By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: रायपुर : देश के विकास में छत्तीसगढ़ का विशेष योगदान, विकसित छत्तीसगढ़ से ही होगा विकसित भारत का सपना पूरा – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > देश > रायपुर : देश के विकास में छत्तीसगढ़ का विशेष योगदान, विकसित छत्तीसगढ़ से ही होगा विकसित भारत का सपना पूरा – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
देश

रायपुर : देश के विकास में छत्तीसगढ़ का विशेष योगदान, विकसित छत्तीसगढ़ से ही होगा विकसित भारत का सपना पूरा – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

Last updated: 2024/02/25 at 10:54 AM
Share
8 Min Read
रायपुर : देश के विकास में छत्तीसगढ़ का विशेष योगदान, विकसित छत्तीसगढ़ से ही होगा विकसित भारत का सपना पूरा – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
SHARE

प्रधानमंत्री मोदी ने विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़ वर्चुअल कार्यक्रम में बटन दबाकर छत्तीसगढ़ में 34 हजार 427 करोड़ रुपए की योजना का किया लोकार्पण-शिलान्यास

मोदी जी की गारंटी को पूरा करने की दिशा में प्रतिबद्ध, छत्तीसगढ़ को बना रहे सशक्त- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री साय ने प्रस्तुत किया मोदी जी की गारंटी पूरा करने किये गये कार्यों का अब तक का लेखाजोखा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजधानी रायपुर में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से जुड़कर प्रदेश में 34 हजार 427 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास किया। इनमें 18 हजार 897 करोड़ रुपए की लागत वाली 9 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 15 हजार 530 करोड़ रुपए की एक परियोजना का शिलान्यास शामिल है। इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश के विकास में छत्तीसगढ़ का विशेष योगदान है। विकसित छत्तीसगढ़ से ही विकसित भारत का सपना पूरा होगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के पास परिश्रमी किसान हैं।

प्रतिभाशाली नौजवान हैं और प्रकृति का खजाना है। यहां विकसित होने की सारी संभावना मौजूद है। आज छत्तीसगढ़ के विकास से जुड़ी लगभग 35 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। इनमें कोयले से जुड़े, सौर ऊर्जा से जुड़े और कनेक्टिविटी से जुड़े अनेक प्रोजेक्ट हैं। इनसे छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए रोजगार के नये अवसर बनेंगे। आज एनटीपीसी के 1600 मेगावाट के सुपर थर्मल पावर स्टेशन को राष्ट्र को समर्पित किया गया है। इसके साथ ही इस आधुनिक प्लांट के 1600 मेगावाट के स्टेज 2 का शिलान्यास भी हुआ है।

इन प्लांट से देशवासियों को कम लागत पर बिजली उपलब्ध हो पाएगी। हम छत्तीसगढ़ को सौर ऊर्जा का बड़ा केंद्र बनाना चाहते हैं। आज ही राजनांदगांव और भिलाई में बहुत बड़े सोलर प्लांट्स का लोकार्पण किया गया है। इसमें ऐसी व्यवस्था है जिससे रात में आसपास के लोगों को बिजली मिल सकेगी।

 प्रधानमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में डबल इंजन सरकार जिस प्रकार अपनी गारंटियों को पूरा कर रही है वो बहुत प्रशंसनीय है। छत्तीसगढ़ के लाखों किसानों को दो साल का बकाया बोनस दिया जा चुका है। तेंदूपत्ता संग्राहकों के पैसे बढ़ाने की गारंटी मैंने दी थी। डबल इंजन सरकार ने यह गारंटी पूरी कर दी है।

गरीबों के घर पहले नहीं बन पा रहे थे। अब हमारी सरकार गरीबों के घर बनाने तेजी से काम कर रही है। हर घर जल की योजना, इसे भी पूरा करने की दिशा में सरकार तेजी से काम कर रही है। पीएससी परीक्षा में हुई गड़बडि़यों की जांच का आदेश दे दिया गया है। मैं छत्तीसगढ़ की बहनों को महतारी वंदन योजना की बधाई देता हूँ इससे लाखों महिलाओं को लाभ होगा। हम जो कहते हैं वो कर के दिखाते हैं। मोदी की गारंटी यानी गारंटी पूरा होने की गारंटी।

