By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: सेवा संकल्प अभियान का आगाज, एक माह तक होंगे जनसेवा और जनभागीदारी के विविध आयोजन, जिला चिकित्सालय सूरजपुर में रक्तदान शिविर का शुभारंभ, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने रक्तदाताओं का बढ़ाया उत्साह…..
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > सेवा संकल्प अभियान का आगाज, एक माह तक होंगे जनसेवा और जनभागीदारी के विविध आयोजन, जिला चिकित्सालय सूरजपुर में रक्तदान शिविर का शुभारंभ, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने रक्तदाताओं का बढ़ाया उत्साह…..
छत्तीसगढ़राज्य

सेवा संकल्प अभियान का आगाज, एक माह तक होंगे जनसेवा और जनभागीदारी के विविध आयोजन, जिला चिकित्सालय सूरजपुर में रक्तदान शिविर का शुभारंभ, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने रक्तदाताओं का बढ़ाया उत्साह…..

admin
Last updated: 2026/09/17 at 7:40 PM
admin
Share
4 Min Read
SHARE

रायपुर: सेवा, सहयोग और जनभागीदारी की भावना को सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ हुआ। अभियान के अंतर्गत एक माह तक विभिन्न जनसेवा, जनजागरूकता एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी क्रम में जिला चिकित्सालय सूरजपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ  महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए स्वस्थ एवं पात्र नागरिकों से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की।

सेवा संकल्प अभियान का आगाज, एक माह तक होंगे जनसेवा और जनभागीदारी के विविध आयोजन

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने इस अवसर पर स्वयं स्वास्थ्य परीक्षण कराया और लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में सहायक हो सकता है। आपातकालीन परिस्थितियों में कई बार समय पर रक्त उपलब्ध नहीं हो पाता, ऐसे में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता और जनभागीदारी बेहद आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान केवल कार्यक्रमों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को मजबूत करने का अवसर है। हमें छुआछूत और भेदभाव जैसी सामाजिक बुराइयों को दूर करते हुए आपसी सहयोग और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देना चाहिए। उन्होंने नागरिकों से अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता निभाने तथा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत 17 सितम्बर की शाम अपने घर में दीप जलाने का आह्वान किया।

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष सेवा, जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण से जुड़े कार्यों के लिए महत्वपूर्ण रहे हैं। सेवा संकल्प अभियान इसी सेवा भावना को जनभागीदारी के माध्यम से व्यापक रूप देने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि जनसहयोग से सेवा और जनकल्याण के कार्यों को नई गति मिलती है।

सेवा संकल्प अभियान का आगाज, एक माह तक होंगे जनसेवा और जनभागीदारी के विविध आयोजन

प्रेमनगर विधायक श्री भूलन सिंह मरावी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित रक्तदान शिविर सेवा और मानवता की भावना को मजबूत करने वाला आयोजन है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान टीकाकरण सहित विभिन्न प्रयासों के माध्यम से लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए महत्वपूर्ण सहायता मिली। उन्होंने नागरिकों से सेवा भाव के साथ समाज और जरूरतमंद लोगों के लिए योगदान देने की अपील की।

जनपद पंचायत सूरजपुर की अध्यक्ष श्रीमती स्वाती सिंह ने कहा कि रक्तदान महादान है। समय पर उपलब्ध कराया गया रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने स्वस्थ एवं पात्र नागरिकों से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने तथा सेवा संकल्प अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा रक्तदाताओं के स्वास्थ्य परीक्षण, रक्त समूह जांच सहित आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। युवाओं सहित विभिन्न वर्गों के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान में सहभागिता निभाई। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, चिकित्सक, जनप्रतिनिधि, महाविद्यालयीन विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

You Might Also Like

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने निवास पर जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’…..

प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवाकाल पर बलौदाबाजार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य आगाज, सवा लाख दीपों से अलौकिक हुआ विवेकानंद सरोवर….

छत्तीसगढ़ में देश का पहला राज्य स्तरीय ‘AI Conclave’ आयोजित, शिक्षा की गुणवत्ता सुधार के लिए तैयार होगा AI आधारित रोडमैप….

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्नेह और मार्गदर्शन छत्तीसगढ़ को सदैव मिलता रहा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

सेवा-संकल्प-अभियान : प्रदेश के 20,298 गांवों के खसरा और 19,723 गांवों के भू-नक्शों का कंप्यूटरीकृत….

admin September 17, 2026 September 17, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article सेवा संकल्प अभियान का आगाज, एक माह तक होंगे जनसेवा और जनभागीदारी के विविध आयोजन, जिला चिकित्सालय सूरजपुर में रक्तदान शिविर का शुभारंभ, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने रक्तदाताओं का बढ़ाया उत्साह…..
Next Article सेवा संकल्प अभियान : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने महारानी अस्पताल जगदलपुर में किया रक्तदान….
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने निवास पर जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’…..
छत्तीसगढ़ राज्य
प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवाकाल पर बलौदाबाजार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य आगाज, सवा लाख दीपों से अलौकिक हुआ विवेकानंद सरोवर….
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में देश का पहला राज्य स्तरीय ‘AI Conclave’ आयोजित, शिक्षा की गुणवत्ता सुधार के लिए तैयार होगा AI आधारित रोडमैप….
छत्तीसगढ़ राज्य
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्नेह और मार्गदर्शन छत्तीसगढ़ को सदैव मिलता रहा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….
छत्तीसगढ़ राज्य

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?