By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: उत्तर बस्तर कांकेर : कोतकुड़ के किसानों की मांग हुई पूरी, धान के परिवहन की समस्या से मिली निजात…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > देश > उत्तर बस्तर कांकेर : कोतकुड़ के किसानों की मांग हुई पूरी, धान के परिवहन की समस्या से मिली निजात…
देश

उत्तर बस्तर कांकेर : कोतकुड़ के किसानों की मांग हुई पूरी, धान के परिवहन की समस्या से मिली निजात…

Last updated: 2024/02/03 at 1:40 AM
Share
3 Min Read
उत्तर बस्तर कांकेर : कोतकुड़ के किसानों की मांग हुई पूरी, धान के परिवहन की समस्या से मिली निजात…
SHARE

कलेक्टर की विशेष पहल से धान उपार्जन केन्द्र मातला ’ब’ से आमाबेड़ा में किया गया स्थानांतरित

किसानों की सुविधा को दृष्टिगत करते हुए राज्य सरकार ने धान उपार्जन केन्द्र को एक स्थान से दूसरी जगह स्थित केन्द्र में स्थानांतरित करने की सुविधा दी है।

ऐसे ही जिले के वनांचल क्षेत्र में स्थित अंतागढ़ तहसील के ग्राम कोतकुड़ के किसानों की मांग पूरी हुई है, जिससे उन्हें धान के परिवहन की बड़ी समस्या से निजात मिली है।

खाद्य अधिकारी ने बताया कि कोतकुड़ ग्राम के सभी कृषकों का आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित आमाबेड़ा के धान उपार्जन केन्द्र मातला ’ब’ में पंजीयन कराया गया था।

धान उपार्जन केन्द्र मातला ’ब’ से ग्राम पंचायत कोतकुड़ की दूरी 45 किलोमीटर होने के कारण नजदीक के धान उपार्जन केन्द्र आमाबेड़ा में संलग्न करने की मांग किसानों के द्वारा की जा रही थी, जिसकी यहां से दूरी मात्र 05 किलोमीटर है।

उन्होंने बताया कि किसानों का धान उपार्जन केन्द्र आमाबेड़ा में विक्रय करने की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह द्वारा त्वरित संज्ञान में लेते हुए सक्षम उच्चाधिकारियों से तत्संबंध में पत्राचार कर किसानों की समस्याओं से अवगत कराया।

उक्त मांग को शासन ने गम्भीरता से लेते हुए ग्राम कोतकुड़ के सभी कृषकों का पंजीयन धान उपार्जन केन्द्र मातला ’ब’ से धान उपार्जन केन्द्र आमाबेड़ा में स्थानांतरित करवाया गया।

आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित आमाबेड़ा के समिति प्रबंधक एवं कर्मचारियों द्वारा ग्राम कोतकुड़ के कृषकों को सूचित किया गया। साथ ही 30 जनवरी तथा 01 फरवरी को सभी कृषकों से सुगमतापूर्वक धान उपार्जन केन्द्र आमाबेड़ा में टोकन जारी कर 43.60 हेक्टेयर रकबा में 734.40 क्विंटल धान की खरीदी की गई है।

शासन द्वारा की गई उक्त नवीन व्यवस्था से ग्राम कोतकुड़ के किसान बेहद खुश हैं। धान के परिवहन के लिए ग्राम मातला ब से आमाबेड़ा में स्थानांतरित करने, यानी 45 किलोमीटर की दूरी को 05 किलोमीटर में समेटने के लिए यहां के किसानों ने छत्तीसगढ़ शासन एवं जिला प्रशासन प्रति आभार व्यक्त किया है।

साथ ही समिति के कर्मचारियों एवं हमालों को भी धन्यवाद दिया है।

You Might Also Like

फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

February 3, 2024 February 3, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article MGR से रजनीकांत तक, सुपरस्टार्स से सजी है साउथ की सियासत; अब विजय थलापती ने मारी एंट्री… MGR से रजनीकांत तक, सुपरस्टार्स से सजी है साउथ की सियासत; अब विजय थलापती ने मारी एंट्री…
Next Article समुद्री लुटेरों पर कहर बनकर टूटी नौसेना, भेजा गया था खूंखार युद्धपोत; 8 पाकिस्तानी समेत बचाए गए 19 लोग… समुद्री लुटेरों पर कहर बनकर टूटी नौसेना, भेजा गया था खूंखार युद्धपोत; 8 पाकिस्तानी समेत बचाए गए 19 लोग…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

Uttarakhand News: CM धामी ने किया दून पुस्तक महोत्सव-2026 का उद्घाटन, बोले—पुस्तकें हमारी संस्कृति की आत्मा…..
Uttarakhand News: CM धामी ने किया दून पुस्तक महोत्सव-2026 का उद्घाटन, बोले—पुस्तकें हमारी संस्कृति की आत्मा…..
उत्तराखंड राज्य
Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री खट्टर से की मुलाकात, कुंभ मेला 2027 को लेकर रख दी ये मांग……
Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री खट्टर से की मुलाकात, कुंभ मेला 2027 को लेकर रख दी ये मांग……
उत्तराखंड राज्य
Uttarakhand News: CM धामी ने बढ़ाया पुलिस जवानों का मनोबल, कानून व्यवस्था और ट्रैफिक सुधार पर दिया जोर….
Uttarakhand News: CM धामी ने बढ़ाया पुलिस जवानों का मनोबल, कानून व्यवस्था और ट्रैफिक सुधार पर दिया जोर….
उत्तराखंड राज्य
Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी ने किया ‘जुगमंदर हॉल’, कहा- शहरी व्यवस्थाओं को आधुनिक, सुदृढ़ और जन-केन्द्रित बनाने और निरंतर कार्य कर रही सरकार…..
Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी ने किया ‘जुगमंदर हॉल’, कहा- शहरी व्यवस्थाओं को आधुनिक, सुदृढ़ और जन-केन्द्रित बनाने और निरंतर कार्य कर रही सरकार…..
उत्तराखंड राज्य

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
« Mar    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?