By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: डोनाल्ड ट्रंप ने कर दिया बड़ा दावा, कहा- अगले सप्ताह मोदी मिलने आ रहे हैं…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > देश > डोनाल्ड ट्रंप ने कर दिया बड़ा दावा, कहा- अगले सप्ताह मोदी मिलने आ रहे हैं…
देश

डोनाल्ड ट्रंप ने कर दिया बड़ा दावा, कहा- अगले सप्ताह मोदी मिलने आ रहे हैं…

Last updated: 2024/09/18 at 10:56 AM
Share
4 Min Read
डोनाल्ड ट्रंप ने कर दिया बड़ा दावा, कहा- अगले सप्ताह मोदी मिलने आ रहे हैं…
SHARE

अमेरिकी रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा है कि वह अगले सप्ताह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे।

Contents
ट्रंप और पीएम मोदी के बीच मजबूत साझेदारीपीएम मोदी की अमेरिका यात्राUNGA के शिखर सम्मेलन को करेंगे संबोधित

डोनाल्ड ट्रंप ने मिशिगन के फ्लिंट में अपने चुनावी अभियान के एक कार्यक्रम में इस बैठक की घोषणा की है।

इस बैठक में वह भारत के साथ अमेरिकी व्यापार संबंधों के बारे में बातचीत कर रहे थे। हालांकि यह मुलाकात कहां होगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।

गौरतलब है कि पीएम मोदी 21 से 23 सितंबर तक अमेरिका दौरा पर रहेंगे।

इससे पहले विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को पीएम मोदी की अमेरिकी यात्रा का विस्तृत कार्यक्रम जारी किया था। इसके मुताबिक पीएम मोदी अमेरिका में क्वॉड बैठक में हिस्सा लेने के साथ-साथ कई दूसरे कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे।

रॉयटर्स के मुताबिक इस दौरान प्रधानमंत्री ट्रंप से भी मुलाकात कर सकते हैं। ट्रंप के राष्ट्रपति रहते 2017 से 2021 के दौरान पीएम मोदी और ट्रंप में एक मजबूत साझेदारी नजर आई थी।

इस दौरान ह्यूस्टन में “हाउडी मोदी” और भारत में “नमस्ते ट्रंप” जैसे कार्यक्रम भी आयोजित हुए थे जिसने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा था।

ट्रंप और पीएम मोदी के बीच मजबूत साझेदारी

ट्रंप और पीएम मोदी के रिश्ते ने अमेरिका-भारत संबंधों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई थी। दोनों नेताओं ने खास तौर से रक्षा और रणनीतिक मामलों में चीन के बढ़ते प्रभाव का मुकाबला करने पर ध्यान केंद्रित किया था।

व्यापार संबंधी विवादों के बावजूद उनकी साझेदारी मजबूत रही, जिसने “क्वाड” जैसी पहल के माध्यम से सुरक्षा सहयोग को बढ़ावा दिया।

पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा

पीएम नरेंद्र मोदी विलमिंगटन, डेलावेयर में चौथे क्वाड लीडर्स समिट में हिस्सा लेंगे जिसकी मेजबानी 21 सितंबर को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन कर रहे हैं।

विदेश मंत्रालय की विज्ञप्ति में कहा गया है कि क्वाड समिट में नेता पिछले एक साल में क्वाड द्वारा हासिल की गई प्रगति की समीक्षा करेंगे और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के देशों को उनके लक्ष्यों को पूरा करने में मदद करने के लिए आने वाले साल के लिए एजेंडा तय करेंगे।

वहीं 22 सितंबर को पीएम मोदी न्यूयॉर्क में भारतीय समुदाय की एक सभा को भी संबोधित करेंगे।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि वह एआई, क्वांटम कंप्यूटिंग, सेमीकंडक्टर और जैव प्रौद्योगिकी के अत्याधुनिक क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच अधिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए अग्रणी अमेरिकी कंपनियों के सीईओ के साथ भी बातचीत करेंगे।

UNGA के शिखर सम्मेलन को करेंगे संबोधित

इसके अलावा मोदी 23 सितंबर को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा में शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे। शिखर सम्मेलन का विषय ‘बेहतर कल के लिए बहुपक्षीय समाधान’ है।

शिखर सम्मेलन में बड़ी संख्या में वैश्विक नेताओं के भाग लेने की उम्मीद है। इस दौरान मोदी कई विश्व नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे और आपसी हितों के मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

The post डोनाल्ड ट्रंप ने कर दिया बड़ा दावा, कहा- अगले सप्ताह मोदी मिलने आ रहे हैं… appeared first on .

You Might Also Like

फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

September 18, 2024 September 18, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article 1900 करोड़ में बनी सड़क तो क्यों वसूला 8000 करोड़ टोल टैक्स, नितिन गडकरी ने दिया जवाब… 1900 करोड़ में बनी सड़क तो क्यों वसूला 8000 करोड़ टोल टैक्स, नितिन गडकरी ने दिया जवाब…
Next Article खुफिया एजेंसी मोसाद ने की थी लंबी प्लानिंग, पेजर विस्फोट से ऐसे दहल गया लेबनान… खुफिया एजेंसी मोसाद ने की थी लंबी प्लानिंग, पेजर विस्फोट से ऐसे दहल गया लेबनान…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

80वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, राजधानी रायपुर के मुख्य कार्यक्रम में करेंगे ध्वजारोहण….
80वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, राजधानी रायपुर के मुख्य कार्यक्रम में करेंगे ध्वजारोहण….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मंत्री टंक राम वर्मा का सारंगढ़-बिलाईगढ़ का दो दिवसीय प्रवास, देंगे विकास कार्यों की सौगात और तिरंगा यात्रा का करेंगे नेतृत्व…..
मंत्री टंक राम वर्मा का सारंगढ़-बिलाईगढ़ का दो दिवसीय प्रवास, देंगे विकास कार्यों की सौगात और तिरंगा यात्रा का करेंगे नेतृत्व…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
नैनो यूरिया से बदली सब्जी की खेती की तस्वीर, किसान सम्मेलाल बने आत्मनिर्भरता की मिसाल…..
नैनो यूरिया से बदली सब्जी की खेती की तस्वीर, किसान सम्मेलाल बने आत्मनिर्भरता की मिसाल…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
शिक्षा की राह में छोटा-सा योगदान, बच्चों के सपनों को नई उड़ान : मंत्री राजेश अग्रवाल….
शिक्षा की राह में छोटा-सा योगदान, बच्चों के सपनों को नई उड़ान : मंत्री राजेश अग्रवाल….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?