By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: नोआ को बाइक से अगवा कर ले गए थे हमास लड़ाके, इजरायली सेना ने महीनों बाद उसे छुड़ाया…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > विदेश > नोआ को बाइक से अगवा कर ले गए थे हमास लड़ाके, इजरायली सेना ने महीनों बाद उसे छुड़ाया…
विदेश

नोआ को बाइक से अगवा कर ले गए थे हमास लड़ाके, इजरायली सेना ने महीनों बाद उसे छुड़ाया…

Last updated: 2024/06/09 at 9:44 AM
Share
4 Min Read
नोआ को बाइक से अगवा कर ले गए थे हमास लड़ाके, इजरायली सेना ने महीनों बाद उसे छुड़ाया…
SHARE

हमास की ओर से बंधक बनाए गए 4 इजरायली नागरिकों को मुक्त करा लिया गया है।

इजरायली रक्षा बलों ने शनिवार को विशेष अभियान के बाद मध्य गाजा पट्टी से उन्हें बचाया। इनकी पहचान नोआ अर्गामानी, अल्मोग मीर जान, एंड्री कोजलोव और श्लोमी जिव के तौर पर हुई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, हमास के आतंकवादियों ने 7 अक्टूबर, 2023 को सुपरनोवा संगीत समारोह से इनका अपहरण कर लिया था।

चारों बंधकों की हालत अच्छी बताई जा रही है। फिलहाल मेडिकल जांच के लिए इन्हें तेल-हाशोमर मेडिकल सेंटर भेजा गया है। बंधकों को रिहा कराने के अभियान में इसे इजरायली सेना की बड़ी सफलता माना जा रहा है। 

रिपोर्ट के अनुसार, इजरायली सेना के जवानों ने मध्य गाजा के नुसीरात में हमास के 2 ठिकानों पर एकसाथ छापा मारा। एक जगह पर अर्गामनी को बचाया गया, जबकि मीर जान, कोजलोव और जिव को दूसरे स्थान पर रखा गया था।

अर्गामानी 25 साल की चीनी मूल की इजरायली महिला है। संगीत उत्सव से ही उसका भी अपहरण कर लिया गया था। इसका एक वीडियो फुटेज वायरल हुआ था।

इसमें हमास के लड़ाके उसे मोटरसाइकिल पर ले जाते दिखाई दिए थे। इस दौरान वह चिल्लाते हुए कह रही थी, ‘मुझे मत मारो।’ लड़की के पिता याकोव अर्गामानी ने खुद इसकी पुष्टि की थी।

गाजा पर इजरायल के हवाई हमले जारी
इस बीच, गाजा में इजरायल की ओर से हवाई हमले जारी हैं। बीते गुरुवार को देर रात इजरायल के हवाई हमलों में बच्चों सहित 18 लोग मारे गए।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इससे एक दिन पहले स्कूल परिसर पर किए गए हमले में 33 लोग मारे गए थे, जहां विस्थापित फलस्तीनियों ने शरण ले रखी थी।

अस्पताल के रिकॉर्ड के अनुसार, जान गंवाले वाले लोगों में 4 बच्चे, एक महिला और नुसैरत शरणार्थी शिविर के मेयर भी शामिल हैं।

इजरायली सेना ने कहा कि मध्य गाजा में उसका अभियान जारी है। सैनिकों ने दर्जनों आतंकियों को मार गिराया और इलाके में बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचाया है।

हूती विद्रोहियों ने 11 लोगों को बनाया बंधक 
दूसरी ओर, हूती विद्रोहियों ने संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों के 11 यमनी कर्मचारियों को बंधक बना लिया है। अधिकारियों ने बताया कि सहायता समूहों के लिए काम करने वाले अन्य लोगों को भी बंधक बनाए जाने की आशंका है।

ये घटना ऐसे समय हुई है जब हूती विद्रोहियों ने लगभग एक दशक पहले यमन की राजधानी पर कब्जा कर लिया था और उसके बाद से ही सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन के साथ लड़ रहे हैं।

हूती विद्रोहियों ने गाजा पट्टी में इजराइल-हमास युद्ध को लेकर लाल सागर गलियारे में जहाजों को निशाना बनाया है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अधिक ध्यान आकर्षित करने के साथ-साथ इस गुप्त समूह ने घरेलू स्तर पर असहमति के खिलाफ भी कार्रवाई की है, जिसमें हाल में 44 लोगों को मौत की सजा सुनाना भी शामिल है।

The post नोआ को बाइक से अगवा कर ले गए थे हमास लड़ाके, इजरायली सेना ने महीनों बाद उसे छुड़ाया… appeared first on .

You Might Also Like

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

June 9, 2024 June 9, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article भारत ही नहीं पाक के लिए भी अच्छे, NDA की जीत पर गदगद पाकिस्तानी व्यवसायी; लगाई PM मोदी की तारीफों की झड़ी… भारत ही नहीं पाक के लिए भी अच्छे, NDA की जीत पर गदगद पाकिस्तानी व्यवसायी; लगाई PM मोदी की तारीफों की झड़ी…
Next Article अभी भारत से दोस्ती करने का सही समय है, मोदी की शपथ से पहले क्यों बोले पाकिस्तान के पूर्व मंत्री?… अभी भारत से दोस्ती करने का सही समय है, मोदी की शपथ से पहले क्यों बोले पाकिस्तान के पूर्व मंत्री?…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सेवा संकल्प अभियान : 07 अक्टूबर को नगर में निकलेगी भव्य सेवा ज्योति यात्रा, केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने अधिकारियों एवं नागरिकों के साथ की तैयारियों की समीक्षा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मेहनत और लगन से प्रतिभाओं ने बढ़ाया परिवार व समाज का गौरव- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा……
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
इतिहास रचने के लिए अटूट परिश्रम और निरंतर प्रयास ज़रूरी – मंत्री टंक राम वर्मा…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
एशिया कप विजेता गीता यादव से मिले उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?