By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Asian Champions Trophy 2024: चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की लगातार 5वीं जीत, पाकिस्तान को दी शिकस्त
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > खेल > Asian Champions Trophy 2024: चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की लगातार 5वीं जीत, पाकिस्तान को दी शिकस्त
खेल

Asian Champions Trophy 2024: चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की लगातार 5वीं जीत, पाकिस्तान को दी शिकस्त

Last updated: 2024/09/14 at 6:46 PM
Share
3 Min Read
Asian Champions Trophy 2024: चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की लगातार 5वीं जीत, पाकिस्तान को दी शिकस्त
SHARE

भारतीय हॉकी टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में लीग स्टेज के अपने 5वें मुकाबले में पाकिस्तान को 2-1 से मात देते हुए शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ टीम इंडिया का इस टूर्नामेंट में पिछले 8 सालों से चला रहा अजेय अभियान भी जारी रहा। भारत की तरफ से इस मैच में दोनों गोल कप्तान हरमनप्रीत सिंह की स्टिक से देखने को मिले। लीग स्टेज में भारत का इस टूर्नामेंट में ये आखिरी मुकाबला था जिसमें उन्होंने सभी को अपने नाम किया है।

पाकिस्तान ने पहले गोल से की शुरूआत
इस मुकाबले को लेकर बात की जाए तो पाकिस्तान टीम की तरफ से नदीम अहमद ने 8वें मिनट में फील्ड गोल करने के साथ अपनी टीम को मुकाबले में 1-0 से बढ़त दिला दी थी। इस टूर्नामेंट में भारत पहली बार किसी मुकाबले में 1-0 से पीछे हुआ था। इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों की तरफ से आक्रामक खेल देखने को मिला और कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पहला क्वार्टर खत्म होने से पहले मिले एक पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलते हुए मुकाबले को बराबरी पर लाकर खड़ा कर दिया था। वहीं दूसरे क्वार्टर की शुरुआत होने के साथ भारतीय टीम को खेल के चौथे मिनट में ही पेनल्टी कॉर्नर मिल गया और इस बार भी सरपंच साहब कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने गोल करते हुए भारतीय टीम को मुकाबले में 2-1 से बढ़त दिला दी। यहां से फिर तीसरे और चौथे क्वार्टर में दोनों ही टीमों ने गोल करने के कई प्रयास तो किए लेकिन वह सफल नहीं रहे और अंत में भारत ने इस मुकाबले को अपने नाम किया।

भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ पिछले आठ सालों में नहीं गंवाया कोई मैच
हॉकी में भारतीय टीम को पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी बार साल 2016 के साउथ एशियन गेम्स के फाइनल मुकाबले में मात मिली थी उसके बाद से अब तक दोनों टीमों के बीच हुए 17 मैचों में से 15 को भारतीय हॉकी टीम अपने नाम करने में कामयाब रही है, जबकि दो मैच ड्रॉ पर खत्म हुए। वहीं इस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम ने अपने सभी लीग मुकाबलों में जीत हासिल करने के साथ प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर रहते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह को पक्का कर लिया है।

You Might Also Like

CSK vs DC, IPL 2026 Highlights: संजू की सेंचुरी ने खोला CSK की जीत का खाता, दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से रौंदा

SGRR Medical and Health Sciences: वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता एटलिटिका-2025 का आगाज

विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

September 14, 2024 September 14, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज से पहले तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी शतक बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज से पहले तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी शतक
Next Article दिल्ली में मानसून का प्रभाव कब तक रहेगा? IMD ने पहाड़ों से मैदानी राज्यों तक बारिश का अलर्ट दिया दिल्ली में मानसून का प्रभाव कब तक रहेगा? IMD ने पहाड़ों से मैदानी राज्यों तक बारिश का अलर्ट दिया
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

वर्षा ऋतु में सर्पदंश से सतर्क रहें: स्वास्थ्य विभाग बेमेतरा की अपील  
वर्षा ऋतु में सर्पदंश से सतर्क रहें: स्वास्थ्य विभाग बेमेतरा की अपील  
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
चिरायु दल ने लौटाई मुस्कान, जन्मजात कटे होंठ और तालु से मिली मुक्ति…
चिरायु दल ने लौटाई मुस्कान, जन्मजात कटे होंठ और तालु से मिली मुक्ति…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मांझीगुड़ा पहुंचे मंत्री रामविचार नेताम, कृषि यंत्र बैंक का किया निरीक्षण…..
मांझीगुड़ा पहुंचे मंत्री रामविचार नेताम, कृषि यंत्र बैंक का किया निरीक्षण…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सहकारिता एक नारा नहीं, बल्कि जन-आंदोलन है : मंत्री केदार कश्यप….
सहकारिता एक नारा नहीं, बल्कि जन-आंदोलन है : मंत्री केदार कश्यप….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?