By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: जब पहली बार गुजरात विधानसभा में कदम रखा, PM मोदी को अचानक याद आई 2002 की एक बात…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > देश > जब पहली बार गुजरात विधानसभा में कदम रखा, PM मोदी को अचानक याद आई 2002 की एक बात…
देश

जब पहली बार गुजरात विधानसभा में कदम रखा, PM मोदी को अचानक याद आई 2002 की एक बात…

Last updated: 2024/02/25 at 10:30 AM
Share
3 Min Read
जब पहली बार गुजरात विधानसभा में कदम रखा, PM मोदी को अचानक याद आई 2002 की एक बात…
SHARE

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात दौरे पर राज्य में 4000 करोड़ से ज्यादा की 11 विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। इसमें द्वारका और बेट द्वारका को जोड़ने का सुदर्शन सेतु भी शामिल है। राजकोट में एम्स का उद्घाटन भी होना है।

इससे पहले शनिवार को पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर 22 साल पुराना एक वीडियो शेयर किया, जब उन्होंने राजकोट विधायक के तौर पर पहली बार गुजरात विधानसभा में कदम रखा था। 

पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को एक पुराना वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, “राजकोट का मेरे दिल में हमेशा एक विशेष स्थान रहेगा। यह इस शहर के लोग ही थे जिन्होंने मुझ पर विश्वास किया और मुझे पहली बार चुनावी जीत दिलाई।

तब से मैंने सदैव जनता जनार्दन की आकांक्षाओं के साथ न्याय करने का काम किया है। ये भी सुखद संयोग है कि आज और कल मैं गुजरात में रहूंगा और एक कार्यक्रम राजकोट में हो रहा है, जहां से 5 एम्स देश को समर्पित किये जायेंगे।”

2002 में 24 फरवरी के ही दिन पीएम मोदी राजकोट से अपना पहला चुनाव जीतकर पहली बार गुजरात विधानसभा के सदस्य बने थे।

उन्होंने अक्टूबर 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली थी और पद पर बने रहने के लिए उन्हें छह महीने के भीतर विधान सभा का सदस्य बनना आवश्यक था।

राजकोट उपचुनाव ने उन्हें जीत का मौका दिया। थ्रोबैक वीडियो को मोदी आर्काइव द्वारा साझा किया गया था।

यह वीडियो राजकोट में उनके नामांकन दाखिल करने, चुनाव प्रचार करने और भाषण देने की क्लिप और छवियों का एक संग्रह है।

‘Dekho Dekho Kaun Aaya..Gujarat Ka Sher Aaya!’

On February 24 2002, exactly 22 years ago today, @narendramodi stepped into the Gujarat Legislature as an MLA for the first time.

This victory marked the dawn of a promising new era not only for Gujarat but also for India and the… pic.twitter.com/NCHqczPjLS

— Modi Archive (@modiarchive) February 24, 2024

आज सुदर्शन सेतु का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के द्वारका में भारत के सबसे लंबे केबल-आधारित पुल का उद्घाटन किया। ओखा और बेयट द्वारका द्वीप को जोड़ने वाले ‘सुदर्शन सेतु’ का निर्माण 979 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है।

पीएम मोदी ने अक्टूबर 2017 में 2.3 किमी लंबे पुल की आधारशिला रखते हुए कहा था कि यह पुराने और नए द्वारका के बीच एक कड़ी के रूप में काम करेगा। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया, “चार लेन वाले 27.20 मीटर चौड़े पुल के दोनों तरफ 2.50 मीटर चौड़े फुटपाथ हैं।”

सुदर्शन सेतु में भगवद गीता के श्लोकों और दोनों तरफ भगवान कृष्ण की तस्वीरों से सजा हुआ एक फुटपाथ है।

You Might Also Like

फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

February 25, 2024 February 25, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article ‘दिल्ली चलो’ मार्च टला, किसानों ने बनाया 4 दिनों का नया प्लान; जानें पूरा प्रोग्राम… ‘दिल्ली चलो’ मार्च टला, किसानों ने बनाया 4 दिनों का नया प्लान; जानें पूरा प्रोग्राम…
Next Article रायपुर : देश के विकास में छत्तीसगढ़ का विशेष योगदान, विकसित छत्तीसगढ़ से ही होगा विकसित भारत का सपना पूरा – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी… रायपुर : देश के विकास में छत्तीसगढ़ का विशेष योगदान, विकसित छत्तीसगढ़ से ही होगा विकसित भारत का सपना पूरा – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

विकास कार्यों की धीमी रफ्तार पर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने जतायी नाराजगी, मंथली टारगेट तय कर काम में तेजी लाने के निर्देश….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
साइबर अपराधों से मुकाबले में युवा बनें ‘साइबर एम्बेसडर’ : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
रायगढ़ में बनेगा एआई एक्सीलेंस सेंटर, युवाओं को नई तकनीक सीखने और नवाचार के मिलेंगे अवसर: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सेवा संकल्प अभियान 2026 : बस पहुंची तो गांवों में लौटी नई उम्मीद, मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से दूरस्थ अंचलों में आसान हुई जिंदगी की राह, 850 गांव पहली बार नियमित बस सेवा से जुड़े…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?