By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: वनमंत्री केदार कश्यप ने करोड़ों के कार्यों से दी सौगात : कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य और सुशासन पर विशेष जोर….
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > वनमंत्री केदार कश्यप ने करोड़ों के कार्यों से दी सौगात : कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य और सुशासन पर विशेष जोर….
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

वनमंत्री केदार कश्यप ने करोड़ों के कार्यों से दी सौगात : कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य और सुशासन पर विशेष जोर….

Last updated: 2025/11/04 at 10:08 PM
Share
6 Min Read
वनमंत्री केदार कश्यप ने करोड़ों के कार्यों से दी सौगात : कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य और सुशासन पर विशेष जोर….
SHARE

रायपुर: वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप ने मंगलवार को अपने एक दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान क्षेत्र की जनता को करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी। मंत्री ने विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया और महत्वपूर्ण घोषणाओं, भूमिपूजन व लोकार्पण के माध्यम से स्थानीय बुनियादी ढांचे और जन सुविधाओं में बड़े सुधार की नींव रखी। उन्होंने करंदोला, गुमगा और नगरी में आयोजित कार्यक्रमों में 7 करोड़ 82 लाख रूपए से अधिक लागत के विकास कार्यों की सौगातें दीं।

मंत्री श्री कश्यप ने ग्राम पंचायत करन्दोला में कुल 4 करोड़ 08 लाख रूपए के कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इस अवसर पर सबसे प्रमुख कार्य करन्दोला चैरा स्कूल से कुम्हली तक 3.50 किमी लम्बी पुल-पुलिया सहित सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया, जो इस क्षेत्र की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगा। इसके अतिरिक्त शिक्षा और सामाजिक कार्यों को बल देते हुए 21 लाख 59 हजार रुपए की लागत के उच्च प्राथमिक शाला करन्दोला के नवीन भवन और 24 लाख 70 हजार की लागत के महतारी सदन भवन का लोकार्पण भी किया गया।

वनमंत्री श्री कश्यप ग्राम पंचायत गुमगा पहुँचकर कुल 2 करोड़ 52 लाख रुपए की लागत के विकास कार्यों की सौगात दी। यहाँ कुंगारपाल से गुमगा मार्ग पर 2.50 किमी पुल-पुलिया सहित सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। साथ ही 9 लाख 60 हजार रुपए की लागत से 300 मीटर नयापारा चैक से जुलाल घर तक सीसी सड़क निर्माण और जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 12 लाख 40 हजार रुपए की लागत के उचित मूल्य की दुकान का निर्माण भी घोषित किया गया।

वनमंत्री श्री कश्यप ने नगरी का दौरा किया और कुल 54 लाख रुपए के दो महत्वपूर्ण जनसुविधा केंद्रों की घोषणा की। इसमें सबसे महत्वपूर्ण ग्राम पंचायत नगरी में 20 लाख रुपए की लागत से पंचायत भवन निर्माण कार्य सह कॉमन सर्विस सेंटर का निर्माण शामिल है, जो ग्रामीणों को एक ही स्थान पर कई सुविधाएँ देगा। वहीं स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए ग्राम पंचायत गोलावण्ड़ में 34 लाख रुपए की लागत से उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण स्वीकृत किया गया, जिससे स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उनके घर के पास ही मिल सकेंगी। मंत्री श्री कश्यप ने विश्वास व्यक्त किया कि ये विकास कार्य क्षेत्र की तस्वीर बदलेंगे और लोगों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने में सहायक होंगे।

