By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Haridwar: आपदा प्रभावितों को जल्द मिलेगा मुआवजा, पंचायतें की जाएंगी मजबूत, अब गांव को विकसित करने का लक्ष्य
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > राज्य > उत्तराखंड > Haridwar: आपदा प्रभावितों को जल्द मिलेगा मुआवजा, पंचायतें की जाएंगी मजबूत, अब गांव को विकसित करने का लक्ष्य
उत्तराखंडराज्य

Haridwar: आपदा प्रभावितों को जल्द मिलेगा मुआवजा, पंचायतें की जाएंगी मजबूत, अब गांव को विकसित करने का लक्ष्य

Last updated: 2026/03/24 at 10:05 AM
Share
4 Min Read
Haridwar: आपदा प्रभावितों को जल्द मिलेगा मुआवजा, पंचायतें की जाएंगी मजबूत, अब गांव को विकसित करने का लक्ष्य
SHARE

प्रदेश सरकार के नए कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि राज्य आपदा की दृष्टिकोण से संवेदनशील है। पूर्व में कई जगहों पर आई आपदा के पीड़ितों को मुआवजा मिले इसके लिए जल्द बैठक की जाएगी। इसमें सार्थक निर्णय लेते हुए पीड़ितों को जल्द मुआवजा दिलाया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री ने आपदा प्रबंधन, पुनर्वास व पुनर्गठन मंत्रालय के दायित्वों के साथ अपनी प्राथमिकताएं गिनाई। उन्होंने कहा कि शहर में इंफ्रास्ट्रक्चर फिर भी कुछ रहता है। गांव में सारी चीजें ठीक प्रकार से और सिस्टम से विकसित हों व योजनाबद्ध तरीके से काम हो इसका प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार गांवों के विकास के लिए फंड देते हैं। इससे व्यवस्थित रूप से विकास की योजना बनें यह प्राथमिकता रहेगी। थराली, धराली समेत राज्य में कई जगह में आई आपदा में पीड़ितों को मुआवजा नहीं मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि विभाग की बैठक में पूछा जाएगा कि आखिर क्या कारण है कि पीड़ितों को मुआवजा नहीं मिला।

पंचायतें अपने संसाधन विकसित करें

राज्य में पंचायताें को अधिकार की दरकार के सवाल पर मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि चाहे शहर की सरकार हो या गांव की लगातार केंद्र और राज्य का प्रयास रहा है कि पंचायतों को सारे अधिकार मिलें। पंचायतों को स्वतंत्र रूप से विकास के कार्य करने का अधिकार है। ग्राम पंचायतें अपने संसाधन स्वयं विकसित करें इसकी पुरजोर कोशिश की जाएगी।

राज्य को आयुष हब बनाना प्राथमिकता

आयुष शिक्षा मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों को लेकर यह राज्य काफी संपन्न है। अन्य राज्यों में यह चिंता रहती है कि आखिर रॉ मैटेरियल कहां से लाएं, इस राज्य में जबरदस्त वातावरण है। जब हम केरल जाते हैं तो वहां के वातावरण में दो-चार दिन रुककर खुद को जोड़ते हैं। उत्तराखंड में जो संसाधन हैं उससे मेरी प्राथमिकता है कि राज्य आयुष हब बने। उन्होंने एक वर्ष से आयुर्वेद विश्वविद्यालय के शिक्षकों को वेतन नहीं मिलने पर चिंता जताते हुए कहा कि इस बारे में जल्द ठोस निर्णय लिया जाएगा। सारे विषयों को समझने के बाद बेहतर परिणाम सामने आएगा।

प्रदेश के मुखिया जिस आयोजन की कमान संभाल रहे हैं वह दिव्य और भव्य होगा

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि 2027 में हम कुंभ की बात कर रहे हैं। इस आयोजन की कमाल स्वयं सूबे के मुखिया संभाल रहे हैंं तो निश्चित तौर पर यह दिव्य और भव्य होगा। उन्होंने कहा, विकास के दृष्टिकोण से हरिद्वार जिले को कुंभ की परियोजनाएं शीर्ष पर लेकर जा रही हैं जल्द ही पूरा देश इसे देखेगा।

संगठन या सरकार में मेहनती कार्यकर्ता की होती है पहचान

वर्ष 2027 के चुनाव में खोई जमीन को हासिल कैसे करेंगे सवाल पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि संगठन हो या सरकार मेहनत से काम करने वाले कार्यकर्ता की पहचान होती है। कार्यकर्ताओं की मेहनत के बूते जिले मेंं ही नहीं समूचे राज्य में विजय हासिल की जाएगी। एकजुट होकर काम किया जाएगा। सभी की जवाबदेही होगी क्योंकि इनपुट तो सभी का अलग हो सकता है आउटपुट एक ही होता है। ऐसे में हर कार्यकर्ता, दायित्वधारी जवाबदेह होता है।

You Might Also Like

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया सादर नमन….

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सैनिक भाइयों के लिए भेजे रक्षा सूत्र, ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र 0.4 के तहत सरगुजा से सैनिकों तक पहुंचेगा छत्तीसगढ़ की बहनों का स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद…..

जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में 17 अगस्त को बोल बम के जयघोष से पाटन से टोलाघाट के लिए निकलेगी भव्य कांवर यात्रा, 50 हजार से अधिक शिवभक्त होंगे शामिल

भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने दी श्रद्धांजलि…..

राज्यपाल रमेन डेका ने स्वतंत्रता दिवस पर नेत्रहीन छात्राओं को स्मार्ट स्टिक प्रदान किया…..

March 24, 2026 March 24, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article Uttarakhand: हिमस्खलन को लेकर चेतावनी, इन तीन जिलों को खतरा, ऊंचाई वाले इलाकों में जाने से बचने की सलाह Uttarakhand: हिमस्खलन को लेकर चेतावनी, इन तीन जिलों को खतरा, ऊंचाई वाले इलाकों में जाने से बचने की सलाह
Next Article मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘नायक से जन नायक’ पंचांग टेबल कैलेंडर का किया विमोचन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘नायक से जन नायक’ पंचांग टेबल कैलेंडर का किया विमोचन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया सादर नमन….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सैनिक भाइयों के लिए भेजे रक्षा सूत्र, ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र 0.4 के तहत सरगुजा से सैनिकों तक पहुंचेगा छत्तीसगढ़ की बहनों का स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में 17 अगस्त को बोल बम के जयघोष से पाटन से टोलाघाट के लिए निकलेगी भव्य कांवर यात्रा, 50 हजार से अधिक शिवभक्त होंगे शामिल
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने दी श्रद्धांजलि…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?