By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: खुफिया एजेंसी मोसाद ने की थी लंबी प्लानिंग, पेजर विस्फोट से ऐसे दहल गया लेबनान…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > विदेश > खुफिया एजेंसी मोसाद ने की थी लंबी प्लानिंग, पेजर विस्फोट से ऐसे दहल गया लेबनान…
विदेश

खुफिया एजेंसी मोसाद ने की थी लंबी प्लानिंग, पेजर विस्फोट से ऐसे दहल गया लेबनान…

Last updated: 2024/09/18 at 11:02 AM
Share
4 Min Read
खुफिया एजेंसी मोसाद ने की थी लंबी प्लानिंग, पेजर विस्फोट से ऐसे दहल गया लेबनान…
SHARE

लेबनान में पेजर विस्फोट के कारण अंतरराष्ट्रीय माहौल गरमा गया है।

इस हमले के तार इजरायल से जोड़े जा रहे हैं। हालांकि, इजरायल की तरफ से आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है।

इसी बीच खबरें ये भी हैं कि इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद ने 5 हजार पेजरों में छोटे विस्फोटक शामिल कर दिए थे।

आंकड़े बता रहे हैं कि लेबनान के अलग-अलग हिस्सों में हिजबुल्ला के कुछ सदस्यों समेत 9 लोगों की मौत हुई है। साथ ही करीब 9 हजार लोग घायल हुए हैं।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, लेबनान के सुरक्षा सूत्रों और अन्य सूत्रों ने बताया है कि मोसाद ने ताइवान में बने 5 हजार पेजरों में छोटे विस्फोटक लगा दिए थे।

ये पेजर हिजबुल्ला ने कुछ महीनों पहले ही ऑर्डर किए थे। एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि इस घटना की योजना कई महीनों पहले से बनाई जा रही थी। इस घटना के बाद हिजबुल्ला ने इजरायल के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

रिपोर्ट के अनुसार, लेबनान सिक्युरिटी से जुड़े एक सूत्र ने बताया है कि समूह ने ताइवान की कंपनी गोल्ड अपोलो से 5 हजार बीपर्स ऑर्डर किए थे।

खबरें हैं कि इस साल ही ये लेबनान पहुंचे थे। पेजर मॉडल AP924 अन्य पेजरों की तरह मैसेज भेज सकता है और रिसीव कर सकता है, लेकिन इससे कॉल नहीं किया जा सकता।

एजेंसी से बातचीत में पहले दो सूत्रों ने बताया था कि हिजबुल्ला के लड़ाके इजरायल की तरफ से लोकेशन ट्रैकिंग से बचने के लिए पेजर्स का इस्तेमाल करते थे।

सूत्रों का कहना है कि कोडेड मैसेज मिलने के बाद 3 हजार पेजर फट गए। एक अन्य सुरक्षा सूत्र ने रॉयटर्स को बताया है कि नए पेजरों में 3 ग्राम तक विस्फोटक था, जिसका हिजबुल्ला को महीनों तक पता नहीं चला। 

हिजबुल्ला के एक अधिकारी ने नाम गुप्त रखने की शर्त पर ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि समूह द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले ‘हैंडहेल्ड पेजर’ के नये ब्रांड पहले गर्म हुए, फिर उनमें विस्फोट हो गया। अधिकारी ने बताया कि इसमें उसके कम से कम दो सदस्यों की मौत हो गई और अन्य घायल हो गए।

फोन नहीं रखने की दी थी सलाह

हिजबुल्ला नेता हसन नसरल्लाह ने पहले समूह के सदस्यों को सेलफोन न रखने की चेतावनी देते हुए कहा था कि उनका इस्तेमाल इजराइल की तरफ से उनकी गतिविधियों पर नजर रखने और लक्षित हमले करने के लिए किया जा सकता है।

लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी अस्पतालों को आपातकालीन रोगियों को भर्ती करने के लिए सतर्क रहने और पेजर रखने वालों से खुद को पेजर से दूर रखने को कहा है।

मंत्रालय ने स्वास्थ्य कर्मियों से वायरलेस उपकरणों का उपयोग करने से बचने को भी कहा है।

The post खुफिया एजेंसी मोसाद ने की थी लंबी प्लानिंग, पेजर विस्फोट से ऐसे दहल गया लेबनान… appeared first on .

You Might Also Like

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

September 18, 2024 September 18, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article डोनाल्ड ट्रंप ने कर दिया बड़ा दावा, कहा- अगले सप्ताह मोदी मिलने आ रहे हैं… डोनाल्ड ट्रंप ने कर दिया बड़ा दावा, कहा- अगले सप्ताह मोदी मिलने आ रहे हैं…
Next Article ग्रहण के बाद आज शाम को चमकेगा चंद्रमा ग्रहण के बाद आज शाम को चमकेगा चंद्रमा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

महलोई गांव में 104 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास, महतारी वंदन योजना से 205 महिलाओं को मिल रहा लाभ: वित्त मंत्री ओपी चौधरी…
महलोई गांव में 104 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास, महतारी वंदन योजना से 205 महिलाओं को मिल रहा लाभ: वित्त मंत्री ओपी चौधरी…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
उदंती-सीतानदी में शुरू हुआ स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम -एआई तकनीक से वन और वन्यजीवों की 24X7 निगरानी….
उदंती-सीतानदी में शुरू हुआ स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम -एआई तकनीक से वन और वन्यजीवों की 24X7 निगरानी….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
’देवलसुर्रा में विकास कार्यों को मिली नई गति, आंगनबाड़ी भवन और सांस्कृतिक मंच का हुआ भूमिपूजन’: वित्त मंत्री ओपी चौधरी….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गांवों के विकास और गरीबों के कल्याण को प्राथमिकता: वित्त मंत्री ओपी चौधरी….
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गांवों के विकास और गरीबों के कल्याण को प्राथमिकता: वित्त मंत्री ओपी चौधरी….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?