सुशासन और अंतिम छोर तक सुविधाओं को पहुंचाना हमारी प्राथमिकता

सुशासन और अंतिम छोर तक सुविधाओं को पहुंचाना हमारी प्राथमिकता

श्री कश्यप ने अपने उद्बोधन में विकास कार्यों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज करन्दोला और गुमगा में जिन सड़कों का भूमिपूजन हुआ है, वह केवल डामर और गिट्टी का काम नहीं है। ये सड़कें क्षेत्र की जीवनरेखा बनेंगी। करन्दोला चैरा स्कूल से कुम्हली तक की 3.50 किमी लम्बी पुल-पुलिया सहित सड़क हो या कुंगारपाल से गुमगा मार्ग पर 2.50 किमी का निर्माण, ये हमारी बेहतर कनेक्टिविटी के संकल्प को दर्शाते हैं। अब हमारे किसानों को अपनी उपज मंडी तक पहुँचाने में आसानी होगी और हमारे बच्चों के लिए स्कूल तक पहुँचना सुरक्षित होगा। उच्च प्राथमिक शाला करन्दोला के नवीन भवन और महतारी सदन का लोकार्पण यह साबित करता है कि हमारी सरकार के लिए शिक्षा और सामाजिक उत्थान सर्वोच्च प्राथमिकता है।

वनमंत्री श्री केदार कश्यप ने करोड़ों के कार्यों से दी सौगात : कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य और सुशासन पर विशेष जोर

मंत्री श्री कश्यप ने नगरी में घोषित कार्यों का उल्लेख करते हुए सुशासन और अंतिम छोर तक सुविधाओं की पहुँच सुनिश्चित करने पर जोर दिया और कहा कि हमारा लक्ष्य है कि सरकार की सुविधाएँ हर नागरिक के दरवाजे तक पहुँचे। नगरी में बनने वाला पंचायत भवन सह कॉमन सर्विस सेंटर इसी दिशा में एक बड़ा कदम है। अब ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं और डिजिटल सेवाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। यह एक ही स्थान पर सारी सुविधाएँ देगा। वहीं गोलावण्ड़ में उप स्वास्थ्य केंद्र की स्वीकृति इस बात की गारंटी है कि अब गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए लोगों को शहर की ओर नहीं भागना पड़ेगा। स्वास्थ्य सुविधाएँ उनके घर के पास ही उपलब्ध होंगी। यही सुशासन का असली अर्थ है।

सरकार विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है

वन मंत्री श्री कश्यप ने विकास कार्यों की सफलता के लिए जनता की भागीदारी को आवश्यक बताया और राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। हम हर वो कदम उठाएँगे जिससे हमारे वनवासी बंधुओं, किसानों और युवाओं का जीवन स्तर ऊपर उठे। यह विकास का कारवाँ नहीं रुकेगा।

लोकार्पण समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री संतोष बघेल, जिला पंचायत सदस्य श्री निर्देश दिवान सहित अनेक जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी ग्रामीण उपस्थित रहे।

You Might Also Like

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया सादर नमन….

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सैनिक भाइयों के लिए भेजे रक्षा सूत्र, ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र 0.4 के तहत सरगुजा से सैनिकों तक पहुंचेगा छत्तीसगढ़ की बहनों का स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद…..

जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में 17 अगस्त को बोल बम के जयघोष से पाटन से टोलाघाट के लिए निकलेगी भव्य कांवर यात्रा, 50 हजार से अधिक शिवभक्त होंगे शामिल

भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने दी श्रद्धांजलि…..

राज्यपाल रमेन डेका ने स्वतंत्रता दिवस पर नेत्रहीन छात्राओं को स्मार्ट स्टिक प्रदान किया…..

November 4, 2025 November 4, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article राज्योत्सव शिल्पग्राम में जमकर हो रही टेराकोटा शिल्प की खरीददारी…. राज्योत्सव शिल्पग्राम में जमकर हो रही टेराकोटा शिल्प की खरीददारी….
Next Article ‘छत्तीसगढ़ प्रकृति, संस्कृति और प्रगति का संगम’ प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र… ‘छत्तीसगढ़ प्रकृति, संस्कृति और प्रगति का संगम’ प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया सादर नमन….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सैनिक भाइयों के लिए भेजे रक्षा सूत्र, ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र 0.4 के तहत सरगुजा से सैनिकों तक पहुंचेगा छत्तीसगढ़ की बहनों का स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में 17 अगस्त को बोल बम के जयघोष से पाटन से टोलाघाट के लिए निकलेगी भव्य कांवर यात्रा, 50 हजार से अधिक शिवभक्त होंगे शामिल
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने दी श्रद्धांजलि…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?