By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: अमेरिका में क्वाड मीटिंग पर चीनी मीडिया का तंज, बोला- पता नहीं इनका क्या होगा…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > विदेश > अमेरिका में क्वाड मीटिंग पर चीनी मीडिया का तंज, बोला- पता नहीं इनका क्या होगा…
विदेश

अमेरिका में क्वाड मीटिंग पर चीनी मीडिया का तंज, बोला- पता नहीं इनका क्या होगा…

Last updated: 2024/09/23 at 9:53 AM
Share
5 Min Read
अमेरिका में क्वाड मीटिंग पर चीनी मीडिया का तंज, बोला- पता नहीं इनका क्या होगा…
SHARE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय क्वाड समूह की मीटिंग में भाग लेने के लिए अमेरिका गए हुए हैं।

Contents
चीनी मीडिया बोला- अमेरिका कोशिश कर ले, पर इसका भविष्य अनिश्चितक्वाड के सदस्यों के अपने विचार, भविष्य अनिश्चित- ग्लोबल टाइम्स

क्वाड की मीटिंग में अमेरिका समेत सभी सदस्य देशों ने दक्षिणी चीन सागर और एशिया में चीन की बढ़ती आक्रामकता को सबसे बड़ा खतरा माना।

चीन के सरकारी मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स ने क्वाड शिखर सम्मेलन के ऊपर अपनी राय रखते हुए कहा कि अमेरिका, चीन के साथ अपनी प्रतिस्पर्धा को बढ़ाने के लिए क्वाड के रूप में एक छोटा समूह बना रहा है, लेकिन इन चारों देशों के राष्ट्रीय हित अलग-अलग हैं, इन देशों के साथ चीन के भी महत्वपूर्ण और पुराने संबंध हैं इसलिए इस समूह का भविष्य अंधकारमय और अनिश्चितताओं से भरा हुआ है।

दरअसल, चीन की बढ़ती आक्रामकता को ही काउंटर करने के लिए क्वाड समूह को फिर से एक्टिव किया गया था। अमेरिका के राष्ट्रपति ने इस सम्मेलन के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि चीन हमारी लगातार परीक्षा ले रहा है।

उसका एशिया-प्रशांत क्षेत्र में उसका आक्रामक व्यवहार जारी है। बाइडन ने कहा कि क्वाड का मानना है कि तीव्र प्रतिस्पर्धा के समय गहन कूटनीति का होना बहुत जरूरी है।

हालांकि क्वाड के सभी सदस्यों ने यह समझाने की कोशिश भी की कि वह केवल चीन को लेकर नहीं बैठे हुए हैं। एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि चीन इस क्वाड शिखर सम्मेलन के एजेंडे में था।

हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन एक प्रमुख देश है और यह उसी क्षेत्र के विषय में किया गया एक सम्मेलन है और चीन यहां पर निश्चित रूप से एक चुनौती है।

उन्होंने कहा कि लेकिन इस सम्मेलन के एजेंडे में चीन के अलावा भी बहुत सारे मुद्दे थे, जिन पर सभी सदस्य देशों की विस्तार से चर्चा हुई।

चीनी मीडिया बोला- अमेरिका कोशिश कर ले, पर इसका भविष्य अनिश्चित

चीन के सरकारी मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स ने इस शिखर सम्मेलन को लेकर कहा कि अमेरिका में होने वाले इस सम्मेलन में चीन ही प्रमुख मुद्दे के रूप में होगा। उसके मुताबिक अमेरिका क्वाड के जरिए चीन और अमेरिका के बीच चल रही आर्थिक प्रतिस्पर्धा में बाइडेन प्रशासन की विरासत को मजबूत करना चाह रहा है।

लेकिन क्वाड के सदस्य देशों के बीच अलग-अलग रणनीतिक हितों को लेकर मतभेद हैं। इन देशों के चीन के साथ भी आर्थिक रूप से घनिष्ठ संबंध हैं। ऐसे में अमेरिका एशिया प्रशांत क्षेत्र में जो विभाजनकारी खेल खेलना चाहता है उसके भविष्य में ऐसे ही चलते रहने की कोई उम्मीद नहीं है।

ग्लोबल टाइम्स ने लिखा कि अमेरिका क्वाड को चीन के खिलाफ एक छोटे समूह के रूप में विकसित करके एशिया प्रशांत क्षेत्र मे अशांति फैलाना चाहता है।

अमेरिका का इसमें फायदा यह होगा कि अगर इस क्षेत्र में अशांति होती है तो यहां के देश अपने सैन्य साजो सामान के लिए अमेरिका के ऊपर जरूरत से ज्यादा निर्भर होंगे। इससे अमेरिका के वैश्विक स्तर पर वर्चस्व को मजबूती मिलेगी।

क्वाड के सदस्यों के अपने विचार, भविष्य अनिश्चित- ग्लोबल टाइम्स

चीनी विश्लेषकों के अनुसार क्वाड के सदस्य देश भारत, ऑस्ट्रेलिया और जापान के अपने-अपने रणनीतिक महत्व और विचार हैं।

हालांकि इन सभी के लिए चीन एक महत्वपूर्ण रणनीतिक बिंदु हो सकता है लेकिन हमें इन देशों के साथ चीन के आर्थिक संबंधों को भी नहीं भूलना चाहिए। इन आर्थिक संबंधों का लंबे समय तक बदलना संभव नहीं है, और न ही इनको बदला जा सकता है।

इसलिए यह आर्थिक संबंध एशिया-प्रशांत क्षेत्र में किसी भी प्रकार के टकराव और विभाजन को बढ़ावा देने वाले अमेरिकी प्रयास को चुनौती देंगे, और यह सुनिश्चित करेंगे कि इस क्षेत्र में शांति बनी रहे।

The post अमेरिका में क्वाड मीटिंग पर चीनी मीडिया का तंज, बोला- पता नहीं इनका क्या होगा… appeared first on .

You Might Also Like

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

September 23, 2024 September 23, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article वनों को बचाने के लिए, वन विभाग की एलटीजीएस तकनीकी वनों को बचाने के लिए, वन विभाग की एलटीजीएस तकनीकी
Next Article श्रीलंका में वामपंथी नेता अनुरा कुमारा दिसानायके होंगे राष्ट्रपति, चीन के हैं करीबी… श्रीलंका में वामपंथी नेता अनुरा कुमारा दिसानायके होंगे राष्ट्रपति, चीन के हैं करीबी…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

मातृशक्ति एवं प्रकृति के प्रति श्रद्धा का अनुपम संगमः मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ’’राम वाटिका’’ में किया रुद्राक्ष का पौधारोपण….
मातृशक्ति एवं प्रकृति के प्रति श्रद्धा का अनुपम संगमः मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ’’राम वाटिका’’ में किया रुद्राक्ष का पौधारोपण….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ अभियान के तहत मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया पौधरोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश….
‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ अभियान के तहत मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया पौधरोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
125 दिनों का रोजगार देने जुलाई से प्रारंभ होगा विकसित भारत जी राम जी योजना, 2 जुलाई को देश व्यापी आयोजन से होगा नया कानून का आगाज…
125 दिनों का रोजगार देने जुलाई से प्रारंभ होगा विकसित भारत जी राम जी योजना, 2 जुलाई को देश व्यापी आयोजन से होगा नया कानून का आगाज…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभियान को मिली बड़ी सफलता, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जनस्वास्थ्य संकल्प को मिला बल…..
राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभियान को मिली बड़ी सफलता, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जनस्वास्थ्य संकल्प को मिला बल…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?