By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: कमला हैरिस या डोनाल्ड ट्रंप? अमेरिका में आज हों चुनाव तो कौन बनेगा राष्ट्रपति, सर्वे ने चौंका दिया…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Advertisement
Sarvam News > Blog > विदेश > कमला हैरिस या डोनाल्ड ट्रंप? अमेरिका में आज हों चुनाव तो कौन बनेगा राष्ट्रपति, सर्वे ने चौंका दिया…
विदेश

कमला हैरिस या डोनाल्ड ट्रंप? अमेरिका में आज हों चुनाव तो कौन बनेगा राष्ट्रपति, सर्वे ने चौंका दिया…

Last updated: 2024/08/17 at 2:08 AM
Share
4 Min Read
कमला हैरिस या डोनाल्ड ट्रंप? अमेरिका में आज हों चुनाव तो कौन बनेगा राष्ट्रपति, सर्वे ने चौंका दिया…
SHARE

अमेरिका में कुछ समय बाद राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने वाले हैं।

जो बाइडन के नाम वापस लेने के बाद अब कमला हैरिस और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच अहम मुकाबला है। पिछले दिनों ट्रंप की रैली में हुए गोलीकांड के बाद उनकी लोकप्रियता में तेजी से इजाफा हुआ है।

हालांकि, डेमोक्रेटिक पार्टी ने जो बाइडन की बजाए कमला हैरिस को चुनावी मैदान में उतार दिया, जिसके बाद राष्ट्रपति पद का चुनाव दिलचस्प हो गया है।

अब इसी से जुड़ा एक सर्वे सामने आया है, जिसमें कमला हैरिस को राष्ट्रपति पद के लिए लोगों की पहली पसंद बताया गया है।

‘वॉशिंगटन पोस्ट’ ने अपने सर्वे के परिणामों के आधार पर जानकारी दी है कि अगर अमेरिका में आज चुनाव होते हैं तो डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार और मौजूदा उपराष्ट्रपति कमला हैरिस लोगों की पहली पसंद होंगी।

अमेरिका के दैनिक समाचार पत्र वाशिंगटन पोस्ट ने बृहस्पतिवार को कहा, ”बाइडन के चुनाव से अपना नाम वापस लेने के बाद से अब तक हैरिस ने लोकप्रियता के मामले में राष्ट्रीय स्तर पर दो प्रतिशत अधिक अंक प्राप्त किए हैं और रविवार तक वह आगे दिखाई दे रही हैं।”

खबर में कहा गया है, ”….आज राष्ट्रपति चुनाव हों तो हमारे सर्वेक्षण के अनुसार हैरिस सबसे पसंदीदा उम्मीदवार होंगी।”

समाचार पत्र के अनुसार हैरिस ने विस्कांन्सिन और पेंसिल्वेनिया में बढ़त बना ली है तथा मिशिगन में ट्रंप उनसे एक प्रतिशत से भी कम अंतर से आगे हैं।

समाचार पत्र ने कहा, ”हमारे सर्वेक्षण के अनुसार अगर आज चुनाव हो जाएं और हर राज्य में पिछले औसत के अनुसार मतदान होता है तो हैरिस इलेक्टोरल कॉलेज टैली में ट्रंप से पीछे हैं।

फिर भी हैरिस के पास डोनाल्ड ट्रंप की तुलना में राष्ट्रपति पद के लिए अधिक संभावनाएं हैं।”

ट्रंप बोले- कमला हैरिस से हूं बेहद नाराज

वहीं, अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से ”बेहद नाराज” हैं और इस पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार एवं अपनी प्रतिद्वंद्वी पर व्यक्तिगत हमले कर सकते हैं।

पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने न्यू जर्सी के बेडमिंस्टर में अपने गोल्फ क्लब में संवाददाताओं से बातचीत में यह बात कही। उन्होंने कहा, ”मेरे मन में उनके लिए कोई खास सम्मान नहीं है।

उनकी बुद्धिमत्ता के लिए भी मेरे मन में कोई खास सम्मान नहीं है। मेरा मानना है कि वह बहुत खराब राष्ट्रपति साबित होंगी। व्यक्तिगत हमले अच्छे होते हैं या बुरे… इस बारे में मेरा कहना है कि वह भी मेरे ऊपर व्यक्तिगत हमले करती हैं।”

दरअसल ट्रंप की पार्टी के सदस्यों ने उनसे हैरिस पर व्यक्तिगत हमले नहीं करने का अनुरोध किया है और ट्रंप उन्हीं से जुड़े सवालों का जवाब दे रहे थे।

The post कमला हैरिस या डोनाल्ड ट्रंप? अमेरिका में आज हों चुनाव तो कौन बनेगा राष्ट्रपति, सर्वे ने चौंका दिया… appeared first on .

You Might Also Like

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

August 17, 2024 August 17, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article डरा रहे हैं मंकीपॉक्स के बढ़ते मामले, कितना खतरनाक है यह वायरस; डिटेल में समझिए पूरी बात… डरा रहे हैं मंकीपॉक्स के बढ़ते मामले, कितना खतरनाक है यह वायरस; डिटेल में समझिए पूरी बात…
Next Article केंद्र सरकार की सौगात; बिहार को मिला एक और एयरपोर्ट, जानें किन शहरों में दौड़ेगी मेट्रो… केंद्र सरकार की सौगात; बिहार को मिला एक और एयरपोर्ट, जानें किन शहरों में दौड़ेगी मेट्रो…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

हाथी प्रभावित गांवों में पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, ग्रामीणों से मिलकर जाना हाल, अधिकारियों को दिए त्वरित राहत के निर्देश…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
उप मुख्यमंत्री अरुण साव के निर्देश पर एक्शन में पीडब्ल्यूडी, सड़कों की मरम्मत युद्धस्तर पर शुरू….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
छत्तीसगढ़ में 240 ई-बसों की राह खुलेगी, 11 अक्टूबर को होगा कंसेशन एग्रीमेंट, उप मुख्यमंत्री अरुण साव की मौजूदगी में चार नगर निगमों और चार्टर्ड स्पीड लिमिटेड के बीच होगा करार….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?