By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: टॉस जीतकर रोहित शर्मा ने किया हैरान कर देने वाला चुनाव, 9 साल में पहली बार
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > खेल > टॉस जीतकर रोहित शर्मा ने किया हैरान कर देने वाला चुनाव, 9 साल में पहली बार
खेल

टॉस जीतकर रोहित शर्मा ने किया हैरान कर देने वाला चुनाव, 9 साल में पहली बार

Last updated: 2024/09/27 at 12:21 PM
Share
3 Min Read
टॉस जीतकर रोहित शर्मा ने किया हैरान कर देने वाला चुनाव,  9 साल में पहली बार
SHARE

भारत-बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में टॉस जीतने के बाद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। रोहित शर्मा के इस फैसले ने एक बार फिर से सभी भारतीय फैंस को हैरान कर दिया है। रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान कई बार चौंकाने वाले फैसले लिए हैं। उनमें से यह फैसला भी एक है। जिसने 9 साल पुराने एक सिलसिले को तोड़ने का काम किया है। जिससे यह तो तय हो गया है कि रोहित शर्मा ने टीम इंडिया की मानसिकता को काफी हद तक बदलने का काम किया है।

टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
रोहित शर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ जब टॉस जीता तब हर किसी को उम्मीद थी कि भारतीय टीम इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करेगी, लेकिन रोहित शर्मा ने इसके उलट फैसला लेते हुए गेंदबाजी चुनी। उनका यह फैसल हर जगह चर्चा का विषय बन गया। ऐसा हो भी क्यों ना. 9 सालों के बाद किसी भारतीय कप्तान ने टेस्ट क्रिकेट में घरेलू मैदान पर टॉस जीतने के बाद गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। आखिरी बार टीम इंडिया ने साल 14 नवंबर 2015 को बेंगलुरु में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच में टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी की थी। इस मुकाबले में विराट कोहली टीम इंडिया के कप्तान थे।

चेन्नई टेस्ट की प्लेइंग 11 के साथ उतरी भारतीय टीम
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने इस मुकाबले के लिए प्लेइंग 11 में एक भी बदलाव नहीं किया है। माना जा रहा था कि रोहित शर्मा इस मुकाबले में तीन स्पिन गेंदबाजों को मौका दे सकते हैं। जिसके कारण ऐसा लग रहा था कि कुलदीप इस मुकाबले में एक्शन में नजर आ सकते हैं। हालांकि रोहित शर्मा ने ऐसा नहीं किया और उसी प्लेइंग 11 के साथ जाने का फैसला लिया जो उन्होंने चेन्नई टेस्ट में चुनी थी। चेन्नई में टीम इंडिया ने बांग्लादेश खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच को 280 रनों से जीता था। ऐसे में टीम इंडिया के पास इस सीरीज में 1-0 की बढ़त है।

You Might Also Like

CSK vs DC, IPL 2026 Highlights: संजू की सेंचुरी ने खोला CSK की जीत का खाता, दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से रौंदा

SGRR Medical and Health Sciences: वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता एटलिटिका-2025 का आगाज

विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

September 27, 2024 September 27, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article बिहार में स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस पर किया पथराव बिहार में स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस पर किया पथराव
Next Article 9वीं की छात्रा बैग में पिस्टल लेकर पहुंची स्कूल, कैंपस में मचा हड़कंप 9वीं की छात्रा बैग में पिस्टल लेकर पहुंची स्कूल, कैंपस में मचा हड़कंप
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

बी.एससी. कृषि पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी……
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
राखी का बंधन, खुशियों का संसार-महतारी वंदन से बहनों को संबल अपार, 31वीं किस्त से बढ़ा रक्षाबंधन का उत्साह, ममता राजवाड़े ने कहा-विष्णु भैया का यह उपहार बहनों के लिए बना सहारा…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
ई-बसों से बदलेगी शहरों की पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तस्वीर, 240 बसों के संचालन के लिए बनी रणनीति….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
रक्षाबंधन से पहले विष्णु भैया का बहनों को खुशियों का उपहार,महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त से वर्षा राठौर के चेहरे पर खिली मुस्कान, बोलीं—“विष्णु भैया ने हमारी खुशियां दोगुनी कर दीं”….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?