By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: जिले में पहली बार सिकल सेल प्रभावित हितग्राहियों के लिए सामाजिक कल्याण शिविर,
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > जिले में पहली बार सिकल सेल प्रभावित हितग्राहियों के लिए सामाजिक कल्याण शिविर,
छत्तीसगढ़राज्य

जिले में पहली बार सिकल सेल प्रभावित हितग्राहियों के लिए सामाजिक कल्याण शिविर,

admin
Last updated: 2026/09/19 at 12:10 AM
admin
Share
4 Min Read
SHARE

जिले में पहली बार सिकल सेल प्रभावित हितग्राहियों के लिए सामाजिक कल्याण शिविर,

शिविर में बने 47 दिव्यांगता प्रमाण-पत्र

 

कोंडागांव, 18 सितंबर 2026

 

कोंडागांव: सिकल सेल रोग से प्रभावित हितग्राहियों को स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा सेवाओं से जोड़ने की दिशा में आकांक्षीय जिला कोंडागांव में पहली बार सिकल सेल सामाजिक कल्याण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की विशेष उपलब्धि के रूप में सिकल सेल प्रभावित हितग्राहियों के दिव्यांग प्रमाण-पत्र बनाने की सुविधा पहली बार जिले में ही उपलब्ध कराई गई और लगभग 47 दिव्यांग प्रमाण-पत्र बनाए गए। जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित इस शिविर में यूनिसेफ और एमसीसीआर ट्रस्ट के तकनीकी सहयोग से लक्षित हितग्राहियों को जरूरी स्वास्थ्य एवं सामाजिक कल्याण सेवाओं से जोड़ने का प्रयास किया गया।

इस पहल से पहले सिकल सेल प्रभावित हितग्राहियों को जरूरी जांच और दिव्यांगता प्रमाण पत्र संबंधी सेवाओं के लिए कांकेर या जगदलपुर जाना पड़ता था। जिला अस्पताल कोंडागांव में एचपीएलसी मशीन (गोल्ड स्टैंडर्ड) के सुचारू संचालन के अभाव तथा इलेक्ट्रोफोरेसिस जांच के लिए जरूरी अभिकर्मकों की अनुपलब्धता के कारण भी हितग्राहियों को जांच के लिए अन्य जिलों पर निर्भर रहना पड़ रहा था। इससे मरीजों और उनके परिवारों को अतिरिक्त यात्रा, समय और खर्च का सामना करना पड़ता था।

 

इन चुनौतियों को देखते हुए जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, यूनिसेफ छत्तीसगढ़ एवं एमसीसीआर ट्रस्ट के समन्वित प्रयासों से आवश्यक सेवाओं को जिले में ही उपलब्ध कराने की पहल की गई और एक एचपीएलसी मशीन स्थापित करवाई गई। इस शिविर के माध्यम से सिकल सेल प्रभावित हितग्राहियों को आवश्यक जांच एवं दिव्यांगता प्रमाण की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ उन्हें सामाजिक सुरक्षा तथा शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया।

 

शिविर में हितग्राहियों और उनके परिवारों को दिव्यांग प्रमाण-पत्र की प्रक्रिया, पात्रता, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं और अन्य कल्याणकारी सुविधाओं के संबंध में जानकारी और आवश्यक सहयोग भी प्रदान किया गया। स्वास्थ्य और संबंधित विभागों के बीच समन्वय से पात्र हितग्राहियों को इन सेवाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया।

 

इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर. के. चतुर्वेदी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. भावना महलवार, जिला नोडल अधिकारी डॉ. भाग्यलक्ष्मी कोसमा, सिविल सर्जन पी. एल. मंडावी, चिरायु दलों के चिकित्सा अधिकारी, समाज कल्याण विभाग से उपसंचालक श्रीमती ललिता लकड़ा तथा यूनिसेफ से स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. गजेंद्र सिंह के नेतृत्व में उनकी टीम एवं एमसीसीआर ट्रस्ट के प्रतिनिधियों का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ।

 

कोंडागांव में आयोजित यह शिविर सिकल सेल प्रभावित हितग्राहियों को उनके अपने जिले में स्वास्थ्य, दिव्यांगता प्रमाण एवं सामाजिक सुरक्षा सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। स्थानीय स्तर पर सुविधाओं की उपलब्धता से हितग्राहियों की दूसरे जिलों पर निर्भरता कम होने के साथ समय एवं यात्रा व्यय में कमी आएगी तथा पात्र परिवारों को शासन की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़ने में भी मदद मिलेगी। जिले में HPLC जांच सुविधा होने के कारण जिनका सिकल सेल दिव्यांगता प्रमाण पत्र नहीं बना है, वे सभी मेडिकल बोर्ड से प्रमाण पत्र बना सकते हैं। जिले में प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को मेडिकल बोर्ड की सुविधा उपलब्ध है।

You Might Also Like

सेवा संकल्प अभियान : पीएम श्री नवोदय विद्यालय कुसमी में सफलतापूर्वक स्वास्थ्य शिविर आयोजित

बनोरा अघोर गुरु पीठ पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कहा – सेवा, करुणा और सामाजिक समरसता की प्रेरणादायी परंपरा को आगे बढ़ा रहा बनोरा आश्रम…..

‘बस्तर सेवा संकल्प अभियान’ के तहत शहीदों की याद में 1986 स्थानों पर जलाए गए दीये…..

‘सेवा-संकल्प-अभियान’ : कोर्ट के चक्करों से मुक्ति और सुशासन की नई राह…..

बिजली उपभोक्ता से ऊर्जा दाता बनने की ओर बढ़ते कदम, प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से घरों की छतें बनीं ऊर्जा उत्पादन की इकाइयां, सरगुजा में 1,733 घरों में स्थापित हुए रूफटॉप सोलर संयंत्र….

admin September 19, 2026 September 19, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article सेवा संकल्प अभियान : पीएम श्री नवोदय विद्यालय कुसमी में सफलतापूर्वक स्वास्थ्य शिविर आयोजित
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सेवा संकल्प अभियान : पीएम श्री नवोदय विद्यालय कुसमी में सफलतापूर्वक स्वास्थ्य शिविर आयोजित
छत्तीसगढ़ राज्य
बनोरा अघोर गुरु पीठ पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कहा – सेवा, करुणा और सामाजिक समरसता की प्रेरणादायी परंपरा को आगे बढ़ा रहा बनोरा आश्रम…..
छत्तीसगढ़ राज्य
‘बस्तर सेवा संकल्प अभियान’ के तहत शहीदों की याद में 1986 स्थानों पर जलाए गए दीये…..
छत्तीसगढ़ राज्य
‘सेवा-संकल्प-अभियान’ : कोर्ट के चक्करों से मुक्ति और सुशासन की नई राह…..
छत्तीसगढ़ राज्य

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?