By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: 10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > 10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन

admin
Last updated: 2026/08/07 at 8:20 PM
admin
Share
4 Min Read
10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन
SHARE

10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन, जिले के 3.89 लाख बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेन्डाजॉल की दवा

बेमेतरा, :- कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में जिले में 10 अगस्त 2026 को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन किया जाएगा। अभियान के तहत जिले के 1 से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को कृमिनाशक दवा एल्बेन्डाजॉल खिलाई जाएगी। इसके लिए जिले में कुल 3,89,937 बच्चों को दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अंतर्गत जिले के शासकीय एवं निजी विद्यालयों, नवोदय विद्यालय, तकनीकी शिक्षण संस्थानों, आई.टी.आई., महाविद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों को कृमिनाशक दवा का सेवन कराया जाएगा। अभियान को सफल बनाने के लिए शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ मितानिन कार्यकर्ताओं की टीम गठित की गई है।

उम्र के अनुसार दी जाएगी एल्बेन्डाजॉल की निर्धारित मात्रा

अभियान के दौरान 1 से 2 वर्ष की आयु के बच्चों को एल्बेन्डाजॉल की आधी गोली चूरा करके, 2 से 3 वर्ष के बच्चों को एक पूरी गोली चूरा करके तथा 3 से 19 वर्ष के बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को एक पूरी गोली चबाकर खिलाई जाएगी। जिले को कृमि मुक्त बनाने के उद्देश्य से विशेष कार्ययोजना तैयार की गई है। अभियान के तहत जिले के सभी शासकीय एवं निजी शिक्षण संस्थानों तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों को शामिल किया गया है। संबंधित विभागों के समन्वय से बच्चों तक कृमिनाशक दवा पहुंचाने और अभियान की प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जा रही है।

कृमि संक्रमण से हो सकती है खून की कमी और कुपोषण

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. शरद कोहाड़े ने बताया कि बच्चों में कृमि संक्रमण के कारण कुपोषण, खून की कमी, मानसिक विकास में कमी तथा लगातार थकान जैसी समस्याएं हो सकती हैं। कृमिनाशक दवा के सेवन से पेट में मौजूद कृमियों को समाप्त करने में मदद मिलती है। उन्होंने बताया कि कृमि संक्रमण से बचाव के लिए आसपास साफ-सफाई रखना, नाखून छोटे रखना, खुले में रखे भोजन का सेवन नहीं करना, खुले में शौच नहीं करना तथा शौच के बाद साबुन से हाथ धोना आवश्यक है। इसके अलावा फल एवं सब्जियों को स्वच्छ पानी से अच्छी तरह धोकर एवं पकाकर खाने की सलाह दी गई है।

छूटे हुए बच्चों को 17 अगस्त को मॉप-अप दिवस पर दी जाएगी दवा

कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने जिले के सभी पालकों एवं जनसामान्य से अपील की है कि 10 अगस्त 2026 को अपने समीपस्थ आंगनबाड़ी केन्द्र, शासकीय अथवा निजी विद्यालय में 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों को एल्बेन्डाजॉल की कृमिनाशक दवा का सेवन अवश्य कराएं। किसी कारणवश 10 अगस्त को दवा सेवन से छूटे बच्चों को 17 अगस्त 2026 को मॉप-अप दिवस के अवसर पर दवा खिलाई जाएगी। उन्होंने जिलेवासियों से अभियान में सक्रिय सहभागिता कर जिले को कृमिमुक्त बनाने में सहयोग प्रदान करने की अपील की है।

You Might Also Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव योजनाओं के क्रियान्वयन और विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा…..

मुख्य सचिव ने नक्सल मुक्त क्षेत्रों में अधोसंरचना विकास और बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देने के दिए निर्देश…

कोसा की चमक अब वैश्विक बाजार तक : मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया छत्तीसगढ़ का प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’….

बाल मधुमेह (टाइप-1 डायबिटीज) पर 270 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का विशेष प्रशिक्षण आयोजित

ढाई साल की उपलब्धियाँ- छत्तीसगढ़ का श्रमिक कल्याण के क्षेत्र में नई पहचान, श्रमिकों के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण को सर्वाेच्च प्राथमिकता…

admin August 7, 2026 August 7, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article बाल मधुमेह (टाइप-1 डायबिटीज) पर 270 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का विशेष प्रशिक्षण आयोजित बाल मधुमेह (टाइप-1 डायबिटीज) पर 270 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का विशेष प्रशिक्षण आयोजित
Next Article कोसा की चमक अब वैश्विक बाजार तक : मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया छत्तीसगढ़ का प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’…. कोसा की चमक अब वैश्विक बाजार तक : मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया छत्तीसगढ़ का प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’….
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

उप मुख्यमंत्री अरुण साव योजनाओं के क्रियान्वयन और विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा…..
उप मुख्यमंत्री अरुण साव योजनाओं के क्रियान्वयन और विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्य सचिव ने नक्सल मुक्त क्षेत्रों में अधोसंरचना विकास और बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देने के दिए निर्देश…
मुख्य सचिव ने नक्सल मुक्त क्षेत्रों में अधोसंरचना विकास और बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देने के दिए निर्देश…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
कोसा की चमक अब वैश्विक बाजार तक : मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया छत्तीसगढ़ का प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’….
कोसा की चमक अब वैश्विक बाजार तक : मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया छत्तीसगढ़ का प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
बाल मधुमेह (टाइप-1 डायबिटीज) पर 270 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का विशेष प्रशिक्षण आयोजित
बाल मधुमेह (टाइप-1 डायबिटीज) पर 270 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का विशेष प्रशिक्षण आयोजित
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?