By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: इजरायल पर ईरान ने किया खतरनाक पलटवार, तेल अवीव और अन्य शहरों पर बरसाई 150 मिसाइलें
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > Breaking News > इजरायल पर ईरान ने किया खतरनाक पलटवार, तेल अवीव और अन्य शहरों पर बरसाई 150 मिसाइलें
Breaking News

इजरायल पर ईरान ने किया खतरनाक पलटवार, तेल अवीव और अन्य शहरों पर बरसाई 150 मिसाइलें

Last updated: 2025/06/14 at 11:27 AM
Share
3 Min Read
इजरायल पर ईरान ने किया खतरनाक पलटवार, तेल अवीव और अन्य शहरों पर बरसाई 150 मिसाइलें
SHARE

तेल अवीव। इजरायल की ओर से परमाणु संयंत्रों पर हमले और अपनी सेना के टॉप अफसरों के मारे जाने के बाद ईरान ने भी शुक्रवार रात को इजरायल पर मिसाइलों और हमलावर ड्रोन की झड़ी लगा दी। जानकारी के मुताबिक ईरान ने इजरायल के तेल अवीव और अन्य शहरों पर 150 मिसाइलें और ड्रोन दागे। इससे तमाम बिल्डिंगों को नुकसान पहुंचा।

ईरान के हमले में इजरायल में 1 व्यक्ति के मरने और 60 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। इजरायल के तेल अवीव और अन्य शहरों में रात भर खतरे के सायरन बजते रहे और लोगों को सुरक्षित जगह शरण लेनी पड़ी। ईरान ने कहा है कि उसने इजरायल के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है।

ईरान का हमला इतना जोरदार था कि उसकी ओर से दागी गई दर्जनों मिसाइलों और ड्रोन को इजरायल का आयरन डोम सिस्टम रोक नहीं सका। ईरान के हमले के बाद इजरायल के साथ जंग और तेज होने के पूरे आसार दिख रहे हैं। दोनों देशों ने अपनी वायुसीमा बंद कर रखी है। ईरान के सुप्रीम नेता अयातुल्लाह अली खामनेई ने कसम खाई है कि इजरायल को उसके हमले के लिए बड़ी कीमत चुकानी होगी।

खामनेई ने ईरान की जनता के नाम शुक्रवार देर रात संबोधन दिया था। जिसके बाद ही ईरान की सेना ने इजरायल पर मिसाइलों और हमलावर ड्रोन से बड़ा हमला बोला। खबर ये भी है कि अमेरिका ने हालात की गंभीरता भांपते हुए इलाके के अपने सैन्य ठिकानों पर बड़ी तादाद में सैनिकों को भेजा है।

इससे पहले गुरुवार को इजरायल ने ईरान के तमाम परमाणु संयंत्रों पर हमले किए थे। इजरायल के विमानों ने ईरान की राजधानी तेहरान में सटीक हमले कर उसके सभी टॉप सैन्य अफसरों और परमाणु वैज्ञानिकों को भी मार दिया था। इजरायल का आरोप है कि ईरान परमाणु बम बना रहा है और ऐसा वो कतई नहीं होने देगा।

वहीं, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर आगाह किया है कि वो परमाणु समझौता कर ले। ट्रंप ने कहा कि ईरान को 60 दिन का मौका दिया, लेकिन उसने समझौता नहीं किया। वहीं, ईरान ने इजरायल के हमलों के बाद परमाणु समझौता करने पर अमेरिका से हो रही बातचीत बंद करने का ऐलान भी किया है।

You Might Also Like

test 5

test 3

चारधाम यात्रा से पहले बड़ी खबर, केदारनाथ हेलीकॉप्टर सेवा बुकिंग 15 अप्रैल से

test 2

आज का राशिफल: रविवार को इनको हो सकता है धन लाभ, जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन

June 14, 2025 June 14, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article बस्तर में बदल रही तस्वीर, नक्सल हिंसा की जगह अब छाई खुशियां बस्तर में बदल रही तस्वीर, नक्सल हिंसा की जगह अब छाई खुशियां
Next Article इजरायल-ईरान युद्ध: नेतन्याहू ने पीएम मोदी को लगाया फोन, पश्चिम एशिया के ताजा हालात पर की चर्चा इजरायल-ईरान युद्ध: नेतन्याहू ने पीएम मोदी को लगाया फोन, पश्चिम एशिया के ताजा हालात पर की चर्चा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

धमतरी की बेटियों के लिए उच्च शिक्षा का सुनहरा अवसर, अज़ीम प्रेमजी छात्रवृत्ति से मिलेगा आर्थिक संबल….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
डिजिटल क्रांति से सुदृढ़ होता राजस्व प्रशासन- सुशासन और पारदर्शिता की नई सुबह…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
बरसते पानी में नहीं रुके शिवभक्तों के कदम, जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में बोल बम के जयघोष के साथ पाटन से टोलाघाट तक निकली भव्य कांवर यात्रा…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश को मिला नया जीवन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर डीकेएस अस्पताल रायपुर में हुआ सफल उपचार….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?