By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: भारत-बांग्लादेश टेस्ट मैच: आर अश्विन का 6वी बार टेस्ट में शानदार शतक
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > खेल > भारत-बांग्लादेश टेस्ट मैच: आर अश्विन का 6वी बार टेस्ट में शानदार शतक
खेल

भारत-बांग्लादेश टेस्ट मैच: आर अश्विन का 6वी बार टेस्ट में शानदार शतक

Last updated: 2024/09/20 at 11:31 AM
Share
3 Min Read
भारत-बांग्लादेश टेस्ट मैच: आर अश्विन का 6वी बार टेस्ट में शानदार शतक
SHARE

भारत और बांग्लादेश चेन्नई में पहले टेस्ट मैच में आमने-सामने हैं। पहले दिन बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हसन शांटो ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जो काफी हद तक सही होता नजर आ रहा था। लेकिन आर अश्विन की मैदान में एंट्री के साथ ही मेहमान टीम के अरमानों पर पानी फिर गया। हसन महमूद ने भारतीय टॉप आर्डर को अकेले दम पर पवेलियन का रास्ता दिखाया। जिसके बाद आर अश्विन मैदान पर आए और शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए अपना छठा टेस्ट शतक जड़ दिया। अश्विन ने 108 गेंदों पर अपना सैकड़ा पूरा किया जिसमें उन्होंने 11 चौके और 2 बेहतरीन छक्के जड़े। इस शतक के पूरा करने के साथ ही चेन्नई के लोकल ब्वॉय ने टेस्ट क्रिकेट में महेंद्र सिंह धोनी के 6 टेस्ट शतकों के रिकॉर्ड बराबरी कर ली। यही नहीं, अश्विन अब टेस्ट क्रिकेट में नंबर 8 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए दूसरे सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 4 शतक नंबर 8 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए लगाए हैं।

खास क्लब में बनाई जगह
चेन्नई में अश्विन के बल्ले से निकला ये दूसरा शतक है। इसके साथ ही उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में बड़ा मुकाम हासिल कर लिया। अश्विन अब एक ही वेन्यू पर 2 शतक और 2 बार से ज्यादा 5 विकेट लेने वाले दिग्गज ऑलराउंडरों के क्लब में शामिल हो गए हैं। इससे पहले इस खास क्लब में भारत की ओर से सिर्फ कपिल देव शामिल थे। चेन्नई में अश्विन 2 शतक और 4 बार पांच विकेट लेने का बड़ा कारनामा कर चुके हैं।

बाबर आजम को पछाड़ा
अश्विन चेन्नई टेस्ट में दूसरे दिन 113 रन बनाकर आउट हुए। अश्विन इस पारी की बदौलत पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम को पछाड़ने में कामयाब रहे। दरअसल, इस मैच से पहले आर अश्विन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 में रन बनाने के मामलें में बाबर आजम से पीछे थे लेकिन सैकड़ा जड़ते ही वह पाक बल्लेबाज से आगे निकल गए। WTC 2023-25 में बाबर आजम खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं और उनके नाम 13 पारियों में सिर्फ 20.46 की औसत से 266 रन दर्ज हैं। वहीं, आर अश्विन 11 पारियों में 293 रन बना चुके हैं।

You Might Also Like

CSK vs DC, IPL 2026 Highlights: संजू की सेंचुरी ने खोला CSK की जीत का खाता, दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से रौंदा

SGRR Medical and Health Sciences: वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता एटलिटिका-2025 का आगाज

विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

September 20, 2024 September 20, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article Caribbean Premier League 2024: CPL में रसेल पहली गेंद पर आउट, फैंस की उम्मीदें टूटी Caribbean Premier League 2024: CPL में रसेल पहली गेंद पर आउट, फैंस की उम्मीदें टूटी
Next Article शिवराज ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड……हमारी सरकार किसानों के लिए शिवराज ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड……हमारी सरकार किसानों के लिए
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

समृद्ध कृषि और सशक्त कृषक का आधार बना नैनो उर्वरक, आधुनिक कृषि तकनीकों से किसानों को मिल रहा लाभ, कम लागत में बढ़ रहा उत्पादन’…..
समृद्ध कृषि और सशक्त कृषक का आधार बना नैनो उर्वरक, आधुनिक कृषि तकनीकों से किसानों को मिल रहा लाभ, कम लागत में बढ़ रहा उत्पादन’…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से शिकायतों का हो रहा त्वरित समाधान, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन के संकल्प को मिल रही मजबूती……
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से शिकायतों का हो रहा त्वरित समाधान, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन के संकल्प को मिल रही मजबूती……
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
​सुशासन की नई बयार: सारंगढ़-बिलाईगढ़ के 859 परिवारों को मिला राशनकार्ड का ‘त्वरित’ उपहार…..
​सुशासन की नई बयार: सारंगढ़-बिलाईगढ़ के 859 परिवारों को मिला राशनकार्ड का ‘त्वरित’ उपहार…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
रेडियो के ‘दीदी के गोठ’ से महिलाओं को आगे बढ़ने मिलती है प्रेरक और रोचक जानकारियां : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..
रेडियो के ‘दीदी के गोठ’ से महिलाओं को आगे बढ़ने मिलती है प्रेरक और रोचक जानकारियां : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?