By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: डॉक्टरों की हड़ताल के बीच अस्पतालों की सुरक्षा को लेकर आईएमए का बयान
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > देश > डॉक्टरों की हड़ताल के बीच अस्पतालों की सुरक्षा को लेकर आईएमए का बयान
देश

डॉक्टरों की हड़ताल के बीच अस्पतालों की सुरक्षा को लेकर आईएमए का बयान

Last updated: 2024/08/17 at 10:18 AM
Share
4 Min Read
डॉक्टरों की हड़ताल के बीच अस्पतालों की सुरक्षा को लेकर आईएमए का बयान
SHARE

कोलकाता के मेडिकल कालेज में जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर से दुष्कर्म व हत्या के विरोध में पांच दिनों से चल रही रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रहने से चिकित्सा सेवाएं बुरी तरह बाधित रहीं। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आइएमए) ने भी शनिवार को देशभर के सभी सरकारी व निजी अस्पतालों में हड़ताल की घोषणा की है।

अस्पतालों में भी डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे

शनिवार सुबह छह बजे से रविवार सुबह छह बजे तक डाक्टर हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान अस्पतालों में ओपीडी व नियमित सर्जरी बंद रखने की अपील की गई है। छोटे निजी अस्पताल, नर्सिंग होम के अलावा कारपोरेट अस्पतालों में भी डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे। आइएमए ने केंद्र सरकार से अस्पतालों को सुरक्षित जोन घोषित कर एयरपोर्ट जैसी सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग की है।

शुक्रवार को आइएमए मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. आरवी अशोकन ने कहा कि पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है, जबकि पीडि़ता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलता है कि वारदात में कई लोग शामिल हैं। 36 घंटे की लंबी ड्यूटी लगाए जाने के बावजूद अस्पताल में विश्राम कक्ष नहीं था।

अस्पतालों को सुरक्षित जोन घोषित करने की मांग

उन्होंने कहा कि पिछले मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात कर एसोसिएशन ने अस्पतालों को सुरक्षित जोन घोषित करने की मांग की है। जहां पर्याप्त संख्या में सुरक्षा कर्मचारी तैनात होने चाहिए और सुरक्षा जांच के प्रोटोकाल का पालन होना चाहिए। अस्पतालों में रेजिडेंट डॉक्टरों के काम का समय निर्धारित होना चाहिए। इसके अलावा डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा के लिए केंद्रीय हेल्थकेयर प्रोटेक्शन एक्ट बनाने की मांग भी रखी गई है, लेकिन मंत्रालय से इसको लेकर कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने विचार करने की बात कही है। डाक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा के लिए यह कानून बनाया आवश्यक है। आइएमए के एक्शन कमेटी के चेयरमैन डा. विनय अग्रवाल ने कहा कि डाक्टर कभी हड़ताल करना नहीं चाहते, लेकिन महिला डाक्टर के साथ दुष्कर्म और डॉक्टरों के साथ ¨हसा की घटनाएं होंगी, तो हम चुप नहीं रहेंगे।

इमरजेंसी सेवा भी ठप, मरीजों की परेशानी बढ़ी

बंगाल, बिहार, झारखंड व दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में चिकित्सकों की हड़ताल से मरीजों की परेशानी बढ़ती जा रही है। पंजाब के सरकारी अस्पतालों में ओपीडी बंद रही। इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर डॉक्टरों व नर्सिंग स्टाफ ने कोई काम नहीं किया। उत्तराखंड में ऋषिकेश एम्स में रेजिडेंट डाक्टर पिछले चार दिन से हड़ताल पर हैं। दून मेडिकल कालेज में भी पीजी चिकित्सक शुक्रवार को कार्य बहिष्कार पर रहे। फार्मेसिस्ट संघ ने भी आंदोलन को अपना समर्थन दिया है।

हिमाचल प्रदेश में मेडिकल कालेजों में तीन दिन से चल रही हड़ताल से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिहार में पटना के एनएमसीएच, दरभंगा के डीएमसीएच व मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच की इमरजेंसी सेवा गुरुवार दोपहर को ही ठप कर दी।

एम्स पटना में ओपीडी व जांच सुविधाएं बंद रहीं

भागलपुर और पूर्णिया के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं। पटना के शेखपुरा स्थित आइजीआइएमएस में उपचार बंद होने से मरीजों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने लगभग एक घंटे के लिए नेहरु पथ (बेली रोड) जाम कर दिया। एम्स पटना में ओपीडी व जांच सुविधाएं बंद रहीं, लेकिन इमरजेंसी-ट्रामा सेवा जारी रही। पटना में राजकीय आयुर्वेदि कॉलेज के सामने आयुष चिकित्सकों ने शाम को कैंडल मार्च निकाला।

You Might Also Like

फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

August 17, 2024 August 17, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article गाजा युद्धविराम वार्ता में रुकावट; इजरायली सेना ने क्षेत्र खाली करने का आदेश जारी किया
Next Article क्रिकेट में भी तख्तापलट: हसीना का करीबी खिलाड़ी देश छोड़ भागा! क्रिकेट में भी तख्तापलट: हसीना का करीबी खिलाड़ी देश छोड़ भागा!
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

दुगली वन धन विकास केंद्र ने बदली ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी, धमतरी की महिलाएं वनोपज से बना रहीं उत्पाद, केंद्र ने किया 4.37 करोड़ रुपए का कारोबार…..
दुगली वन धन विकास केंद्र ने बदली ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी, धमतरी की महिलाएं वनोपज से बना रहीं उत्पाद, केंद्र ने किया 4.37 करोड़ रुपए का कारोबार…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृतक की पत्नी को मिली 4 लाख रुपये की मुआवजा सहायता….
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृतक की पत्नी को मिली 4 लाख रुपये की मुआवजा सहायता….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
छत्तीसगढ़ में सड़क सुरक्षा के लिए आईआईटी मद्रास के साथ ऐतिहासिक एमओयू, डेटा-आधारित हाइपरलोकल इंटरवेंशन कार्यक्रम शुरू….
छत्तीसगढ़ में सड़क सुरक्षा के लिए आईआईटी मद्रास के साथ ऐतिहासिक एमओयू, डेटा-आधारित हाइपरलोकल इंटरवेंशन कार्यक्रम शुरू….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस, बाल अधिकार संरक्षण आयोग की समीक्षा बैठक में बहुस्तरीय कानूनी कार्रवाई और समयबद्ध पुनर्वास के निर्देश….
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस, बाल अधिकार संरक्षण आयोग की समीक्षा बैठक में बहुस्तरीय कानूनी कार्रवाई और समयबद्ध पुनर्वास के निर्देश….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?