By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: जीपीएम में विकसित भारत के संकल्प के साथ निकली सेवा ज्योति यात्रा,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर विकसित भारत संकल्प सभा आयोजित…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Advertisement
Sarvam News > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > जीपीएम में विकसित भारत के संकल्प के साथ निकली सेवा ज्योति यात्रा,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर विकसित भारत संकल्प सभा आयोजित…
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

जीपीएम में विकसित भारत के संकल्प के साथ निकली सेवा ज्योति यात्रा,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर विकसित भारत संकल्प सभा आयोजित…

admin
Last updated: 2026/10/07 at 3:00 PM
admin
Share
4 Min Read
SHARE

रायपुर, 07 अक्टूबर 2026/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘जनसेवा से राष्ट्रसेवा’ के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जीपीएम जिले के पेंड्रा के कृषि उपज मंडी प्रांगण पतगवां में विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तखतपुर विधायक श्री धर्मजीत सिंह ने उपस्थित जनसमुदाय को वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प दिलाया और सेवा ज्योति यात्रा को रवाना किया।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का वर्चुअल प्रसारण किया गया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने देशवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के साथ प्रारंभ हुई उनकी जनसेवा की यात्रा को आज 25 वर्ष पूर्ण हो गए हैं। उन्होंने जनता-जनार्दन के आशीर्वाद को अपनी सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए भारत के लोकतंत्र और संविधान के प्रति नमन व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि इन 25 वर्षों में अर्जित जनविश्वास और अनुभव ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है और यह पूंजी देश की जनता की है। जनता-जनार्दन ईश्वर का स्वरूप है और देश के प्रत्येक नागरिक का उन पर अधिकार है। मां भारती की निस्वार्थ सेवा ही उनका धर्म और कर्तव्य है।

उन्होंने कहा कि जीवन की प्रत्येक घटना से उन्होंने कुछ न कुछ सीखा है और हर चुनौती ने उनके धैर्य एवं संकल्प को और मजबूत किया है। साधन और संसाधन सीमित हो सकते हैं, लेकिन सपने और हौसले हमेशा बड़े होने चाहिए। कर्म को कर्तव्य और साधना बताते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण के प्रयास कभी रुकने नहीं चाहिए।

प्रधानमंत्री ने देश के विकास में स्वयंसेवकों और युवा शक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत को नई बुलंदियों तक पहुंचाने के लिए जोश, जज्बा और सामूहिक संकल्प आवश्यक है। आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया की बढ़ती ताकत का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि भारत की प्रतिभा और सामर्थ्य की चर्चा आज पूरी दुनिया में हो रही है। वह दिन दूर नहीं, जब ‘मेक इन इंडिया’ की गूंज पूरी दुनिया में और अधिक मजबूती से सुनाई देगी।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने 140 करोड़ देशवासियों की सामूहिक शक्ति और अदम्य इच्छाशक्ति पर विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि वर्ष 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र जरूर बनेगा। उन्होंने राष्ट्रसेवा के संकल्प को और सशक्त बनाने तथा देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रत्येक नागरिक से अपनी पूरी ऊर्जा और सामर्थ्य के साथ योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने सेवा ज्योति यात्रा में शामिल स्वयंसेवकों और देशवासियों के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

इस अवसर पर मरवाही विधायक श्री प्रणव कुमार मरपच्ची, जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री समीरा पैकरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजा उपेंद्र बहादुर सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, स्वयंसेवक एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

You Might Also Like

रणजीता स्टेडियम में रंगोली के जरिए साकार हुआ डिजिटल इंडिया का विजन,पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर दिया डिजिटल सशक्तिकरण का संदेश…

पत्रकार स्व. पंकज शर्मा की प्रतिमा का उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने किया अनावरण, पत्रकारिता में योगदान को किया गया याद

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा..

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी: अपने घर का सपना हुआ साकार, रागिनी के परिवार को मिला खुशियों का आशियाना…..

’सेवा संकल्प अभियान’ : ’सेवा की कहानी: समूह से मिला एक लाख रुपये का सहारा, दुकान और ठेले से आत्मनिर्भर बनीं लाजो’…

admin October 7, 2026 October 7, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article पत्रकार स्व. पंकज शर्मा की प्रतिमा का उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने किया अनावरण, पत्रकारिता में योगदान को किया गया याद
Next Article रणजीता स्टेडियम में रंगोली के जरिए साकार हुआ डिजिटल इंडिया का विजन,पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर दिया डिजिटल सशक्तिकरण का संदेश…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

रणजीता स्टेडियम में रंगोली के जरिए साकार हुआ डिजिटल इंडिया का विजन,पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर दिया डिजिटल सशक्तिकरण का संदेश…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
पत्रकार स्व. पंकज शर्मा की प्रतिमा का उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने किया अनावरण, पत्रकारिता में योगदान को किया गया याद
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी: अपने घर का सपना हुआ साकार, रागिनी के परिवार को मिला खुशियों का आशियाना…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?