By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बाल मधुमेह (टाइप-1 डायबिटीज) पर 270 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का विशेष प्रशिक्षण आयोजित
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > बाल मधुमेह (टाइप-1 डायबिटीज) पर 270 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का विशेष प्रशिक्षण आयोजित
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

बाल मधुमेह (टाइप-1 डायबिटीज) पर 270 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का विशेष प्रशिक्षण आयोजित

admin
Last updated: 2026/08/07 at 7:27 PM
admin
Share
3 Min Read
बाल मधुमेह (टाइप-1 डायबिटीज) पर 270 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का विशेष प्रशिक्षण आयोजित
SHARE

बाल मधुमेह (टाइप-1 डायबिटीज) पर 270 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का विशेष प्रशिक्षण आयोजित

बेमेतरा, 07 अगस्त 2026

जिला स्वास्थ्य विभाग, बेमेतरा द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से समस्त महिला एवं पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHO), पर्यवेक्षकों, लेडी हेल्थ विजिटर्स (LHV) एवं RBSK टीम के लिए टाइप-1 डायबिटीज (बाल मधुमेह) विषय पर विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में जिले की विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं से 270 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं / प्रतिभागियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्रीमती लता बंजारे, डॉ. दीपक निराला (शिशु रोग विशेषज्ञ), जिला सलाहकार गैर संचारी रोग (NCD) डॉ. मिथिलेश चंद्राकर तथा यूनिसेफ के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण का प्रमुख उद्देश्य स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की क्षमता को सुदृढ़ करना था, ताकि वे बच्चों में टाइप-1 डायबिटीज की समय पर पहचान, उचित परामर्श, शीघ्र रेफरल तथा प्रभावी प्रबंधन सुनिश्चित कर सकें।

प्रशिक्षण के मुख्य बिंदु :

1. लक्षणों की पहचान पर जोर : बाल मधुमेह के प्रमुख लक्षण – अत्यधिक प्यास लगना, अधिक भूख लगना, बार-बार पेशाब आना या बिस्तर गीला करना, तेजी से वजन घटना, अत्यधिक कमजोरी और थकान। ऐसे लक्षण दिखने पर तत्काल रक्त शर्करा की जांच कराने के निर्देश।

2. आपात स्थिति DKA की पहचान : डायबिटिक कीटोएसिडोसिस (DKA) की शीघ्र पहचान – तेज या गहरी सांस चलना, उल्टी, पेट दर्द, अत्यधिक कमजोरी, निर्जलीकरण, सांस से फल जैसी गंध आना अथवा बेहोशी। ऐसे में बच्चे को तत्काल अस्पताल में भर्ती कर उपचार प्रारंभ करना आवश्यक। बार-बार संक्रमण होने वाले बच्चों में मधुमेह की जांच अनिवार्य।

3. भ्रांतियों का निवारण : समाज में प्रचलित भ्रांतियां जैसे – “बच्चों को मधुमेह नहीं हो सकता” या “झाड़-फूंक से ठीक हो सकता है” का खंडन। स्पष्ट किया गया कि टाइप-1 डायबिटीज एक ऑटोइम्यून बीमारी है, जिसमें शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली अग्न्याशय की इंसुलिन बनाने वाली कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाती है, इसलिए प्रभावित बच्चों को नियमित एवं जीवनभर इंसुलिन उपचार की आवश्यकता होती है।

विशेषज्ञों ने बताया कि समय पर पहचान, नियमित इंसुलिन, संतुलित आहार, रक्त शर्करा की निगरानी और निरंतर फॉलो-अप के माध्यम से टाइप-1 डायबिटीज से प्रभावित बच्चे स्वस्थ, सक्रिय एवं सामान्य जीवन व्यतीत कर सकते हैं।

कार्यक्रम के आयोजन में  यूनिसेफ की ओर से डॉ. गजेंद्र सिंह, स्वास्थ्य विशेषज्ञ के नेतृत्व में महत्वपूर्ण तकनीकी सहयोग प्रदान किया गया। विशेषज्ञों ने सभी महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं एवं ANM से अपील की कि वे अपने कार्यक्षेत्र में बाल मधुमेह के प्रति समुदाय, अभिभावकों एवं परिवारों को जागरूक करें एवं संभावित मामलों की शीघ्र पहचान, जांच एवं रेफरल सुनिश्चित करें।

You Might Also Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव योजनाओं के क्रियान्वयन और विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा…..

मुख्य सचिव ने नक्सल मुक्त क्षेत्रों में अधोसंरचना विकास और बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देने के दिए निर्देश…

कोसा की चमक अब वैश्विक बाजार तक : मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया छत्तीसगढ़ का प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’….

10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन

ढाई साल की उपलब्धियाँ- छत्तीसगढ़ का श्रमिक कल्याण के क्षेत्र में नई पहचान, श्रमिकों के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण को सर्वाेच्च प्राथमिकता…

admin August 7, 2026 August 7, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article ढाई साल की उपलब्धियाँ- छत्तीसगढ़ का श्रमिक कल्याण के क्षेत्र में नई पहचान, श्रमिकों के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण को सर्वाेच्च प्राथमिकता… ढाई साल की उपलब्धियाँ- छत्तीसगढ़ का श्रमिक कल्याण के क्षेत्र में नई पहचान, श्रमिकों के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण को सर्वाेच्च प्राथमिकता…
Next Article 10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन 10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

उप मुख्यमंत्री अरुण साव योजनाओं के क्रियान्वयन और विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा…..
उप मुख्यमंत्री अरुण साव योजनाओं के क्रियान्वयन और विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्य सचिव ने नक्सल मुक्त क्षेत्रों में अधोसंरचना विकास और बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देने के दिए निर्देश…
मुख्य सचिव ने नक्सल मुक्त क्षेत्रों में अधोसंरचना विकास और बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देने के दिए निर्देश…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
कोसा की चमक अब वैश्विक बाजार तक : मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया छत्तीसगढ़ का प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’….
कोसा की चमक अब वैश्विक बाजार तक : मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया छत्तीसगढ़ का प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन
10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?