By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: सेवा संकल्प अभियान : बंगोली में जनचौपाल लगाकर मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं….
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Advertisement
Sarvam News > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > सेवा संकल्प अभियान : बंगोली में जनचौपाल लगाकर मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं….
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

सेवा संकल्प अभियान : बंगोली में जनचौपाल लगाकर मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं….

admin
Last updated: 2026/10/13 at 9:22 PM
admin
Share
4 Min Read
SHARE

रायपुर: सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायपुर जिले के खरोरा क्षेत्र स्थित ग्राम बंगोली में जनचौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं, अपेक्षाएं एवं स्थानीय आवश्यकताओं की जानकारी ली। इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को उनके नवनिर्मित आवासों की चाबी सौंपी गई तथा प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कैबिनेट मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब ने जनचौपाल को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार गांव, गरीब, किसान और जरूरतमंद परिवारों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार, शिक्षा को बढ़ावा देना और प्रत्येक पात्र परिवार को पक्का आवास उपलब्ध कराना सरकार के प्रमुख उद्देश्यों में शामिल है।

जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : मंत्री गुरु खुशवंत साहेब

मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। योजना के माध्यम से कच्चे मकानों में रहने वाले परिवारों को पक्के आवास की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। जनचौपाल के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को उनके नए आवासों की चाबी प्रदान की। पक्के घर का सपना साकार होने पर हितग्राहियों ने प्रसन्नता व्यक्त की।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि कोई भी पात्र परिवार आवास सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से गांवों में सुविधाओं का विस्तार हो रहा है और लोगों के जीवन स्तर में सुधार आ रहा है।

मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान शासन और जनता के बीच संवाद को सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। जनचौपाल जैसे कार्यक्रमों से ग्रामीणों की समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी सीधे प्राप्त होती है, जिससे स्थानीय जरूरतों के अनुरूप विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में सहायता मिलती है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, आवास, शिक्षा और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है। आरंग विधानसभा क्षेत्र सहित प्रदेश के सभी ग्रामीण अंचलों में विकास कार्यों को गति देने तथा पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : मंत्री गुरु खुशवंत साहेब

जनचौपाल कार्यक्रम में मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनकी उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा से परिवार, समाज एवं प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।मंत्री श्री साहेब ने कहा कि शिक्षा ही विकसित और आत्मनिर्भर समाज की मजबूत आधारशिला है। बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अपनी प्रतिभा निखारने के अवसर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। कार्यक्रम में बच्चों ने आकर्षक लोकनृत्य प्रस्तुत कर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत की मनमोहक झलक दिखाई।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री पर्यटन विकास मिशन से छत्तीसगढ़ के पर्यटन को मिलेगी नई पहचान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

वृक्षों के पातन और लॉगिंग पर आयोजित हुई वर्कशॉप, उन्नत तकनीकों के साथ श्रमिक सुरक्षा पर जोर, वन विकास निगम ने कवर्धा में मैदानी अमले को दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण….

वृक्षों के पातन और लॉगिंग पर आयोजित हुई वर्कशॉप, उन्नत तकनीकों के साथ श्रमिक सुरक्षा पर जोर, वन विकास निगम ने कवर्धा में मैदानी अमले को दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण….

आजादी के बाद पहली बार ग्राम चांगेर में पहुंची विकास की रोशनी, विद्युतीकरण से रोशन हुआ ग्राम चांगेर के 23 घर….

सड़क सुरक्षा का संदेश लेकर सूरजपुर में दौड़े 800 प्रतिभागी, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल बाइक रैली में हुए शामिल….

admin October 13, 2026 October 13, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article मेहनत, लगन एवं समर्पण से मिलती है सफलता : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा….
Next Article सड़क सुरक्षा का संदेश लेकर सूरजपुर में दौड़े 800 प्रतिभागी, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल बाइक रैली में हुए शामिल….
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

मुख्यमंत्री पर्यटन विकास मिशन से छत्तीसगढ़ के पर्यटन को मिलेगी नई पहचान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
वृक्षों के पातन और लॉगिंग पर आयोजित हुई वर्कशॉप, उन्नत तकनीकों के साथ श्रमिक सुरक्षा पर जोर, वन विकास निगम ने कवर्धा में मैदानी अमले को दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
वृक्षों के पातन और लॉगिंग पर आयोजित हुई वर्कशॉप, उन्नत तकनीकों के साथ श्रमिक सुरक्षा पर जोर, वन विकास निगम ने कवर्धा में मैदानी अमले को दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
आजादी के बाद पहली बार ग्राम चांगेर में पहुंची विकास की रोशनी, विद्युतीकरण से रोशन हुआ ग्राम चांगेर के 23 घर….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?