By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Jay Shah: नए मुख्य कोच पर आया बड़ा अपडेट
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Advertisement
Sarvam News > Blog > खेल > Jay Shah: नए मुख्य कोच पर आया बड़ा अपडेट
खेल

Jay Shah: नए मुख्य कोच पर आया बड़ा अपडेट

Last updated: 2024/07/01 at 6:43 PM
Share
5 Min Read
Jay Shah: नए मुख्य कोच पर आया बड़ा अपडेट
SHARE

टी20 विश्व कप का खिताब जीतने के बाद रोहित शर्मा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास का एलान कर दिया। इसी के साथ हिटमैन ने कप्तानी से भी इस्तीफा दे दिया। हालांकि, वह टेस्ट और वनडे में टीम इंडिया के नेतृत्व करते रहेंगे। रोहित के बाद हार्दिक पांड्या टी20 टीम के नए कप्तान की दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं। टी20 विश्व कप 2024 के साथ टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल समाप्त हो गया। भारतीय खिलाड़ियों ने खिताब जीतकर अपने कोच को यादगार विदाई दी। अब टीम इंडिया का कोच कौन होगा इसको लेकर फैसला किया जाना बाकी है। इस बीच बीसीसीआई सचिव जय शाह ने नए मुख्य की नियुक्ति को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि श्रीलंका सीरीज में टीम इंडिया नए कोच के साथ खेलती नजर आएगी।

भारतीय टीम को कब मिलेगा मुख्य कोच?

भारतीय टीम के नए कोच का फैसला जुलाई के अंत तक हो जाएगा। इसकी जानकारी बीसीसीआई सचिव जय शाह ने दी। उन्होंने बताया कि हाल ही में क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) ने भारत के नए कोच के लिए दो दिग्गजों का इंटरव्यू लिया था। उनमें से एक का चयन किया जाएगा, जल्द ही इसका एलान होगा। शाह ने कहा, "कोच और चयनकर्ता दोनों की नियुक्ति जल्द ही कर दी जाएगी। सीएसी ने साक्षात्कार लिया है और दो नामों को चुना है तथा मुंबई पहुंचने के बाद उन्होंने जो भी निर्णय लिया है, हम उसके अनुसार ही काम करेंगे। वीवीएस लक्ष्मण जिम्बाब्वे जा रहे हैं, लेकिन नया कोच श्रीलंका सीरीज से जुड़ेगा।"

गंभीर-रमन ने पेश की दावेदारी

नए कोच का कार्यकाल जुलाई 2024 से 31 दिसंबर 2027 तक रहेगा। 18 जून को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई)  की क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) ने राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच के पद के लिए गौतम गंभीर और डब्ल्यूवी रमन साक्षात्कार लिया था। इन दोनों ने वीडियो कॉल के जरिए साक्षात्कार दिया जिसमें अशोक मल्होत्रा शामिल थे। भारतीय टीम 27 जुलाई से सात अगस्त के बीच तीन टी20 और इतने ही एकदिवसीय मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका का दौरा करेगी।

रोहित के बाद कौन होगा टीम इंडिया का कप्तान?

टी20 विश्व कप का खिताब जीतने के बाद रोहित शर्मा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास का एलान कर दिया। इसी के साथ हिटमैन ने कप्तानी से भी इस्तीफा दे दिया। हालांकि, वह टेस्ट और वनडे में टीम इंडिया के नेतृत्व करते रहेंगे। रोहित के बाद हार्दिक पांड्या टी20 टीम के नए कप्तान की दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं। अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेले गए इस टूर्नामेंट में हार्दिक पांड्या को उप-कप्तान बनाया गया था। विश्व कप में पांड्या के हरफनमौला प्रदर्शन और रोहित के बाद कप्तानी संभालने की संभावनाओं पर शाह ने कहा, "कप्तानी का फैसला चयनकर्ता करेंगे और हम उनके साथ चर्चा के बाद इसकी घोषणा करेंगे। आपने हार्दिक के बारे में पूछा, उनके फॉर्म को लेकर कई सवाल थे, लेकिन हमने और चयनकर्ताओं ने उन पर भरोसा दिखाया और उन्होंने खुद को साबित किया।"

रोहित-कोहली की मौजूदगी में खेली जाएगी चैंपियंस ट्रॉफी?

पिछले एक दशक में बड़े फाइनल हारने की छवि बनाने वाली भारतीय टीम ने पिछले 12 महीनों में दो आईसीसी फाइनल हारने के बाद आखिरकार खिताब जीतने का अपना सूखा खत्म कर दिया। अब बीसीसीआई सचिव ने उम्मीद जताई है कि जीत का यह सिलसिला जारी रहेगा। इस बीच उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टीम इंडिया को लेकर बड़ा अपडेट किया। उन्होंने बताया कि टीम में सीनियर खिलाड़ी मौजूद रहेंगे। शाह ने कहा, "मैं चाहता हूं कि भारत सभी खिताब जीते। हमारे पास सबसे बड़ी बेंच स्ट्रेंथ है, इस टीम के केवल तीन खिलाड़ी जिम्बाब्वे जा रहे हैं। अगर जरूरत पड़ी तो हम तीन टीमें उतार सकते हैं। जिस तरह से यह टीम आगे बढ़ रही है, हमारा लक्ष्य विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल और चैंपियंस ट्रॉफी जीतना है। वहां भी ऐसी ही टीम खेलेगी। सीनियर खिलाड़ी वहां होंगे।"

You Might Also Like

CSK vs DC, IPL 2026 Highlights: संजू की सेंचुरी ने खोला CSK की जीत का खाता, दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से रौंदा

SGRR Medical and Health Sciences: वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता एटलिटिका-2025 का आगाज

विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

July 1, 2024 July 1, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article साय ने आज से देशभर में लागू हो रहे नवीन कानूनों पर आधारित पुस्तक का किया विमोचन साय ने आज से देशभर में लागू हो रहे नवीन कानूनों पर आधारित पुस्तक का किया विमोचन
Next Article दिल्ली के शाहदरा में चाकू गोदकर शख्स की हत्या, जांच में जुटी पुलिस दिल्ली के शाहदरा में चाकू गोदकर शख्स की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

राज्यपाल रमेन डेका से महाराजा कमल चंद्र भंज देव ने की भेंट, बस्तर दशहरा के प्रमुख आयोजनों में शामिल होने राज्यपाल को दिया आमंत्रण…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सिंगापुर में छत्तीसगढ़ ने कौशल विकास के लिए किया एमओयू, एग्रो प्रोसेसिंग में ₹350 करोड़ का नया निवेश, सिंगापुर यात्रा में छत्तीसगढ़ को मिले ₹43,600 करोड़ के एफडीआई निवेश प्रस्ताव…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
दिल्ली अब दूर नहीं- सरगुजा को मिली बड़ी रेल सौगात, अम्बिकापुर से हजरत निजामुद्दीन के लिए अब सप्ताह में दो दिन ट्रेन…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
’छत्तीसगढ़ में ग्रामीण पर्यटन को नई पहचान देगा ‘चेन्दरू’ पुरस्कार, उत्कृष्ट योगदान पर मिलेगा एक लाख रुपये का सम्मान’…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?