By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: श्रीलंका में वामपंथी नेता अनुरा कुमारा दिसानायके होंगे राष्ट्रपति, चीन के हैं करीबी…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > विदेश > श्रीलंका में वामपंथी नेता अनुरा कुमारा दिसानायके होंगे राष्ट्रपति, चीन के हैं करीबी…
विदेश

श्रीलंका में वामपंथी नेता अनुरा कुमारा दिसानायके होंगे राष्ट्रपति, चीन के हैं करीबी…

Last updated: 2024/09/23 at 9:56 AM
Share
6 Min Read
श्रीलंका में वामपंथी नेता अनुरा कुमारा दिसानायके होंगे राष्ट्रपति, चीन के हैं करीबी…
SHARE

श्रीलंका के राष्ट्रपति चुनाव में वामपंथी पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट पार्टी के 55 वर्षीय नेता अनुरा कुमारा दिसानायके को चुनाव का विजेता घोषित किया गया है।

Contents
धार्मिक मुद्दों की जगह आर्थिक मुद्दे रहे हावीकिसी भी उम्मीदवार को नहीं मिले 50 फीसदी वोटराजपक्षे परिवार राजनीति के हाशिए पर पहुंचाश्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त ने दी दिसानायके को बधाई

दिसानायके ने एक्स पर पोस्ट करके लिखा कि यह जीत हम सबकी है। पिछले सालों में आर्थिक रूप से चुनौतियों और फिर राजनीतिक रूप से अस्त-व्यस्त हो जाने के बाद श्रीलंका का यह पहला चुनाव था।

सरकार के खिलाफ आंदोलन में दिसानायके ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, इस राष्ट्रपति चुनाव में उन्हें जनता के उसी समर्थन का फल मिला, क्योंकि पिछले चुनाव में दिसानायके की पार्टी को केवल तीन फीसदी वोट मिले थे।  इन्हें चीन का समर्थक माना जाता है।

चुनाव परिणाम घोषित करते हुए श्रीलंका के चुनाव आयोग ने कहा कि पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट के अनुरा कुमारा दिसानायके ने शनिवार को 42.31 प्रतिशत वोट के साथ राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है।

इनके विपक्षी नेता साजिथ प्रेमदासा 32.76 प्रतिशत वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। देश के आर्थिक संकट के बाद सत्ता संभालने वाले राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने हार को अभी तक स्वीकार नहीं किया लेकिन विदेश मंत्री अली साबरी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा कि यह स्पष्ट है कि दिसानायके चुनाव जीत गए हैं।

अली साबरी ने कहा कि हालांकि मैंने रानिल विक्रमसिंघे के लिए भारी प्रचार कि या लेकिन श्रीलंका के लोगों ने अपना निर्णय ले लिया है और मैं दिसानायके के लिए जनता के जनादेश का पूरा सम्मान करता हूं।

श्रीलंका के चुनाव आयोग के अधिकारियों की तरफ से कहा गया है कि दिसानायके को सोमवार को सुबह कोलंबो के राष्ट्रपति सचिवायल में शपथ दिलाई जाएगी।

धार्मिक मुद्दों की जगह आर्थिक मुद्दे रहे हावी

श्रीलंका में इस पूरे राष्ट्रपति चुनावों के दौरान आर्थिक मुद्दे सबसे ज्यादा हावी रहे। दो साल पहले आर्थिक रूप से सबसे बुरे दौर का सामना करने वाली श्रीलंका ने चुनावी मुद्दे के रूप में इसे ही सबसे ज्यादा महत्व दिया।

आईएमएफ के साथ की गई डील पर दिसानायके की पार्टी की तरफ से कहा गया कि हम इस सौदे को तोडेंगे नहीं लेकिन हम इस पर चर्चा जरूर करेंगे।

उन्होंने कहा कि हमनें इस चुनाव में इनकम टैक्स को कम करने का वादा किया था, जो कि विक्रमसिंघे ने दोगुना कर दिया था और इसके साथ ही भोजन और दवाओं पर लगने वाले टैक्स को भी कम करेंगे।

किसी भी उम्मीदवार को नहीं मिले 50 फीसदी वोट

इससे पहले मतपत्रों की गिनती के पहले चरण में किसी भी उम्मीदवार को 50 फीसदी वोट नहीं मिले थे, जिसके कारण चुनावी नतीजों को घोषित करने में इतनी देर हुई।

