By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > खेल > जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर
खेल

जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

Last updated: 2025/02/04 at 3:36 PM
Share
3 Min Read
जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर
SHARE

Jasprit Bumrah: T20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज के बाद अब भारत और इंग्लैंड की टीमें वनडे सीरीज में आमने सामने होंगी। सीरीज का पहला मैच 6 फरवरी को नागपुर में खेला जाएगा। इसके लिए टीम इंडिया वहां पहुंच चुकी है और अपनी तैयारियों को आखिरी रूप दे रही है। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज और इसके बाद चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया का ऐलान BCCI ने पहले ही कर दिया था। स्क्वाड करीब करीब एक ही जैसे हैं, लेकिन फर्क बस इतना है कि जसप्रीत बुमराह पहले दो वनडे मैच नहीं खेल पाएंगे। 

ऑस्ट्रेलिया सीरीज के दौरान चोटिल
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान जसप्रीत बुमराह चोटिल हो गए थे। उनके चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने पर भी सस्पेंस था। हालांकि BCCI ने उन्हें उस टीम में तो जगह दी है। लेकिन उनकी चो​ट कितनी ठीक हुई है और वे कितने फिट हैं, इसको लेकर अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है। भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम के ऐलान के वक्त ही BCCI ने साफ कर दिया था कि जसप्रीत बुमराह पहला और दूसरा वनडे मैच नहीं खेल पाएंगे। अगर ​उनकी फिटनेस 100% दी होती है तो वे तीसरे वनडे में खेलते हुए नजर आएंगे। 

जसप्रीत बुमराह को लेकर रखना पड़ता है खास ख्याल 
जसप्रीत बुमराह को लेकर वैसे भी BCCI और टीम मैनेजमेंट को फूंक फूंककर कदम रखना पड़ता है। वे टीम के एक मैच विनर प्लेयर हैं। माना जाता है कि उन्हें अब महत्वपूर्ण सीरीज और ICC टूर्नामेंट में ही टीम में रखा जाएगा, बाकी वे आराम करेंगे। जसप्रीत बुमराह के ना होने से टीम इंडिया का पेस अटैक अचानक से कमजोर नजर आने लगता है। अगर सब कुछ ठीक ठाक रहा, तो जसप्रीत बुमराह तीसरे वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ वापसी करेंगे और इसके बाद चैंपियंस ट्रॉफी में अपना जलवा बिखरते हुए नजर आएंगे। 

वनडे में 150 विकेट के लिए केवल एक की जरूरत 
जसप्रीत बुमराह के अब तक के वनडे करियर की बात की जाए तो, वे 89 मैच खेलकर 149 विकेट ले चुके हैं। यानी उन्हें डेढ़ सौ का आंकड़ा छूने के लिए यहां से केवल एक ही विकेट और चाहिए। अगर इंग्लैंड के खिलाफ वे खेले तो चैंपियंस ट्रॉफी से पहले ही वे इस खास मुकाम को छू लेंगे। बुमराह ने अब तक 2 बार वनडे की एक पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा भी किया है। चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया कैसा खेल दिखाएगी, ये काफी हद तक बुमराह की फिटनेस और फार्म पर भी निर्भर करेगा। 

You Might Also Like

CSK vs DC, IPL 2026 Highlights: संजू की सेंचुरी ने खोला CSK की जीत का खाता, दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से रौंदा

SGRR Medical and Health Sciences: वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता एटलिटिका-2025 का आगाज

विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

February 4, 2025 February 4, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article तेज रफ्तार का कहर: हाईवा ने बाइक सवार को ठोकर मार खंभे से जा टकराई तेज रफ्तार का कहर: हाईवा ने बाइक सवार को ठोकर मार खंभे से जा टकराई
Next Article अर्जुन रामपाल को इवेंट के दौरान लगी चोट, खून से सने हाथ ने खींचा सभी का ध्यान अर्जुन रामपाल को इवेंट के दौरान लगी चोट, खून से सने हाथ ने खींचा सभी का ध्यान
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया सादर नमन….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सैनिक भाइयों के लिए भेजे रक्षा सूत्र, ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र 0.4 के तहत सरगुजा से सैनिकों तक पहुंचेगा छत्तीसगढ़ की बहनों का स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में 17 अगस्त को बोल बम के जयघोष से पाटन से टोलाघाट के लिए निकलेगी भव्य कांवर यात्रा, 50 हजार से अधिक शिवभक्त होंगे शामिल
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने दी श्रद्धांजलि…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?