By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: MP NEWS- लिज्जत उत्पादों का स्वाद बहनों की मेहनत का नतीजा: CM डॉ. यादव ने की श्री महिला गृह उद्योग समिति की सराहना, सहायता कोष से 5 लाख की घोषणा….
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > राज्य > मध्यप्रदेश > मध्यप्रदेश जनसंपर्क > MP NEWS- लिज्जत उत्पादों का स्वाद बहनों की मेहनत का नतीजा: CM डॉ. यादव ने की श्री महिला गृह उद्योग समिति की सराहना, सहायता कोष से 5 लाख की घोषणा….
मध्यप्रदेशमध्यप्रदेश जनसंपर्क

MP NEWS- लिज्जत उत्पादों का स्वाद बहनों की मेहनत का नतीजा: CM डॉ. यादव ने की श्री महिला गृह उद्योग समिति की सराहना, सहायता कोष से 5 लाख की घोषणा….

Last updated: 2025/05/26 at 9:34 PM
Share
4 Min Read
MP NEWS- लिज्जत उत्पादों का स्वाद बहनों की मेहनत का नतीजा: CM डॉ. यादव ने की श्री महिला गृह उद्योग समिति की सराहना, सहायता कोष से 5 लाख की घोषणा….
SHARE

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिज्जत पापड़ जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड को स्थापित कर महिला सशक्तिकरण एवं संगठन की शक्ति की मिसाल पेश कर रही बहनों से श्री महिला गृह उद्योग के लिज्‍जत पापड़ भवन जबलपुर में आत्मीय संवाद किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छोटे से गृह उद्योग से देश का प्रतिष्ठित ब्रांड बनने की यात्रा में ढाई हजार से अधिक बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लिज्जत परिवार को बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लिज्जत का यह भवन श्रम का मंदिर हैं।

इस मंदिर में काम करके आशीर्वाद मिलता हैं। उन्होंने कहा कि श्री महिला गृह उद्योग की बहनों की मेहनत ही लिज्जत के उत्पादों के स्‍वाद को लाजवाब बनाता हैं। लिज्जत के देश-विदेश में विख्यात होने का कारण भी बहनों की मेहनत हैं। मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने अन्‍य जन प्रतिनिधियों के साथ श्री महिला गृह उद्योग के भवन का निरीक्षण कर व्‍यवस्‍थाओं का अवलोकन किया। मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने श्री महिला गृह उद्योग को मुख्‍यमंत्री सहायता कोष से 5 लाख रूपये की राशि प्रदान करने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महिला, युवा, गरीब एवं किसानों के कल्याण के लिए प्रदेश सरकार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नरसिंहपुर में हुए किसान उद्योग समागम कार्यक्रम का उल्लेख करते हुऐ बताया कि प्रदेश सरकर किसानों को गुणवत्तायुक्त खाद-बीज एवं उन्नत कृषि उपकरण उपलब्ध कराकर कृषि उत्पादन को बढ़ाने और कृषि उत्पाद को बाजार में बेहतर मूल्य दिलाने की दिशा में कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में रोजगार के सृजन के लिए फूड प्रोसेसिंग उद्योगों को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि सरकार और समाज की भागीदारी से महिलाएं आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त हो रही हैं। आज प्रदेश की अनेक महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्‍त होकर परिवार के लालन-पालन और समाज मे अपनी समान भागीदारी निभा रही है और वे समाज के लिए प्रेरणा बनी हुई हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 31 मई को लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती के अवसर पर ऐसी ही महिलाओं के सम्मान में भोपाल में महिला महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा हैं इसमें प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप से शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री महिला गृह उद्योग की संचालक श्रीमती प्रक्षा ओसवाल सहित समिति की बहनों को गृह उद्योग के आगामी उत्‍पादों एवं योजनाओं के लिए शुभकामनाएं दीं और भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रण भी दिया।

मुख्यमंत्री ने प्रतिकात्‍मक रूप से समिति की महिला सदस्‍यों को लाभांश का वितरण किया। उन्‍होंने गृह उद्योग की पूर्व संचालक श्रीमती पुष्‍पा बैरी का भी शॉल श्रीफल से सम्‍मान किया। इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह, सांसद श्री आशीष दुबे, महापौर श्री जगत बहादुर सिंह अन्‍नू, विधायक श्री अशोक रोहाणी सहित अन्‍य जन प्रतिनिधियों की उपस्थित रही।

You Might Also Like

नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना में संशोधन की स्वीकृति

मध्यप्रदेश में महिलाएं अब रात की शिफ्ट में मॉल, बाजार और कारखानों में काम कर सकेंगी, दोगुनी सैलरी का आदेश जारी

May 26, 2025 May 26, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article MP News- स्वास्थ्य क्षेत्र में 49,990 करोड़ के निवेश प्रस्तावों की समीक्षा: डिप्टी CM ने कहा – प्रस्तावों को साकार करने हेतु दें आवश्यक मार्गदर्शन और सहयोग… MP News- स्वास्थ्य क्षेत्र में 49,990 करोड़ के निवेश प्रस्तावों की समीक्षा: डिप्टी CM ने कहा – प्रस्तावों को साकार करने हेतु दें आवश्यक मार्गदर्शन और सहयोग…
Next Article कमार समुदाय के 5 अनाथ बच्चों को कलेक्टर की पहल पर मिली निःशुल्क आवास, भोजन एवं नियमित शिक्षा की व्यवस्था कमार समुदाय के 5 अनाथ बच्चों को कलेक्टर की पहल पर मिली निःशुल्क आवास, भोजन एवं नियमित शिक्षा की व्यवस्था
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

‘तेजस कार्यशाला’ का सफल आयोजन, स्टार्टअप इंडिया से युवाओं को मिली नई दिशा, स्थानीय उत्पादों और उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा…
‘तेजस कार्यशाला’ का सफल आयोजन, स्टार्टअप इंडिया से युवाओं को मिली नई दिशा, स्थानीय उत्पादों और उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
चिंतन शिविर 3.0 से सुशासन के अगले चरण की रूपरेखा तैयार होगी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
चिंतन शिविर 3.0 से सुशासन के अगले चरण की रूपरेखा तैयार होगी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मीडिया एवं संचार अधिकारियों के लिए राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित, नई दिल्ली स्थित आईआईआईडीईएम में आयोजित हुआ एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं संवाद कार्यक्रम…..
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मीडिया एवं संचार अधिकारियों के लिए राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित, नई दिल्ली स्थित आईआईआईडीईएम में आयोजित हुआ एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं संवाद कार्यक्रम…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
उप मुख्यमंत्री अरुण साव की पहल पर सभी संभागीय एवं जिला मुख्यालय वाले नगरीय निकायों में लगेंगी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति…..
उप मुख्यमंत्री अरुण साव की पहल पर सभी संभागीय एवं जिला मुख्यालय वाले नगरीय निकायों में लगेंगी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?