By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: केंद्र सरकार की सौगात; बिहार को मिला एक और एयरपोर्ट, जानें किन शहरों में दौड़ेगी मेट्रो…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > देश > केंद्र सरकार की सौगात; बिहार को मिला एक और एयरपोर्ट, जानें किन शहरों में दौड़ेगी मेट्रो…
देश

केंद्र सरकार की सौगात; बिहार को मिला एक और एयरपोर्ट, जानें किन शहरों में दौड़ेगी मेट्रो…

Last updated: 2024/08/17 at 2:09 AM
Share
5 Min Read
केंद्र सरकार की सौगात; बिहार को मिला एक और एयरपोर्ट, जानें किन शहरों में दौड़ेगी मेट्रो…
SHARE

केंद्रीय कैबिनेट की मीटिंग के बाद देश में कई अहम प्रोजेक्ट पर मुहर लगा दी गई है।

Contents
तीन बड़े मेट्रो प्रोजेक्ट्स पर लगी मुहर, 2029 तक मेट्रो हो जाएंगी शुरूबिहार को मिली नए एयरपोर्ट की सौगात

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने फैसलों के बारे में बताते हुए कहा कि सरकार ने दो नए हवाई अड्डों और तीन मेट्रो प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है।

इन मेट्रो प्रोजेक्ट्स में एक बेंगलुरु में शुरू होगा तो दो प्रोजेक्ट महाराष्ट्र में शुरू होंगे।

वहीं बिहार को इस मीटिंग में खास तोहफा दिया गया। पटना से 28 किमी दूर बिहिटा में एयरपोर्ट के लिए 1413 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इन मेट्रो  प्रोजेक्ट्स से मध्यम वर्ग को सबसे ज्यादा मदद मिलेगी। आईटी हब कहे जाने वाले बेंगलुरु को इससे काफी मदद मिलेगी। 

तीन बड़े मेट्रो प्रोजेक्ट्स पर लगी मुहर, 2029 तक मेट्रो हो जाएंगी शुरू

कैबिनेट मंत्री ने मेट्रो प्रोजेक्ट्स के बारे में बताते हुए कहा कि शहरों में मध्यम वर्ग के विकास में परिवहन एक बड़ा कारक है। शहरों में मध्यम वर्ग के लिए बुनियादी सुविधा के रूप में मेट्रो का पिछले 10 वर्षों में बहुत विस्तार हुआ है।

10 साल पहले जहां केवल 5 शहरों में मेट्रो थी, वहीं आज 21 शहरों में मेट्रो है। इसी को ध्यान में रखते हुए मंत्रीमंडल ने फैसला लिया है कि बेंगलुरु में मेट्रो रेल के तीसरे चरण में 44.65 किलोमीटर की लाइन का विकास होगा, जिस पर 15,611 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है।

इस लाइन पर 31 मेट्रो स्टेशन होंगे और इससे पीनिया औद्योगिक क्षेत्र, बन्नेरघट्टा रोड, आउटर रिंग रोड़ और तुमकुर औद्योगिक क्षेत्र के लिए आवागमन आसान होगा।

इससे बेंगलुरु शहर में मेट्रो रेल का नेटवर्क 220 किलोमीटर पहुंच जाएगा और मेट्रो से नियमित सफर करने वाले यात्रियों की संख्या 26 लाख तक पहुंच जाएगी।

इसके अलावा ठाणे में मेट्रो रेल परियोजना के तहत 29 किलोमीटर की नयी लाइन का निर्माण किया जाएगा, जिस पर 12,200 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

उन्होंने कहा कि ठाणे मेट्रो रेल का नेटवर्क मुंबई मेट्रो रेल नेटवर्क और निर्माणाधीन बुलेट ट्रेन नेटवर्क से भी जुड़ेगा। इससे पुणे में मेट्रो रेल का नेटवर्क दोगुना हो जाएगा।

कुल 22 स्टेशनों वाले इस मेट्रो मार्ग का निर्माण कार्य 2029 तक पूरा हो जाएगा, जिसमें तीन किलोमीटर तक का रास्ता अंडरग्राउंड होगा।

उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल ने पुणे में स्वारगेट से कातराज के बीच 5.46 किलोमीटर की नई लाइन के प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी है।

