By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: केदारनाथ-बद्रीनाथ समेत चारों धामों के पास मोबाइल फोन बैन, रील या वीडियो बनाने पर सख्त ऐक्शन…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > देश > केदारनाथ-बद्रीनाथ समेत चारों धामों के पास मोबाइल फोन बैन, रील या वीडियो बनाने पर सख्त ऐक्शन…
देश

केदारनाथ-बद्रीनाथ समेत चारों धामों के पास मोबाइल फोन बैन, रील या वीडियो बनाने पर सख्त ऐक्शन…

Last updated: 2024/05/17 at 10:56 AM
Share
4 Min Read
केदारनाथ-बद्रीनाथ समेत चारों धामों के पास मोबाइल फोन बैन, रील या वीडियो बनाने पर सख्त ऐक्शन…
SHARE

केदारनाथ-बदरीनाथ, गंगोत्री समेत चारों धामों के मंदिर परिसरों के 50 मीटर के दायरे में मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

धामों में रील बना कर भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों के खिलाफ सीधे एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

ऐसे में धामों में अब श्रद्धालु न मोबाइल का इस्तेमाल कर पाएंगे और न ही सोशल मीडिया प्लेटफार्म के लिए रील बना पाएंगे।

मुख्य सचिव ने गुरुवार को सचिव पर्यटन को निर्देश जारी करते हुए आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने को कहा है।

मुख्य सचिव ने कहा कि चारधाम में इस बार पिछले सालों की तुलना में कहीं अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ आ रही है।

इस बढ़ती भीड़ के कारण धामों में दिक्कतें न हों, इसके लिए भीड़ को नियंत्रित किया जा रहा है।

धामों में मंदिर परिसर में मोबाइल से फोटो खींचने, वीडियो बनाने में श्रद्धालु काफी समय लगा रहे हैं। इसके कारण आसपास अनावश्यक भीड़ हो रही है।

रील बना कर लोग गलत संदेश दे रहे हैं। ये एक तरह का जुर्म है।

ऐसा करने वालों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। यात्रा के लिए जाने वाले आस्था, श्रद्धा के साथ आते हैं। जो लोग रील बना रहे हैं, उससे साफ है कि वो श्रद्धा और आस्था से नहीं आ रहे हैं।

बल्कि सिर्फ घूमने और रील बनाने आ रहे हैं। इनके कारण श्रद्धा से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए परेशानी खड़ी की जा रही है। किसी की भी आस्था को ठेस न पहुंचे। जो लोग ऐसा कर रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। 

पुराने वीडियो से भी फैलाया जा रहा है भ्रम 
सोशल मीडिया पर कई पुराने वीडियो भी हैं, जिनमें केदारनाथ में 10 मई से हड़ताल वाले वीडियो सबसे ज्यादा वायरल हो रहे हैं। आगे भी हड़ताल जारी रहने की बात कही जा रही है, जबकि वहां हड़ताल खत्म हो चुकी है।

इधर, ट्रैवल द कबीरा कई दिन से केदारनाथ में हैं और लगातार अपडेट दे रहे हैं। वह 11 सौ रुपये में वीआईपी दर्शन होने की बात का लगातार प्रचारित कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई पुराने वीडियो भी शेयर किए जा रहे हैं।

तय तिथि से पहले आने वालों को चेकपोस्ट पर उतारेंगे
चारधाम यात्रा के नोडल अधिकारी आरटीओ सुनील शर्मा ने कार्यालय सभागार में गुरुवार को बस, टैक्सी यूनियन और ट्रेवल एजेंसी संचालकों की बैठक ली।

उन्होंने सभी परिवहन कारोबारियों से अपील की है कि चारधाम यात्रा पर उन्हीं यात्रियों को ले जाएं, जिनका दर्शन का स्लॉट तीन या चार दिन के भीतर का हो।

यदि ऐसे यात्री यात्रा पर जाते हैं, जिनके दर्शन का स्लॉट चार दिन से बाद का है, उनको रास्ते में उतार दिया जाएगा। इसके साथ ही बस स्वामी के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।

आरटीओ सुनील शर्मा ने कहा कि चारधाम में यात्रियों की भीड़ बढ़ रही है। ऐसे यात्री भी चारधाम में पहुंच रहे हैं, जिनके दर्शन का स्लॉट कई दिनों बाद का है।

उन्होंने सभी परिवहन कारोबारियों से अपील की है कि ट्रिप कार्ड बनाते समय यह सुनिश्चित कर लें यात्री के पंजीकरण में दर्शन का स्लॉट कब का है। 

यदि दो या तीन दिन के भीतर है तो उसे यात्रा पर लें जाएं।

उन्होंने कहा कि चेक पोस्ट पर परिवहन और पर्यटन विभाग के माध्यम से चेकिंग की व्यवस्था की जा रही है, इसमें यह देखा जाएगा कि ऐसे यात्री तो नहीं जा रहे हैं, जिनका दर्शन का स्लॉट बाद का है, ऐसे यात्रियों को चेकपोस्ट पर ही उतार दिया जाएगा।

You Might Also Like

फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

May 17, 2024 May 17, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article भारत ने चंद्रयान-3 लॉन्च कर लिया, हमारे बच्चे गटर में मर रहे; अपने ही सांसद ने खोली पाकिस्तान की पोल… भारत ने चंद्रयान-3 लॉन्च कर लिया, हमारे बच्चे गटर में मर रहे; अपने ही सांसद ने खोली पाकिस्तान की पोल…
Next Article जस्टिन ट्रूडो से न हिंदू खुश न सिख, मुस्लिम समर्थन भी घट रहा; सर्वे ने चौंकाया… जस्टिन ट्रूडो से न हिंदू खुश न सिख, मुस्लिम समर्थन भी घट रहा; सर्वे ने चौंकाया…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

डॉ. तीजन बाई के सम्मान में गनियारी के शासकीय हाई-हायर सेकेंडरी स्कूल का होगा नामकरण – शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव….
डॉ. तीजन बाई के सम्मान में गनियारी के शासकीय हाई-हायर सेकेंडरी स्कूल का होगा नामकरण – शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री की विशेष पहल पर प्रदेश में पर्याप्त रासायनिक खाद उपलब्ध, राज्य में 30 जून की स्थिति में 13.16 लाख मीट्रिक टन से अधिक खाद का भण्डारण…..
मुख्यमंत्री की विशेष पहल पर प्रदेश में पर्याप्त रासायनिक खाद उपलब्ध, राज्य में 30 जून की स्थिति में 13.16 लाख मीट्रिक टन से अधिक खाद का भण्डारण…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..
चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
बारिश के साथ दिखने लगा ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान का असर, गांव-गांव में लबालब भर रही हैं आजीविका डबरियां और नवा तरिया, जल संरक्षण को मिलेगा और विस्तार…..
बारिश के साथ दिखने लगा ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान का असर, गांव-गांव में लबालब भर रही हैं आजीविका डबरियां और नवा तरिया, जल संरक्षण को मिलेगा और विस्तार…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?