासी जैसी प्रक्रियाओं को व्यवहारिक रूप से समझाया गया।

 

प्रतिभागियों द्वारा अपने-अपने जिलों एवं स्वास्थ्य संस्थानों में आपदा प्रबंधन की तैयारियों से संबंधित अनुभव एवं व्यावहारिक चुनौतियां साझा की गईं। अस्पताल आपदा प्रबंधन योजनाओं को अधिक प्रभावी बनाने एवं त्वरित तथा समन्वित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक सुझावों पर भी चर्चा हुई।

 

प्रशिक्षण में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि अस्पताल आपदा प्रबंधन केवल आपदा के समय की प्रतिक्रिया तक सीमित न होकर पूर्व तैयारी, जोखिम न्यूनीकरण, त्वरित प्रतिक्रिया, समन्वय एवं आपदा के बाद पुनर्बहाली की एक सतत प्रक्रिया है। प्रत्येक स्वास्थ्य संस्थान में अद्यतन एवं व्यावहारिक आपदा प्रबंधन योजना तथा समय-समय पर मॉक ड्रिल एवं प्रशिक्षण आवश्यक है।

 

यह कार्यक्रम संचालक श्री संजीव झा के मार्गदर्शन में, उप संचालक डॉ. स्मृति देवांगन (आपदा प्रबंधन) व यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. गजेंद्र सिंह के नेतृत्व में तथा सुश्री वंदना बेन चौहान (गुजरात) द्वारा Health System Emergency Preparedness एवं Disaster Management को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की रणनीतियों पर चर्चा के साथ सम्पन्न हुआ।

 

कार्यशाला के आयोजन में स्टेट तकनीकी अधिकारी सुश्री मोनिका साहू, SSA श्री अशोक श्रीवास एवं यूनिसेफ के प्रतिनिधियों का सहयोग रहा।

You Might Also Like

बेमेतरा जिले के 5400 गरीब परिवारों के सपनों को मिली चाबी, भव्य गृह प्रवेश सम्पन्न

बेमेतरा जिले के 5400 गरीब परिवारों के सपनों को मिली चाबी, भव्य गृह प्रवेश सम्पन्न

सिकोलाभाठा पटरीपार मंडल में भाजपा की सेवा संकल्प कार्यशाला, बूथ स्तर तक अभियान को मजबूत करने पर जोर…

सिकोलाभाठा पटरीपार मंडल में भाजपा की सेवा संकल्प कार्यशाला, बूथ स्तर तक अभियान को मजबूत करने पर जोर…

सेवा संकल्प अभियान और राष्ट्रीय पोषण माह की गतिविधियों की मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने की समीक्षा….

admin September 11, 2026 September 11, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article नारायणपुर के होनहारों को मिलेगी सफलता की नई उड़ान, राजस्व और वन मंत्री ने किया निःशुल्क पीएससी-व्यापम आवासीय कोचिंग सेंटर का शुभारंभ….
Next Article स्वास्थ्य विभाग द्वारा अस्पताल आपदा प्रबंधन योजना पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

बेमेतरा जिले के 5400 गरीब परिवारों के सपनों को मिली चाबी, भव्य गृह प्रवेश सम्पन्न
छत्तीसगढ़ राज्य
बेमेतरा जिले के 5400 गरीब परिवारों के सपनों को मिली चाबी, भव्य गृह प्रवेश सम्पन्न
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सिकोलाभाठा पटरीपार मंडल में भाजपा की सेवा संकल्प कार्यशाला, बूथ स्तर तक अभियान को मजबूत करने पर जोर…
छत्तीसगढ़ राज्य
सिकोलाभाठा पटरीपार मंडल में भाजपा की सेवा संकल्प कार्यशाला, बूथ स्तर तक अभियान को मजबूत करने पर जोर…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?