By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: अभी भारत से दोस्ती करने का सही समय है, मोदी की शपथ से पहले क्यों बोले पाकिस्तान के पूर्व मंत्री?…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > विदेश > अभी भारत से दोस्ती करने का सही समय है, मोदी की शपथ से पहले क्यों बोले पाकिस्तान के पूर्व मंत्री?…
विदेश

अभी भारत से दोस्ती करने का सही समय है, मोदी की शपथ से पहले क्यों बोले पाकिस्तान के पूर्व मंत्री?…

Last updated: 2024/06/09 at 9:45 AM
Share
2 Min Read
अभी भारत से दोस्ती करने का सही समय है, मोदी की शपथ से पहले क्यों बोले पाकिस्तान के पूर्व मंत्री?…
SHARE

ऐतिहासिक तीसरे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह से एक दिन पहले पूर्व पाकिस्तानी सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने शनिवार को कहा कि पुराने प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान के बीच बराबरी के आधार पर दोस्ती के लिए यह बिल्कुल उपयुक्त समय है।

जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के कभी करीबी रहे चौधरी ने कहा, ‘‘खान और पूर्व सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा भारत में दोस्त बनाने के पक्ष में थे।’’

वर्ष 2023 में खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ को छोड़ चुके 48 वर्षीय चौधरी यहां ‘नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ पॉलिटिकल एजुकेशन’ द्वारा आयोजित ‘भारतीय चुनाव एवं दक्षिण एशिया पर उसके प्रभाव’ विषयक संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि भारतीय पंजाब यहां से महज कुछ किलोमीटर दूर है लेकिन पाकिस्तानियों को वहां जाने के लिए दुबई से उड़ान लेनी होती है।

उन्होंने कहा, ‘‘ दोनों देशों के बीच कोई वीजा नहीं होनी चाहिए। अब समय आ गया है कि दोनों चिर प्रतिद्वंद्वियों को बराबरी के आधार पर दोस्ती की चर्चा करने की जरूरत है।’’

चौधरी ने चेतावनी दी कि भारत और पाकिस्तान को अगले 15 सालों में सिंधु बेसिन में बड़ी जल चुनौतियों का सामना करना होगा, इसलिए उन्हें एक दूसरे से बातचीत करनी होगी।

उन्होंने कहा, ‘‘ पानी के मामले को लेकर सहयोग कायम करने में विफल रहने पर यह क्षेत्र अस्थिर हो सकता है।’’

उन्होंने कहा कि मोदी की भारतीय जनता पार्टी की चरमपंथ नीतियों एवं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में उसके सहयोगियों की नीतियों में वैचारिक अंतर संकेत देता है कि गठबंधन की एकता का बिखरना आसन्न है।

उन्होंने कहा, ‘‘ यह अस्थिरता बताती है कि भाजपा अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पायेगी जिससे (कांग्रेस नेता) राहुल गांधी अगले प्रधानमंत्री बनेंगे।’’

The post अभी भारत से दोस्ती करने का सही समय है, मोदी की शपथ से पहले क्यों बोले पाकिस्तान के पूर्व मंत्री?… appeared first on .

You Might Also Like

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

June 9, 2024 June 9, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article नोआ को बाइक से अगवा कर ले गए थे हमास लड़ाके, इजरायली सेना ने महीनों बाद उसे छुड़ाया… नोआ को बाइक से अगवा कर ले गए थे हमास लड़ाके, इजरायली सेना ने महीनों बाद उसे छुड़ाया…
Next Article Paytm को लेकर आई बड़ी खबर, सोमवार को कंपनी के शेयरों पर रहेगी सबकी नजर… Paytm को लेकर आई बड़ी खबर, सोमवार को कंपनी के शेयरों पर रहेगी सबकी नजर…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सेवा संकल्प अभियान : 07 अक्टूबर को नगर में निकलेगी भव्य सेवा ज्योति यात्रा, केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने अधिकारियों एवं नागरिकों के साथ की तैयारियों की समीक्षा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मेहनत और लगन से प्रतिभाओं ने बढ़ाया परिवार व समाज का गौरव- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा……
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
इतिहास रचने के लिए अटूट परिश्रम और निरंतर प्रयास ज़रूरी – मंत्री टंक राम वर्मा…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
एशिया कप विजेता गीता यादव से मिले उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?