By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: विष्णु भैया की पाती से सुनीता के सपनों को मिली नई उड़ान, महतारी वंदन योजना की राशि से बच्चों का भविष्य संवार रहीं मुंगेली की सुनीता बहन…..
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Advertisement
Sarvam News > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > विष्णु भैया की पाती से सुनीता के सपनों को मिली नई उड़ान, महतारी वंदन योजना की राशि से बच्चों का भविष्य संवार रहीं मुंगेली की सुनीता बहन…..
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

विष्णु भैया की पाती से सुनीता के सपनों को मिली नई उड़ान, महतारी वंदन योजना की राशि से बच्चों का भविष्य संवार रहीं मुंगेली की सुनीता बहन…..

admin
Last updated: 2026/11/06 at 10:38 PM
admin
Share
3 Min Read
SHARE

रायपुर: छत्तीसगढ़ में शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह आम महिलाओं और उनके परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं, इसकी एक और सुंदर मिसाल सामने आई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड अंतर्गत ग्राम लिम्हा की निवासी श्रीमती सुनीता को एक स्नेहिल पाती लिखकर उन्हें और उनके पूरे परिवार को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की आत्मीय शुभकामनाएं दी हैं।

*बच्चों की शिक्षा को समर्पित सुनीता के प्रयासों की सराहना*

मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में सुनीता की पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच बच्चों की पढ़ाई और उनके बेहतर भविष्य के प्रति समर्पण की जमकर प्रशंसा की है। मुख्यमंत्री ने लिखा कि घर-गृहस्थी की तमाम जरूरतों को संभालते हुए बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देना बेहद प्रशंसनीय है।

मुख्यमंत्री को जब यह जानकारी मिली कि शासन की महत्वाकांक्षी ‘महतारी वंदन योजना’ से हर महीने मिलने वाली आर्थिक सहायता का उपयोग सुनीता अपने बच्चों के स्कूल वैन का किराया और पढ़ाई से जुड़े अन्य खर्चों को पूरा करने में कर रही हैं, तो उन्होंने इस बात पर विशेष प्रसन्नता जताई।

*महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बना रही है ‘महतारी वंदन योजना’*

मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने संदेश में उल्लेख किया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना और मंशा के अनुरूप प्रदेश की माताओं और बहनों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए ही ‘महतारी वंदन योजना’ संचालित की जा रही है, ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर अपनी प्राथमिकताओं के अनुसार अपने परिवार के हित में आर्थिक निर्णय ले सकें।

मुख्यमंत्री ने सुनीता के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें खूब पढ़ने, अपनी रुचि के क्षेत्र में आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही, ‘विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़ 2047’ के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि राज्य सरकार बच्चों के लिए बेहतर अवसर तैयार करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

*मुख्यमंत्री की पाती पाकर छलकी खुशी*

शासन की योजनाओं और सीधे मुख्यमंत्री से मिले इस आत्मीय पत्र से श्रीमती सुनीता और उनका पूरा परिवार अत्यंत हर्षित है। सुनीता ने कहा कि एक मां के लिए उसके बच्चों की बेहतर शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य से बड़ा कोई सपना नहीं होता। इस सपने को पूरा करने में महतारी वंदन योजना और मुख्यमंत्री का यह स्नेहिल आशीर्वाद हमारे लिए बहुत बड़ा संबल बन गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है।

You Might Also Like

’विष्णु की पाती’ पाकर प्रसन्नचित हुईं ‘ड्रोन दीदी’ भुवनेश्वरी साहू….

तीन दिवसीय जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का हुआ समापन, 1800 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

महतारी वंदन से विमला बाई के हुनर को मिला सहारा, मिट्टी के दीयों से रोशन होंगी दीपावली की खुशियां….

केशकाल में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा….

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ‘विष्णु की पाती’ पाकर लोक साहित्यकार डॉ. जयमती कश्यप ने जताया आभार…

admin November 6, 2026 November 6, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article लगातार तीसरे साल बस्तर ओलंपिक को लेकर उत्साह, 6 लाख से ज्यादा खिलाड़ी मैदान में उतरने को तैयार….
Next Article मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ‘विष्णु की पाती’ पाकर लोक साहित्यकार डॉ. जयमती कश्यप ने जताया आभार…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

’विष्णु की पाती’ पाकर प्रसन्नचित हुईं ‘ड्रोन दीदी’ भुवनेश्वरी साहू….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
तीन दिवसीय जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का हुआ समापन, 1800 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
महतारी वंदन से विमला बाई के हुनर को मिला सहारा, मिट्टी के दीयों से रोशन होंगी दीपावली की खुशियां….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
केशकाल में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?