By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: टीम इंडिया के इस खूंखार गेंदबाज ने दूसरे टी20 में जमकर मचाई तबाही
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > खेल > टीम इंडिया के इस खूंखार गेंदबाज ने दूसरे टी20 में जमकर मचाई तबाही
खेल

टीम इंडिया के इस खूंखार गेंदबाज ने दूसरे टी20 में जमकर मचाई तबाही

Last updated: 2024/07/08 at 1:00 PM
Share
4 Min Read
टीम इंडिया के इस खूंखार गेंदबाज ने दूसरे टी20 में जमकर मचाई तबाही
SHARE

टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे की टीम से 24 घंटे के अंदर ही बदला ले लिया. हरारे में रविवार को खेले गए दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को 100 रन से रौंद दिया. टीम इंडिया ने इस जीत के साथ ही पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है. भारतीय टीम ने इस मैच में गेंद और बल्ले से बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया है. अभिषेक शर्मा ने इस मैच में सिर्फ 46 गेंदों में ही शतक जड़ दिया. अभिषेक शर्मा ने अपनी पारी में 7 चौके और 8 छक्के उड़ाए. अभिषेक शर्मा को ताबड़तोड़ 100 रन की पारी खेलने के लिए 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया. अभिषेक शर्मा के अलावा भारत की जीत में एक और खिलाड़ी का बड़ा योगदान था.   

टीम इंडिया के इस खूंखार गेंदबाज ने तोड़ी जिम्बाब्वे की कमर  

टीम इंडिया के एक गेंदबाज ने अपनी कातिलाना बॉलिंग से मेजबान टीम के बैटिंग लाइनअप में खलबली मचाकर रख दी. 27 साल के इस बॉलर ने ऐसी भीषण तबाही मचाई कि जिम्बाब्वे के कप्तान समेत 3 बल्लेबाजों ने सरेंडर कर दिया. रविवार को खेले गए दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में आवेश खान की घातक गेंदबाजी के सामने जिम्बाब्वे के बल्लेबाज पस्त नजर आए. आवेश खान ने इस मैच में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को सस्ते में आउट कर दिया था. सिकंदर रजा 4 गेंदों में 4 रन बनाकर आउट हुए. आवेश खान की गेंद पर सिकंदर रजा विकेट के पीछे ध्रुव जुरेल को कैच थमा बैठे. 

आवेश खान ने दूसरे टी20 में मचाई तबाही

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आवेश खान ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में 3 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट झटके. आवेश खान ने रविवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में घातक गेंदबाजी स्पेल डाला. आवेश खान ने जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा (4), डायोन मायर्स (0) और ब्लेसिंग मुजारबानी (2) को आउट किया था. अपने स्पेल के दौरान आवेश खान का इकोनॉमी रेट 5.00 का रहा है. आवेश खान के सामने जिम्बाब्वे के ज्यादातर बल्लेबाज रन बनाने के लिए जूझते नजर आए. 

आवेश खान के रिकॉर्ड्स 

आवेश खान ने भारत के लिए 22 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 23 विकेट हासिल किए हैं. इसके अलावा आवेश खान के नाम 8 वनडे इंटरनेशनल मैचों में 9 विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है. आवेश खान ने 62 IPL मैचों में 74 विकेट हासिल किए हैं. बता दें कि भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट पर 234 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. यह टी20 इंटरनेशनल में जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत का बेस्ट स्कोर भी है. भारत ने फिर आवेश खान (3 विकट), मुकेश कुमार (3 विकट) और रवि बिश्नोई (2 विकट) की शानदार गेंदबाजी के दम पर जिम्बाब्वे को 18.4 ओवर में 134 रन पर समेट दिया. भारत ने इस तरह टी20 में जिम्बाब्वे के खिलाफ सबसे बड़े अंतर से जीत हासिल की.

You Might Also Like

CSK vs DC, IPL 2026 Highlights: संजू की सेंचुरी ने खोला CSK की जीत का खाता, दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से रौंदा

SGRR Medical and Health Sciences: वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता एटलिटिका-2025 का आगाज

विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

July 8, 2024 July 8, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article विकेटकीपर की गलती से भारत को हो गया 47 रनों का नुकसान विकेटकीपर की गलती से भारत को हो गया 47 रनों का नुकसान
Next Article राहुल गांधी पर पीयूष गोयल ने साधा निशाना राहुल गांधी पर पीयूष गोयल ने साधा निशाना
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

निवेश का नया भरोसा बना छत्तीसगढ़, नियमों में आसानी और संस्थागत माहौल में देश के बड़े राज्यों में नंबर-1
निवेश का नया भरोसा बना छत्तीसगढ़, नियमों में आसानी और संस्थागत माहौल में देश के बड़े राज्यों में नंबर-1
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री के नेतृत्व में खनन क्षेत्र में हासिल हुई एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि, सीएमडीसी एवं जेएनएआरडीडीसी के बीच हुआ ऐतिहासिक एमओयू, क्रिटिकल मिनरल्स के अनुसंधान एवं वैज्ञानिक विकास को मिलेगी नई दिशा…..
मुख्यमंत्री के नेतृत्व में खनन क्षेत्र में हासिल हुई एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि, सीएमडीसी एवं जेएनएआरडीडीसी के बीच हुआ ऐतिहासिक एमओयू, क्रिटिकल मिनरल्स के अनुसंधान एवं वैज्ञानिक विकास को मिलेगी नई दिशा…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में ‘राम-नामी’ को सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री का सम्मान, छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को मिला राष्ट्रीय गौरव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…
72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में ‘राम-नामी’ को सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री का सम्मान, छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को मिला राष्ट्रीय गौरव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
नई दिल्ली के होटल ताज में आयोजित फेथ कांक्लेव 2026 में छत्तीसगढ़ पर्यटन की प्रभावशाली प्रस्तुति, राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर मजबूत हुई प्रदेश की पहचान….
नई दिल्ली के होटल ताज में आयोजित फेथ कांक्लेव 2026 में छत्तीसगढ़ पर्यटन की प्रभावशाली प्रस्तुति, राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर मजबूत हुई प्रदेश की पहचान….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?