By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: भारत ने चंद्रयान-3 लॉन्च कर लिया, हमारे बच्चे गटर में मर रहे; अपने ही सांसद ने खोली पाकिस्तान की पोल…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > विदेश > भारत ने चंद्रयान-3 लॉन्च कर लिया, हमारे बच्चे गटर में मर रहे; अपने ही सांसद ने खोली पाकिस्तान की पोल…
विदेश

भारत ने चंद्रयान-3 लॉन्च कर लिया, हमारे बच्चे गटर में मर रहे; अपने ही सांसद ने खोली पाकिस्तान की पोल…

Last updated: 2024/05/16 at 10:49 AM
Share
3 Min Read
भारत ने चंद्रयान-3 लॉन्च कर लिया, हमारे बच्चे गटर में मर रहे; अपने ही सांसद ने खोली पाकिस्तान की पोल…
SHARE

पाकिस्तान के एक और सांसद ने भारत के चंद्रयान मिशन का जिक्र करते हुए अपने ही देश को आईना दिखाया है।

मुत्तहिदा कौमी मूवमेंट पाकिस्तान (एमक्यूएम-पी) पार्टी के नेता सैयद मुस्तफा कमाल ने बुधवार को भारत के साथ तुलना करते हुए अपने देश में सुविधाओं की कमी का जिक्र किया है।

उन्होंने कहा कि एक तरफ भारत चांद पर पहुंच गया है। वहीं, हमारे बच्चे गटर में गिरकर मर रहे हैं। 

कमाल ने संसद में अपने संबोधन में कहा, “आज जब दुनिया चांद पर जा रही है तो हमारे बच्चे कराची में गटर में गिरकर मर रहे हैं।

हम अपने टीवी स्क्रीन पर खबर देखते हैं कि भारत चांद पर पहुंच गया है और इसके ठीक दो सेकंड बाद खबर आती है कि कराची में खुले गटर में एक बच्चे की मौत हो गई।” 

एमक्यूएम-पी सदस्य ने शहरों में ताजे पानी की कमी के बारे में भी बात की। उन्होंने कहास “कराची पाकिस्तान का राजस्व इंजन है।

पाकिस्तान के स्थापना के समय से ही देश में जो दो बंदरगाह हैं, वे यहीं पर हैं। यह पूरे देश का प्रवेश द्वार है। 15 वर्षों तक कराची को ज्यादा ताजा पानी नहीं मिला। जो भी पानी आया, वह भी टैंकर माफिया ने जमा कर लिया।”

एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने आगे बताया कि सिंध प्रांत में कम से कम 70 लाख बच्चे स्कूल नहीं जा रहे हैं और राष्ट्रीय स्तर पर यह संख्या 2.6 करोड़ है।

उन्होंने कहा, “हमारे पास कुल 48,000 स्कूल हैं, लेकिन एक नई रिपोर्ट कहती है कि इनमें से 11,000 ‘भूतिया स्कूल’ हैं। सिंध में 70 लाख और देश में 2.62 करोड़ बच्चे स्कूल नहीं जा रहे हैं। यह रिपोर्ट हमारे नेताओं को सोने नहीं देना चाहिए।” 

सैयद मुस्तफा कमाल की टिप्पणी वरिष्ठ पाकिस्तानी राजनेता मौलाना फजलुर रहमान द्वारा भारत और पाकिस्तान के बीच आर्थिक असमानताओं की ओर इशारा करते हुए कहने के कुछ दिनों बाद आई है।

उन्होंने कहा था कि भारत एक महाशक्ति बनने का सपना देख रहा है और हम दिवालियापन से बचने के लिए भीख मांग रहे हैं।

You Might Also Like

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

May 16, 2024 May 16, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article बंगाल और पंजाब को बढ़ाना होगा OBC आरक्षण का कोटा? NCBC ने की सिफारिश… बंगाल और पंजाब को बढ़ाना होगा OBC आरक्षण का कोटा? NCBC ने की सिफारिश…
Next Article केदारनाथ-बद्रीनाथ समेत चारों धामों के पास मोबाइल फोन बैन, रील या वीडियो बनाने पर सख्त ऐक्शन… केदारनाथ-बद्रीनाथ समेत चारों धामों के पास मोबाइल फोन बैन, रील या वीडियो बनाने पर सख्त ऐक्शन…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

डॉ. तीजन बाई के सम्मान में गनियारी के शासकीय हाई-हायर सेकेंडरी स्कूल का होगा नामकरण – शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव….
डॉ. तीजन बाई के सम्मान में गनियारी के शासकीय हाई-हायर सेकेंडरी स्कूल का होगा नामकरण – शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री की विशेष पहल पर प्रदेश में पर्याप्त रासायनिक खाद उपलब्ध, राज्य में 30 जून की स्थिति में 13.16 लाख मीट्रिक टन से अधिक खाद का भण्डारण…..
मुख्यमंत्री की विशेष पहल पर प्रदेश में पर्याप्त रासायनिक खाद उपलब्ध, राज्य में 30 जून की स्थिति में 13.16 लाख मीट्रिक टन से अधिक खाद का भण्डारण…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..
चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
बारिश के साथ दिखने लगा ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान का असर, गांव-गांव में लबालब भर रही हैं आजीविका डबरियां और नवा तरिया, जल संरक्षण को मिलेगा और विस्तार…..
बारिश के साथ दिखने लगा ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान का असर, गांव-गांव में लबालब भर रही हैं आजीविका डबरियां और नवा तरिया, जल संरक्षण को मिलेगा और विस्तार…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?