By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के दिग्गज ऑलराउंडर ने किया संन्यास का ऐलान, MS Dhoni का है सबसे चहेता खिलाड़ी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Advertisement
Sarvam News > Blog > खेल > चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के दिग्गज ऑलराउंडर ने किया संन्यास का ऐलान, MS Dhoni का है सबसे चहेता खिलाड़ी
खेल

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के दिग्गज ऑलराउंडर ने किया संन्यास का ऐलान, MS Dhoni का है सबसे चहेता खिलाड़ी

Last updated: 2024/09/28 at 12:31 PM
Share
3 Min Read
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के दिग्गज ऑलराउंडर ने किया संन्यास का ऐलान, MS Dhoni का है सबसे चहेता खिलाड़ी
SHARE

40 साल के ड्वेन ब्रावो ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट के साथ क्रिकेट से अपने संन्यास की घोषणा की। उन्होंने T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज के रूप में खेल को अलविदा कहा। ब्रावो ने दुनियाभर की विभिन्न लीगों में शिरकत की और वहां शानदार सफलता हासिल की। अब वह किसी भी फॉर्मेट या लीग में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे, क्योंकि उन्होंने पूरी तरह से प्रोफेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है।

इंस्टाग्राम पर भावुक संदेश
ब्रावो ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “प्रिय क्रिकेट, आज वह दिन है जब मैं उस खेल को अलविदा कह रहा हूँ जिसने मुझे सब कुछ दिया। 5 साल की उम्र से ही मुझे पता था कि मैं यही करना चाहता हूँ – यह खेल मेरी किस्मत में लिखा था। मैंने अपना पूरा जीवन इस खेल को समर्पित कर दिया। बदले में, इस खेल ने मुझे वह जीवन दिया जिसका मैंने अपने और अपने परिवार के लिए सपना देखा था। इसके लिए मैं इस खेल को जितना धन्यवाद कहूँ, उतना कम है।”

पेशेवर क्रिकेट का अंत
ब्रावो ने लिखा कि, “एक पेशेवर क्रिकेटर के रूप में 21 साल की यात्रा अविश्वसनीय रही है, जिसमें कई उतार-चढ़ाव आए। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि मैं अपने सपनों को जी सका क्योंकि मैंने हर कदम पर 100 प्रतिशत दिया। लेकिन अब समय आ गया है कि मैं वास्तविकता का सामना करूं। मेरा मन तो आगे बढ़ना चाहता है, लेकिन मेरा शरीर अब दर्द, टूटन और तनाव को सहन नहीं कर सकता। मैं खुद को ऐसी स्थिति में नहीं डाल सकता जहाँ मैं अपने साथियों, प्रशंसकों या उन टीमों को निराश करूँ, जिनका मैंने प्रतिनिधित्व किया। इसलिए, भारी मन से, मैं आधिकारिक तौर पर खेल से संन्यास की घोषणा कर रहा हूँ। आज, चैंपियन अलविदा कह रहा है।”

शानदार करियर
ब्रावो ने पहले 2021 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था, और पिछले साल IPL से भी दूरी बना ली थी ताकि कोचिंग में हाथ आज़मा सकें। पिछले 12 महीनों में उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स और अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के साथ कोचिंग की भूमिका निभाई। अपने 18 साल के लंबे करियर में ब्रावो ने आईपीएल, पीएसएल, बिग बैश जैसी कई लीग्स में खिताब जीते। साथ ही, वह वेस्टइंडीज के लिए दो बार T20 वर्ल्ड कप चैंपियन बने। ब्रावो ने 582 T20 मैचों में 631 विकेट अपने नाम किए और T20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे सफल गेंदबाज बने।

You Might Also Like

CSK vs DC, IPL 2026 Highlights: संजू की सेंचुरी ने खोला CSK की जीत का खाता, दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से रौंदा

SGRR Medical and Health Sciences: वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता एटलिटिका-2025 का आगाज

विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

September 28, 2024 September 28, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article बाज नहीं आए शहबाज, UN में फिर अलापा कश्मीर राग; बोले- पाकिस्तान को धमकी देता है भारत… बाज नहीं आए शहबाज, UN में फिर अलापा कश्मीर राग; बोले- पाकिस्तान को धमकी देता है भारत…
Next Article TATA इलेक्ट्रॉनिक्स के प्लांट में बड़ा धमाका , भारी नुकसान की आशंका TATA इलेक्ट्रॉनिक्स के प्लांट में बड़ा धमाका , भारी नुकसान की आशंका
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

घर बैठे वाहन संबंधी आवश्यक कार्य पूर्ण करने की मिलेगी सुविधा – मंत्री केदार कश्यप…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
बस्तर अंचल नक्सली हिंसा के दौर से बाहर निकलकर विकास की नई दिशा में अग्रसर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सेवा संकल्प अभियान 2026: सेवा की कहानी : जल की हर बूंद सहेजने की मुहिम, ग्रामीणों को मिल रहा स्थानीय रोजगार….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर जशपुर में आदिवासी विद्यार्थियों के लिए छात्रावास अधोसंरचना का विस्तार….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?