इससे मार्केट यार्ड बिब्वेवाडी और बालाजी नगर जैसे इलाकों को फायदा होगा। इस परियोजना पर 2954.53 करोड़ रुपये खर्च होंगे और यह फरवरी 2029 तक चालू हो जाएगी।

बिहार को मिली नए एयरपोर्ट की सौगात

हवाई अड्डा परियोजना के बारे में श्री वैष्णव में बताया कि पटना हवाई अड्डे पर बढ़ती भीड़ और शहर के भविष्य के विस्तार की आवश्यकताओं को देखते हुए पटना से करीब 28 किलोमीटर दूर स्थित बिहटा में सिविल हवाई अड्डे के विकास की नई परियोजना शुरू की जाएगी।

इस पर 1413 करोड़ रुपये खर्च होंगे। बेहटा के सिविल हवाई अड्डे पर 66 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में टर्मिनल बिल्डिंग का निर्माण होगा, जिस पर भीड़-भाड़ के समय तीन हजार यात्रियों के आने जाने की सुविधा होगी।

बिहटा हवाई अड्डे की सालाना क्षमता 50 लाख की होगी, जिसे एक करोड़ तक बढ़ाया जा सकेगा। इस हवाई अड्डे पर यात्रियों के लिए एक साथ दस विमान खड़े किया जा सकेंगे।

 इसके अलावा मंत्रिमंडल ने बागडोगरा वायु सैनिक स्टेशन पर एक नया सिविल हवाई अड्डा बनाने की परियोजना को भी मंजूरी दी है।

जिस पर 15.49 करोड़ रुपये की लागत आयेगी। वहां 70390 वर्ग मीटर क्षेत्र में टर्मिनल इमारत बनायी जाएगी।

The post केंद्र सरकार की सौगात; बिहार को मिला एक और एयरपोर्ट, जानें किन शहरों में दौड़ेगी मेट्रो… appeared first on .

You Might Also Like

फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

August 17, 2024 August 17, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article कमला हैरिस या डोनाल्ड ट्रंप? अमेरिका में आज हों चुनाव तो कौन बनेगा राष्ट्रपति, सर्वे ने चौंका दिया… कमला हैरिस या डोनाल्ड ट्रंप? अमेरिका में आज हों चुनाव तो कौन बनेगा राष्ट्रपति, सर्वे ने चौंका दिया…
Next Article अनवर की तरह मार देंगे, सऊदी क्राउन प्रिंस को सता रहा अपनी हत्या का डर; इजरायल कनेक्शन समझिए… अनवर की तरह मार देंगे, सऊदी क्राउन प्रिंस को सता रहा अपनी हत्या का डर; इजरायल कनेक्शन समझिए…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह को बोल बम समिति के संयोजक जितेन्द्र वर्मा ने 17 अगस्त को आयोजित विशाल बोल बम कांवर यात्रा में किया आमंत्रित…
विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह को बोल बम समिति के संयोजक जितेन्द्र वर्मा ने 17 अगस्त को आयोजित विशाल बोल बम कांवर यात्रा में किया आमंत्रित…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
’राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी शुभकामनाएं, तिरंगे के सम्मान की रक्षा का लिया संकल्प’….
’राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी शुभकामनाएं, तिरंगे के सम्मान की रक्षा का लिया संकल्प’….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
स्वस्थ पशुधन, समृद्ध किसान: मुंगेली में 582 शिविरों से बदली पशुपालन की तस्वीर, 07 लाख 67 हजार से अधिक पशुओं का हुआ टीकाकरण…
स्वस्थ पशुधन, समृद्ध किसान: मुंगेली में 582 शिविरों से बदली पशुपालन की तस्वीर, 07 लाख 67 हजार से अधिक पशुओं का हुआ टीकाकरण…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
‘कांकेयर’ ब्रांड बना ग्रामीण महिलाओं की पहचान, शुद्ध जैविक उत्पादों की लगातार बढ़ रही मांग….
‘कांकेयर’ ब्रांड बना ग्रामीण महिलाओं की पहचान, शुद्ध जैविक उत्पादों की लगातार बढ़ रही मांग….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?