दरअसल, श्रीलंका की राष्ट्रपति चुनाव प्रणाली मतदाताओं को अपनी पसंद के क्रम में अपने मतपत्रों पर तीन उम्मीदवारों को चयन करने की अनुमति देती है। इसके बाद मतपत्रों की गिनती के समय अगर कोई उम्मीदवार बहुमत हासिल नहीं करता तो शीर्ण दो उम्मीदवारों के अतिरिक्त बाकी दो को हारा हुआ घोषित कर दिया जाता है।

जिसके बाद हारे हुए उम्मीदवारों के वोटों की जांच की जाती है और उनके मिलान के बाद दोनों उम्मीदवारों के वोटों में जोड़ दिया जाता है। इसके बाद सबसे ज्यादा वोट पाने वाले उम्मीदवार को विजेता घोषित कर दिया जाता है।

राजपक्षे परिवार राजनीति के हाशिए पर पहुंचा

इस चुनाव में पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के बेटे नमल राजपक्षे केवल 0.7 प्रतिशत वोट पाकर चौथे स्थान पर रहे। महिंदा राजपक्षे के भाई गोटबाया राजपक्षे को जनता के विद्रोह के बाद देश छोड़कर भागना पड़ा था। जब वह देश छोड़ कर भागे तो उसके पहले राजपक्षे परिवार के बहुत सारे सदस्य राजनीति का हिस्सा थे।

अनुमान है कि 1 करोड 70 लाख से अधिक योग्य श्रीलंकाई लोगों में से 75 प्रतिशत ने अगले पांच वर्षों के लिए अपने राज्य के प्रमुख का चुनाव करने के लिए शनिवार को शांतिपूर्वक अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का प्रयोग किया।

दो साल से कुछ अधिक समय पहले आई आर्थिक तबाही के बाद श्रीलंका में राजनीतिक उथल-पुथल मचने के बाद पहले चुनाव में रिकॉर्ड 38 उम्मीदवारों ने देश के सर्वोच्च पद के लिए प्रतिस्पर्धा की थी।

तत्कालीन राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे को जुलाई 2022 में विदेश भागना पड़ा क्योंकि देश में अभूतपूर्व भोजन और ईंधन की कमी देखी गई और अपने ऋणों पर चूक हुई। तब से विक्रमसिंघे ही देश का संचालन कर रहे थे।

श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त ने दी दिसानायके को बधाई

श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा ने रविवार को नवनिर्वाचित राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके से मुलाकात की और उन्हें श्रीलंका के राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करने पर बधाई दी।

भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “संतोष झा ने निर्वाचित राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके से मुलाकात की। भारत के नेतृत्व की ओर से शुभकामनाएं दीं और जनादेश हासिल करने पर उन्हें बधाई दी। श्रीलंका के साथ सभ्यतागत जुड़ाव के रूप में भारत दोनों देशों के लोगों की समृद्धि के लिए संबंधों को और गहरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।”

The post श्रीलंका में वामपंथी नेता अनुरा कुमारा दिसानायके होंगे राष्ट्रपति, चीन के हैं करीबी… appeared first on .

You Might Also Like

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

September 23, 2024 September 23, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article अमेरिका में क्वाड मीटिंग पर चीनी मीडिया का तंज, बोला- पता नहीं इनका क्या होगा… अमेरिका में क्वाड मीटिंग पर चीनी मीडिया का तंज, बोला- पता नहीं इनका क्या होगा…
Next Article अमेरिका संग भारत की मेगा ड्रोन डील अमेरिका संग भारत की मेगा ड्रोन डील
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

मातृशक्ति एवं प्रकृति के प्रति श्रद्धा का अनुपम संगमः मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ’’राम वाटिका’’ में किया रुद्राक्ष का पौधारोपण….
मातृशक्ति एवं प्रकृति के प्रति श्रद्धा का अनुपम संगमः मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ’’राम वाटिका’’ में किया रुद्राक्ष का पौधारोपण….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ अभियान के तहत मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया पौधरोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश….
‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ अभियान के तहत मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया पौधरोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
125 दिनों का रोजगार देने जुलाई से प्रारंभ होगा विकसित भारत जी राम जी योजना, 2 जुलाई को देश व्यापी आयोजन से होगा नया कानून का आगाज…
125 दिनों का रोजगार देने जुलाई से प्रारंभ होगा विकसित भारत जी राम जी योजना, 2 जुलाई को देश व्यापी आयोजन से होगा नया कानून का आगाज…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभियान को मिली बड़ी सफलता, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जनस्वास्थ्य संकल्प को मिला बल…..
राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभियान को मिली बड़ी सफलता, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जनस्वास्थ्य संकल्प को मिला बल…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?