By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: इजरायल-ईरान युद्ध: नेतन्याहू ने पीएम मोदी को लगाया फोन, पश्चिम एशिया के ताजा हालात पर की चर्चा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > Breaking News > इजरायल-ईरान युद्ध: नेतन्याहू ने पीएम मोदी को लगाया फोन, पश्चिम एशिया के ताजा हालात पर की चर्चा
Breaking News

इजरायल-ईरान युद्ध: नेतन्याहू ने पीएम मोदी को लगाया फोन, पश्चिम एशिया के ताजा हालात पर की चर्चा

Last updated: 2025/06/14 at 11:51 AM
Share
3 Min Read
इजरायल-ईरान युद्ध: नेतन्याहू ने पीएम मोदी को लगाया फोन, पश्चिम एशिया के ताजा हालात पर की चर्चा
SHARE

नई दिल्ली। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान पर हमलों के लिए अंतरराष्ट्रीय समर्थन जुटाने के कूटनीतिक प्रयास शुरू कर दिए हैं। इसके तहत, उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई वैश्विक नेताओं से बात की। इजराइली प्रधानमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

बेंजामिन नेतन्याहू ने आज पीएम मोदी को फोन कर पश्चिम एशिया में उभरते हालात की जानकारी दी। पीएम मोदी ने शांति और स्थिरता की शीघ्र बहाली की आवश्यकता पर बल दिया। पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का फोन आया। उन्होंने मुझे मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी दी। मैंने भारत की चिंताओं को साझा किया और क्षेत्र में शांति और स्थिरता की शीघ्र बहाली की आवश्यकता पर जोर दिया।

इजरायली प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि कल रात से अब तक नेतन्याहू ने जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज, भारत के प्रधानमंत्री मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों सहित कई वैश्विक नेताओं से बात की है।

इसमें कहा गया कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केअर स्टॉर्मर से बात करेंगे। बयान के मुताबिक, वैश्विक नेताओं ने ईरान की धमकी के मद्देनजर इजराइल की रक्षा जरूरतों के प्रति समझ दिखाई। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह आने वाले दिनों में उनके साथ संपर्क में बने रहेंगे।

बता दें कि इजरायल भारत के सबसे प्रमुख रक्षा साझेदार देशों में शामिल है, वहीं ईरान के साथ भारत के ऐतिहासिक संबंध हैं। ईरान ने कई मौकों पर इस्लामिक देशों के संगठन (ओआइसी) के मंच पर भारत की मदद की है।

भारत ने शुक्रवार को कहा कि वह ईरान और इजरायल के बीच हाल के घटनाक्रमों से बेहद चिंतित है और बन रही स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है। भारत ने दोनों देशों से तनाव बढ़ाने वाले किसी भी कदम से बचने की अपील की।

अंतरराष्ट्रीय मीडिया में प्रकाशित खबरों के मुताबिक, इजरायल ने ईरान के विभिन्न स्थानों पर हमले किए हैं। इनमें परमाणु और मिसाइल स्थलों व शीर्ष सैन्य अधिकारियों को निशाना बनाया गया है। इजरायल ने शुक्रवार की सुबह ईरान पर हमला किया जिसमें शीर्ष सैन्य अधिकारी मारे गए और परमाणु और मिसाइल ठिकानों को निशाना बनाया गया। इससे पश्चिम एशिया के दो कट्टर विरोधियों के बीच व्यापक युद्ध की आशंका बढ़ गई है। यह 1980 के दशक में इराक के साथ युद्ध के बाद ईरान पर सबसे बड़ा हमला था।

You Might Also Like

test 5

test 3

चारधाम यात्रा से पहले बड़ी खबर, केदारनाथ हेलीकॉप्टर सेवा बुकिंग 15 अप्रैल से

test 2

आज का राशिफल: रविवार को इनको हो सकता है धन लाभ, जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन

June 14, 2025 June 14, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article इजरायल पर ईरान ने किया खतरनाक पलटवार, तेल अवीव और अन्य शहरों पर बरसाई 150 मिसाइलें इजरायल पर ईरान ने किया खतरनाक पलटवार, तेल अवीव और अन्य शहरों पर बरसाई 150 मिसाइलें
Next Article राजा रघुवंशी हत्याकांड: राज और सोनम एक-दूसरे को बता रहे मास्टरमाइंड, परिवार ने उठाई नार्को टेस्ट की मांग राजा रघुवंशी हत्याकांड: राज और सोनम एक-दूसरे को बता रहे मास्टरमाइंड, परिवार ने उठाई नार्को टेस्ट की मांग
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

धमतरी की बेटियों के लिए उच्च शिक्षा का सुनहरा अवसर, अज़ीम प्रेमजी छात्रवृत्ति से मिलेगा आर्थिक संबल….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
डिजिटल क्रांति से सुदृढ़ होता राजस्व प्रशासन- सुशासन और पारदर्शिता की नई सुबह…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
बरसते पानी में नहीं रुके शिवभक्तों के कदम, जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में बोल बम के जयघोष के साथ पाटन से टोलाघाट तक निकली भव्य कांवर यात्रा…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश को मिला नया जीवन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर डीकेएस अस्पताल रायपुर में हुआ सफल उपचार….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?