छत्तीसगढ़ में मोदी की गारंटी पर हो रहा तेजी से काम : मुख्यमंत्री साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम में बताया कि छत्तीसगढ़ में मोदी जी की गारंटी के अनुरूप छत्तीसगढ़ को संवारने का काम तेजी से हो रहा है। मोदी जी ने छत्तीसगढ़ के लोगों को गारंटी दी थी कि हमारी सरकार आने पर सुशासन स्थापित करते हुए नागरिकों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि लायेंगे। इसके परिपालन में सरकार ने पहले ही दिन से ही प्रधानमंत्री जी की गारंटियों पर अमल शुरू कर दिया गया। 18 लाख परिवारों को पक्का आवास देने, किसानों को 2 साल का बकाया बोनस का भुगतान करने, 3100 रुपए किं्वटल के भाव से और 21 किं्वटल प्रति एकड़ के मान से धान खरीदने, विवाहित माताओं-बहनों को हर महीने 1 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने के लिए महतारी वंदन योजना शुरू करने जैसी अनेक गारंटियों को हम पूरा कर चुकें हैं।  हमारे प्रधानमंत्री जी ने विकसित भारत के निर्माण का लक्ष्य देश के सामने रखा है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए छत्तीसगढ़ भी पूरे मनोयोग के साथ अपनी भागीदारी के लिए तत्पर है। ‘विकसित भारत’ के निर्माण के लक्ष्य को हासिल करने के लिए हमने ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के निर्माण का लक्ष्य स्वयं के सामने रखा है। राष्ट्र को नवनिर्माण के लिए एकजुट करने और हर नागरिक तक शासन की योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ पहुंचाने के लिए 16 दिसम्बर 2023 से छत्तीसगढ़ में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ शुरू हुई है।

    विकसित भारत संकल्प यात्रा की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि इसमें प्रदेश के सवा करोड़ लोग शामिल हुए, माताओं-बहनों ने भी इसमें बढ़-चढ़कर भाग लिया। इनमें से 1 करोड़ से अधिक लोगों ने ऑनलाइन संकल्प में भी भाग लिया। संकल्प यात्रा के दौरान स्वास्थ्य शिविरों में 66 लाख से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया, 55 लाख लोगों ने टीबी जांच कराई, 35 लाख लोगों ने सिकल सेल की जांच कराई। 4 लाख 35 हजार आयुष्मान भारत कार्ड, 47 हजार क्रेडिट कार्ड, 10 हजार सॉइल हेल्थ कार्ड और 45 हजार माई भारत वालंटियर का पंजीयन किया गया है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में 5 विशेष पिछड़ी जनजातियों के कल्याण के लिए 847 करोड़ 45 लाख रुपए लागत की 1180 किलोमीटर लंबाई वाली 333 सड़कों की निर्माण की स्वीकृति दी गई है। इससे विशेष पिछड़ी जनजातियों की 366 बसाहटें लाभान्वित होंगी। प्रधानमंत्री जनमन योजना के संबंध में प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में इस योजना से 29 हजार 439 परिवारों को चिन्हित किया जा चुका है। इनमें से 15 हजार से अधिक परिवारों को आवास स्वीकृत किए जा चुके हैं। 13 हजार 188 परिवारों को पहली किश्त की राशि का भुगतान भी किया जा चुका है। लखपति दीदी योजना के तहत प्रदेश की 7 लाख 82 हजार महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री 34 हजार 427 करोड़ रुपए की 10 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर रहे। इन परियोजनाओं के माध्यम से छत्तीसगढ़ को संवारने के हमारे महती प्रयासों को बल मिलेगा और विकसित भारत के प्रधानमंत्री के सपने को विकसित छत्तीसगढ़ बनाकर हम पूरा करेंगे। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर हितग्राहियों को हितग्राहीमूलक योजनाओं की राशि भी भेंट की। इस मौके पर स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल तथा कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने भी अपना संबोधन दिया।  इस मौके पर मुख्य सचिव अमिताभ जैन भी मौजूद रहे। साथ ही प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद, संभागायुक्त डा. संजय अलंग, कलेक्टर डा. गौरव सिंह, एसएसपी संतोष सिंह भी मौजूद रहे। स्वागत उद्बबोधन कलेक्टर गौरव सिंह ने दिया।

You Might Also Like

फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

February 25, 2024 February 25, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article जब पहली बार गुजरात विधानसभा में कदम रखा, PM मोदी को अचानक याद आई 2002 की एक बात… जब पहली बार गुजरात विधानसभा में कदम रखा, PM मोदी को अचानक याद आई 2002 की एक बात…
Next Article यूक्रेन युद्ध की दूसरी बरसी पर बाइडेन क्यों आगबबूला, रूस पर लगाए 500 से ज्यादा प्रतिबंध; ग्लोबल इकॉनमी पर संकट… यूक्रेन युद्ध की दूसरी बरसी पर बाइडेन क्यों आगबबूला, रूस पर लगाए 500 से ज्यादा प्रतिबंध; ग्लोबल इकॉनमी पर संकट…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

विकास कार्यों की धीमी रफ्तार पर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने जतायी नाराजगी, मंथली टारगेट तय कर काम में तेजी लाने के निर्देश….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
साइबर अपराधों से मुकाबले में युवा बनें ‘साइबर एम्बेसडर’ : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
रायगढ़ में बनेगा एआई एक्सीलेंस सेंटर, युवाओं को नई तकनीक सीखने और नवाचार के मिलेंगे अवसर: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सेवा संकल्प अभियान 2026 : बस पहुंची तो गांवों में लौटी नई उम्मीद, मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से दूरस्थ अंचलों में आसान हुई जिंदगी की राह, 850 गांव पहली बार नियमित बस सेवा से जुड़े…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?